Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों से भारत की कैसे बढ़ी टेंशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 25, 2026
in विश्व
A A
iran
15
SHARES
514
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

तेहरान: ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों से भारत की नेबरहुड फर्स्ट की नीति मुश्किल में पड़ती दिख रही है। इस कारण भारत ईरान में हो रही घटनाओं को लेकर परेशान है। भारत को डर है कि अगर ईरान में तख्तापलट होता है तो उसका रणनीतिक दांवपेंच का दायरा काम हो सकता है। इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और कूटनीतिक संबंधों पर पड़ सकता है।

भारत का ईरान के रास्ते यूरोप, मध्य एशिया और अफगानिस्तान से जुड़ने का सपना भी टूट सकता है। वहीं, इससे पाकिस्तान और चीन की मौज हो सकती है। ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक आधिकारिक रूप से 5000 से ज्यादा लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, कई मानवाधिकार समूहों का दावा है कि यह आंकड़ा कहीं ज्यादा है।

इन्हें भी पढ़े

India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
Load More

ईरानी प्रदर्शनकारियों की मांग क्या है

ईरानी प्रदर्शनकारी देश में इस्लामिक मौलवियों के शासन को खत्म करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि इस कारण ईरान पर हद से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं, जिसने आर्थिक हालात को खराब कर दिया है। पिछले हफ्ते, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों की रक्षा के लिए दखल देने की धमकी दी थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि “मदद आ रही है।” हालांकि हाल के दिनों में अशांति कम हुई है, लेकिन खबरों के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस हजारों की संख्या में सुरक्षा बलों ने पूरे देश में, खासकर तेहरान के ग्रैंड बाजार जैसे संवेदनशील जगहों पर गश्त और चेकपॉइंट लगा दिए हैं।

ईरान ने भारत की टेंशन कैसे बढ़ाई

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से बात करते हुए ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के जिंदल स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में चीन अध्ययन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की प्रोफेसर श्रीपर्णा पाठक ने कहा कि नई दिल्ली और तेहरान के बीच गहरे ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों के कारण भारत ईरान में चल रही अशांति पर “चुपचाप बेचैनी” से नजर रख रहा था।

उन्होंने कहा, “ईरान में सत्ता परिवर्तन से इस क्षेत्र में भारत के रणनीतिक दांव-पेंच का दायरा सिकुड़ सकता है, खासकर पाकिस्तान और चीन की चुनौतियों के बीच।” पाठक ने कहा कि भारत मौजूदा ईरानी सरकार को पाकिस्तान के प्रभाव के खिलाफ एक “अनुमानित संतुलन” के रूप में देखता था, खासकर अफगानिस्तान में, जहां तेहरान ने चरमपंथी समूहों के खिलाफ दिल्ली के साथ गठबंधन किया था।

ईरान में अशांति से भारत को कैसे नुकसान

व्यापार के मोर्चे पर, ईरान में चाबहार बंदरगाह में भारत ने अरबों रुपये का निवेश किया है। यह पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया के लिए भारत का प्रवेश द्वार है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान में सत्ता परिवर्तन होता है या फिर लंबे समय तक अस्थिरता जारी रहती है तो भारत का यह निवेश खतरे में पड़ सकता है।

इससे पश्चिम एशिया और मध्य एशिया में चीन और पाकिस्तान का प्रभाव भी बढ़ सकता है। इसके अलावा भारत की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सुरक्षा हितों को भी तगड़ा झटका लग सकता है। भारत मध्य एशिया और पश्चिम एशिया के साथ कनेक्टिविटी का रास्ता भी खो सकता है। इसके अलावा भारत के इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर इनिशिएटिव पर भी खतरा मंडरा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ankita Bhandari

उत्तराखंड : रेवेन्यू डिपार्टमेंट से पुलिस प्रशाशन को ज़िम्मेदारी सौंपने की उठी मांग

October 2, 2022
कृष्ण की जन्मस्थली

श्री कृष्ण की जन्मस्थली गोकुल से वृंदावन तक यमुना में जल्द चलती नजर आएंगी सोलर बोट्स

April 28, 2025
ragging in schools

स्कूलों में रैगिंग संबंधित नियमों के उल्लंघन पर कोर्ट हुआ सख्त

September 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.