Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

नई सोलर नीति से कैसे दिल्ली वाले घर बैठे कर सकेंगे कमाई?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 29, 2024
in दिल्ली
A A
Solar panel
19
SHARES
633
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने नई सोलर नीति 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस नीति के तहत अपने घर की छत पर सौर पैनल लगाने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली बिल ना केवल जीरो आएगा वरन वे सौर ऊर्जा उत्पादन कर के कमाई भी कर सकेंगे। उनको सोलर ऊर्जा उत्पादन के लिए भुगतान किया जाएगा। नीति के तहत, राष्ट्रीय राजधानी की 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली सभी सरकारी इमारतों को अगले तीन वर्षों में अनिवार्य रूप से छत पर सौर पैनल लगाना होगा।

दिल्ली का बिजली प्रबंधन पूरे देश में सबसे बेहतर है। अब दिल्ली सोलर ऊर्जा का भी बेहतर उपयोग करने के लिए तैयार है। दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी 2024 को लेकर CM @ArvindKejriwal की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस। LIVE #KejriwalKiSolarPolicy https://t.co/NE4SRy6ZEj

— AAP (@AamAadmiParty) January 29, 2024

इन्हें भी पढ़े

Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
Load More

केजरीवाल ने कहा कि हम नई सोलर नीति 2024 लेकर आए हैं। अभी तक दिल्ली के लोगों का 200 यूनिट तक का बिजली बिल जीरो आता है। 200 से 400 यूनिट तक का बिजली बिल आधा आता है। 400 यूनिट से अधिक वालों का बिजली का बिल पूरा आता है। नई सोलर नीति के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने वालों का 400 यूनिट तक का बिजली बिल भी जीरो हो सकता है। यही नहीं सोलर पैनल से बिजली जनरेट करने वालों को इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि नई सोलर नीति के तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल जीरो हो सकता है भले ही वे 400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च क्यों ना करें। यही नहीं नई सोलर नीति से दिल्ली के लोग हर महीने 700 से 900 रुपए की कमाई भी कर सकते हैं। दिल्ली के बिजली उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने पर जो भी रकम खर्च करेंगे, उसकी भरपाई 4 साल में ही हो जाएगी।

वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने समझाया कि यदि किसी बिजली उपभोक्ता का बिजली बिल चार सौ यूनिट से ज्यादा आता है और वह सोलर से 250 यूनिट बिजली बना लेता है तो वह स्वत: ही फ्री बिजली स्कीम के तहत आ जाएगा। ऐसे उपभोक्ता का बिजली बिल ना केवल जीरो होगा वरन उसे डिस्कॉम की ओर से बिजली उत्पादन के लिए इंसेंटिव (Genration Based Incentive) भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए लोगों को भटकने की जरूरत नहीं होगी। डिस्कॉम की ओर से इंसेंटिव सीधे बिजली उपभोक्ता के खाते में डाल दी जाएगी। पैनल लगवाने के लिए उपभोक्ताओं को विभिन्न सेवा प्रदाताओं की सुविधा प्रदान की जाएगी।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि पूरे देश में केवल दिल्ली सरकार ही जो जेनरेशन बेस्ड इंसेंटिव दे रही है। 3 किलोवॉट Rooftop प्लांट पर 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से इंसेंटिव दिया जाएगा। 10 किलोवॉट के सोलर प्लांट पर 2 रुपये प्रति यूनिट का इंसेंटिव दिया जाएगा। यह रकम बिजली बिल में एडजस्ट की जाएगी। अतिरिक्त इंसेंटिव की रकम को हर महीने उपभोक्ता के अकाउंट में सीधे DISCOM की ओर से ट्रांसफर कर दिया जाएगा। नई सोलर नीति के तहत केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही नहीं कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल वालों को भी 1 रुपये प्रति यूनिट की दर से इंसेंटिव प्रदान किया जाएगा। केजरीवाल ने दावा किया कि इस पहल से महंगाई से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Corona virus

चीन जैसी कोरोना लहर से क्या भारत बच पाएगा?

December 29, 2022

लिंगायतों के गढ़ में बीजेपी के लिए मुश्किल लड़ाई!

May 7, 2023

मोदीराज में ताकतवर हुई सेना, चीन-पाकिस्तान ही नहीं अब पूरी दुनिया के लिए भारत बना चुनौती

September 3, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.