Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

सभी सीटें जिताने वाले हिमाचल को मोदी सरकार की कैबिनेट में नहीं मिली जगह!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 10, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Himachal Pradesh Election
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 19 पुराने मंत्रियों को नई कैबिनेट में शामिल किया है. मोदी सरकार 3.0 में युवा सांसद अनुराग ठाकुर को फिलहाल जगह नहीं मिली है.

अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से पांचवीं बार के सांसद हैं. हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हुई, लेकिन फिलहाल हिमाचल प्रदेश के हाथ खाली हैं. हिमाचल की चार लोकसभा सीट के साथ तीन राज्यसभा सीटों पर भी बीजेपी के ही सांसद हैं. अब राज्य की जनता की नजरें मोदी सरकार 3.0 के पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर लगी हुई हैं.

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

चारों सीट जिताने वाले हिमाचल के हाथ खाली

हालांकि हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. मौजूदा वक्त में जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से नहीं, बल्कि गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश के हिस्से अब तक मंत्री पद नहीं आया है. हिमाचल प्रदेश से अनुराग ठाकुर के ही मंत्री बनने की सबसे ज्यादा उम्मीद है.

चारों सांसदों में से किसी का भी मंत्रिमंडल में नाम न आने की वजह से हिमाचल कांग्रेस के नेता भी बीजेपी पर हमलावर हैं. इस सबके बीच अनुराग ठाकुर के बीजेपी के संगठन में अहम जिम्मेदारी संभालने की चर्चा भी सियासी बाजार में जोर पकड़े हुए है.

पांचवीं बार के सांसद हैं अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर पहली बार साल 2008 में उपचुनाव लड़े और जीत हासिल की. इसके बाद साल 2009, साल 2014, साल 2019 और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अनुराग ठाकुर ने जीत हासिल की है. अनुराग ठाकुर 50 साल की उम्र में पांच बार सांसद बन चुके हैं. वह पहले मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे. इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्री बनाया.

अनुराग ठाकुर के पास सूचना एवं प्रसारण के साथ खेल मंत्रालय जैसा अहम जिम्मा रहा है. अब हिमाचल प्रदेश की जनता और खासकर अनुराग ठाकुर के समर्थकों को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी की उम्मीद है.

हिमाचल से बीजेपी के कुल सात सांसद

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के चार सांसद हैं. सभी चार सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत हुई है. हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, मंडी से कंगना रनौत, शिमला से सुरेश कश्यप और कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज सांसद बने हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर भी बीजेपी का ही कब्जा है. इनमें इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन शामिल हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जोशीमठ

जोशीमठ : कहीं और से हुई थी जमीन धंसने की शुरुआत

January 11, 2023
महिला समूह

महिलाओं का संकट और उनकी रोजी-रोटी

January 12, 2023
pm Modi-Rahul

जुगाड़ से नहीं हारेगा मोदी

September 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.