Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

एक और ‘आफताब’, हिन्दू प्रेमिका का सिर किया तन से जुदा; बोटी-बोटी कर नाले में बहाया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 18, 2022
in जुर्म, विश्व
A A
murder
29
SHARES
968
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने के बाद से देशभर में उबाल है। उसके लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने पहले श्रद्धा का गला घोंटकर कत्ल किया और फिर बेरहमी से शव से 35 टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगा लगाया। अब बांग्लादेश से इस तरह की खौफनाक वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अपनी लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर आरोपी ने हिन्दू लड़की का कत्ल किया और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेश में घटी यह जघन्य वारदात सभी को स्तब्ध कर देने वाली है।

बांग्लादेश की रेपिड ऐक्शन आर्मी ने अबु बकर नाम के एक शख्स को अपनी प्रेमिका के कत्ल करने और शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना का 6 नवंबर को तब खुलासा हुआ जब अबू बकर काम पर नहीं गया। बांग्लादेश मीडिया के मुताबिक, अबु बकर सपना नाम की लड़की के साथ लिव इन में रहता था। लेकिन, इसके बावजूद उसके कविता रानी से अवैध संबंध थे।

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

कैसे खुला राज

6 नवंबर को, अबु बकर काम पर नहीं आया और फोन पर भी जब उससे संपर्क नहीं हो सका तो ट्रांसपोर्ट कंपनी (जहां अबु बकर काम करता था) मालिक ने एक कर्मचारी को बकर का पता लगाने के लिए उसके किराये के कमरे में जानकारी लेने भेजा। घर पर ताला लगा था। जानकारी पता लगने पर मालूम हुआ कि वह घर से लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर का नजारा स्तब्ध कर देने वाला था।

सिर काटा और हाथ भी अलग किये

पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो एक डिब्बे में एक महिला का सिर कटा शव मिला। पॉलीथिन में लपेटकर उसका सिर अलग रखा गया था। शरीर से हाथ गायब थे। पीड़िता की पहचान कविता रानी के रूप में हुई है।

पांच दिन पहले कविता से मिला था बकर

पुलिस ने 7 नवंबर को अबू बकर को उसकी लिव-इन पार्टनर सपना के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के अधिकारी ने कहा कि अबू बकर और सपना पिछले चार साल से गोबरचाका स्क्वायर इलाके में एक घर में एक साथ रह रहे थे। हाल ही में अबू बकर कविता मिला था और धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी। फिर उसे बेरहमी से मार डाला और शव के कई टुकड़े कर दिए।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

5 नवंबर को अबु बकर ने कविता को अपने किराए के मकान में बुलाया। उस वक्त सपना काम पर गई हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और बकर ने गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसने सिर को शरीर से अलग कर दिया। उसके हाथ काट दिए और उन्हें एक नाले में फेंक दिया। उसके फरार होने से पहले उसके सिर को पॉलीथिन में लपेट कर रख दिया और बाकी के शरीर को एक डिब्बे में बंद कर दिया गया।

कैसे आया पकड़ में

आरएबी अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि उसी रात अबू बकर ने अपनी लिव-इन पार्टनर सपना के साथ रूपसा नदी पार की और ढाका के लिए रवाना हो गया। लेकिन अगले दिन किराए के मकान से कविता रानी का शव मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के साथ-साथ आरएबी इंटेलिजेंस ने 6 नवंबर की रात आरोपी अबु बकर के ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद उसे और सपना को गाजीपुर जिले के बसन थाना क्षेत्र के चौरस्ता इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को सोनाडांगा थाने को सौंप दिया। हिरासत में अबु बकर ने जुर्म कबूल कर लिया। आरएबी ने शहर के गोबरचक इलाके में एक संकरी जगह से पॉलीथिन में लिपटे कविता के कटे हाथ बरामद किए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Chirag vs PK

बिहार सियासत का नया रंग… चिराग का ‘थर्ड फ्रंट’ बनाम पीके का ‘जन सुराज’ – कौन मारेगा बाजी ?

June 23, 2025
mohan bhagwat

‘शिकंजी है तो कोका कोला क्यों’… टैरिफ वॉर के बीच RSS प्रमुख भागवत ने दिया स्वदेशी मंत्र

August 28, 2025

2024 के सर्वे से विपक्ष निराश, बीजेपी का नया गणित तैयार?

February 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.