Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली चुनाव में कैसे बदला प्रचार का ट्रेंड!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2025
in दिल्ली, राजनीति, राज्य
A A
delhi elections
14
SHARES
465
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव प्रचार का ट्रेंड बदल रहा है। मोबाइल फोन यूजर्स की लगातार बढ़ रही संख्या की वजह से राजनीतिक दलों का गली-गली पसीना बहाने के साथ सोशल मीडिया मंच से भी प्रचार करने पर जोर है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने 23 जनवरी तक फेसबुक, एक्स और यूट्यूब समेत सोशल मीडिया मंचों पर 519 विज्ञापन प्रसारित करने की अनुमति मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जांच करने के बाद 350 विज्ञापनों को प्रसारित करने की मंजूरी दी गई है, जबकि तथ्य मानकों के अनुरूप नहीं होने की वजह से 166 विज्ञापनों को अस्वीकृत कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रसारित करने की अनुमति लेने में भाजपा सबसे आगे है। भाजपा की ओर से 49 प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया के लिए 293 विज्ञापनों की अनुमति मांगी गई थी। 23 जनवरी तक के आवेदनों के आंकड़ों के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) ने जांच के बाद 207 विज्ञापन प्रसारित करने की अनुमति दी है, जबकि 86 अस्वीकृत कर दिए हैं।

इन्हें भी पढ़े

train

रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया

July 24, 2026
traffic challan

‘नो-एंट्री’ तोड़ने वालों के 68,330 चालान, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का अभियान

July 24, 2026
CBI

CBI का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ रेल अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

July 24, 2026
दवा उद्योग

बड़ी नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाइयां, देहरादून में फैक्ट्री सील

July 24, 2026
Load More

आम आदमी पार्टी की ओर से 28 प्रार्थना पत्र देकर 200 विज्ञापनों को प्रसारित करने की अनुमति मांगी थी। जांच के बाद 121 विज्ञापनों को स्वीकृति मिली है। कांग्रेस पार्टी की ओर से नौ प्रार्थना पत्र भेजकर 24 विज्ञापन प्रसारित करने की अनुमति मांगी थी। इनमें से 22 विज्ञापनों को मंजूरी दी गई है, दो विज्ञापन मानकों के अनुरूप नहीं होने पर अस्वीकृत कर दिए गए।

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मोबाइल कनेक्शनों की संख्या आबादी से ज्यादा है। दिल्ली में पांच करोड़ से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन हैं। ऐसे में औसतन प्रत्येक व्यक्ति के पास दो मोबाइल कनेक्शन हैं। ऐसे में सोशल मीडिया जनता तक संदेश पहुंचाना बहुत आसान हो गया है।

इन मापदंडों पर तथ्यों को परखा जाता है

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार के लिए विज्ञापन बनाने समय कई नियमों का पालन करना जरूरी है। इन विज्ञापनों में सेना की वर्दी और लोगो का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। राष्ट्रपति से संबंधित कोई बयान नहीं दिया जा सकता है। देश की अखंडता को प्रभावित करने वाले चित्र या बयान नहीं दिए जा सकते हैं, जो विज्ञापन इन मापदंडों पर खरा नहीं उतरे, उन्हें स्वीकृति नहीं दी गई है। चुनाव प्रचार के लिए करीब एक सप्ताह बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक देंगे। अंतिम सप्ताह में सोशल मीडिया पर प्रचार वार भी बढ़ने की उम्मीद है।

2020 के चुनाव में भी खूब खर्च किया

राजनीतिक दलों ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सोशल मीडिया पर खुलकर पैसा खर्च किया। आंकड़ों के मुताबिक, एक माह में फेसबुक पर 1.99 करोड़ रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च किए गए थे। सबसे ज्यादा भाजपा ने 31.61 लाख, कांग्रेस ने 13.67 लाख, माई दिल्ली-माई प्राइड नाम के पेज पर 14.73 लाख और ‘आप’ समर्थित एक अन्य पेज पर 11.92 लाख रुपये खर्च किए गए थे। चुनाव प्रचार के आखिरी सप्ताह में फेसबुक पर 78 लाख रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च किए थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
city clean and pollution free

शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखना प्रथम लक्ष्य : नगर आयुक्त

June 23, 2025
Kashmir tourism industry

कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री पर संकट, लाखों की आजीविका खतरे में?

April 24, 2025
Nitish Kumar

क्या तैयार हो गया नीतीश कुमार का ‘सेफ एग्जिट’ प्लान?

July 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत से बाहर डाटा साझा नहीं कर पाएंगी संचार सेवा कंपनियां!
  • अगर Traffic Challan नहीं भरा तो RC और Driving Licence हो सकते हैं ब्लॉक
  • शुरू हो गया है महायुद्ध? ईरान पर टूट पड़े बहरीन और कुवैत

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.