Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को झमाझम बरसे बादल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 21, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

कुल्‍लू। प्री मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बादल झमाझम बरसे। कुल्लू और हमीरपुर, ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि भी हुई। चंबा में मलबे में दो कारें और एक बाइक दब गई। शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

उत्तराखंड में फिर गरमाई ‘जिहाद’ और ‘धर्मांतरण’ की राजनीति!

May 18, 2026
म्यूजियम 

बिहार के इस म्यूजियम में है दुनिया के अनोखे रहस्य!

May 18, 2026
cyber crimes

चारधाम यात्रा के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! श्रद्धालु ना करें ये गलती

May 18, 2026
Shri Vimal Gupta

साधना स्थली हैं संघ शिक्षा वर्ग : श्री विमल गुप्ता

May 17, 2026
Load More

भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 जून तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। ट्रैकरों और सैलानियों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है। शिमला में दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई। शाम पांच बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। शाम छह बजे के बाद शहर में धूप खिल गई। इसके अलावा रंगस, हमीरपुर, कांगू में बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिला कुल्लू के बंजार की कोटला चकुरठा पंचायत में भारी ओलावृष्टि हुई।

मलबे में दबीं कारें।
चंबा में जुलाहकड़ी मोहल्ले के साथ लगते हरदासपुरा-चामुंडा मार्ग पर भारी बारिश से बहकर आए मलबे में दो कारें दब गईं, जबकि एक बाइक भी मलबे की चपेट में आ गई। सड़क पर जमा हुए मलबे से यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं, सोमवार दोपहर को ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा जिला कुल्लू के बंजार की कोटला चकुरठा पंचायत में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, नाशपाती और टमाटर को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा, सीबी रेंज की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई।

सड़क पर जमा हुआ मलबा।
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पहाड़ियों सहित मणिमहेश, कुगति, चौबिया, खप्पर, काली छौ में भी बर्फबारी हुई है। जिला सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में भी सोमवार को बारिश हुई। पच्छाद क्षेत्र की कई पंचायतों में बिजली गुल रही। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। 25 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 16.4, भुंतर 14.3, कल्पा 5.6, धर्मशाला 16.2, ऊना 21.0, नाहन 20.2, केलांग 4.7, पालमपुर 15.0, सोलन 14.8, मनाली 10.2, कांगड़ा 19.0, मनाली 17.6, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 18.2, चंबा 17.8, डलहौजी 14.2, कुफरी 11.6, नारकंडा 7.8, कोटखाई 11.0, रिकांगपिओ 9.1, धौलाकुंआ 21.9, बरठीं 18.3 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            तापमान
ऊना          35.0
बिलासपुर    32.0
हमीरपुर      30.5
चंबा            29.4
कांगड़ा         29.2
सोलन          28.0
धर्मशाला      27.5
शिमला         22.3
कल्पा          21.4
केलांग         16.7

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
new Vehicle

Car या Bike के लिए VIP नंबर खरीदना है तो करें ये काम, रजिस्ट्रेशन में आएगा इतना खर्च

September 1, 2022

आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए वीर जवानों को मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

November 25, 2023

टीम वेकोलि ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में फिर गरमाई ‘जिहाद’ और ‘धर्मांतरण’ की राजनीति!
  • CM रेखा ने मंत्रियों संग मेट्रो में किया सफर, सचिवालय पहुंचने के लिए चुनी ‘लाइफलाइन’
  • NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, हिरासत में कोचिंग डायरेक्टर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.