Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पासपोर्ट कोर्ट में तो देश छोड़कर कैसे भागी रुसी महिला, SC भी हैरान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 21, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
Russian woman
20
SHARES
651
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूसी महिला विक्टोरिया अपने नाबालिग बच्चे के साथ भारत छोड़कर रूस चली गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा ये गंभीर अवमानना का केस है. रूसी दूतावास की भूमिका की भी जांच हो. सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई कि आखिरकार वो देश छोड़कर कैसे गई, जबकि पासपोर्ट कोर्ट के पास है.

भारतीय पिता और रूसी मां के बीच वैवाहिक विवाद के चलते बच्चे की कस्टडी के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूसी महिला बच्चे के साथ रूस पहुंच गई है. वो बिहार, नेपाल और यूएई के रास्ते 16 जुलाई को रूस पहुंच गई. सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई कि आखिरकार वो देश छोड़कर कैसे गई? क्या इसमें रूसी दूतावास से मिलीभगत है? सुप्रीम कोर्ट में बताया गया कि रशिया की दुल्हनिया यानी विक्टोरिया बसु अपने नाबालिग बच्चे के साथ भारत की सरहद से बाहर चली गई है. अब सरकार राजनयिक तरीकों से उसे वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करेगी. केंद्र सरकार की ओर से एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि उसके देश छोड़ कर जाने की पुष्टि हो गई है.

इन्हें भी पढ़े

iran war

ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा

November 12, 2026
Israel

अब और घातक होगी इजरायल की सैन्य ताकत!

November 12, 2026
8th pay commission

8वां वेतन आयोग: क्या 2027 में बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

November 12, 2026
पंजाब किसान

कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

November 11, 2026
Load More

रूसी दूतावास की भूमिका की भी जांच हो
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये गंभीर अवमानना का केस है? रूसी दूतावास की भूमिका की भी जांच हो. ⁠दिल्ली पुलिस ने कहा, हम जांच कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि पासपोर्ट कोर्ट में जमा है तो क्या दूतावास के किसी अफसर की मदद से डुप्लीकेट पासपोर्ट बना? मामले की आगे जांच की जाए. ⁠भारत से नेपाल- यूएई और रूस बिना दूतावास की मदद से हवाई जहाज से जाना कैसे मुमकिन है?

आखिरी बार रूसी महिला को दूतावास के अधिकारी के साथ देखा गया
इस केस में कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में 3 दिन बच्चे को मां के पास और 4 दिन पिता के पास रहने का आदेश दिया था, लेकिन 7 जुलाई को रूसी महिला बच्चे को लेकर गायब हो गई. आखिरी बार उसे रूसी दूतावास के एक अधिकारी के साथ दूतावास में देखा गया था. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढ कर पिता को सौंपने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि ये हर हाल में सुनिश्चित हो कि रूसी महिला बच्चे को लेकर देश न छोड़ने पाए. कोर्ट ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से कहा है कि महिला के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया जाए और रूसी महिला का पासपोर्ट तुरंत जब्त किया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मामले की विस्तार से जांच से करने को कहा और एक हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

जानें क्या है मामला
दरअसल, कोलकाता के रहने वाले शैकत बसु और रूस की रहने वाली विक्टोरिया के बीच चाइल्ड कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इन दोनों पति-पत्नी के बीच साढे चार साल के बच्चे की कस्टडी को लेकर मध्यस्थता समेत तमाम कदम उठाए गए, जिसके आधार पर पहले कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी को एक दिन में 20 घंटे पिता के साथ जबकि बाकी के चार घंटे मां विक्टोरिया के साथ रहने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश दो महीने के लिए था इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में संशाोधन करते हुए एक हफ्ते में तीन दिन कस्टडी मां के पास और बाकी चार दिन कस्टडी पिता के पास रहने की अनुमति दे दी थी. इसी दौरान जब जुलाई में बच्चों की कस्टडी रूसी महिला से बच्चे के पिता को नहीं मिली तब पिता के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई और कहा गया कि बच्चे और विक्टोरिया दोनों ही कुछ पता नहीं चल पा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

PM धन-धान्य कृषि योजना के लिए 24 हजार करोड़ और ग्रीन एनर्जी पर 27 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार!

July 16, 2025
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर में निर्माण परियोजनाओं की दिक्कतों से जूझ रहे निवासियों को सताने लगा लिथियम माइनिंग का डर

June 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार
  • दिल्ली-गुरुग्राम सफर होगा सुपरफास्ट, MG रोड बनेगा पूरी तरह सिग्नल-फ्री
  • हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.