Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रूस से होड़ में अब इस देश ने भारत को दिया बड़ा ऑफर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 12, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
modi-putin
25
SHARES
848
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंध के कारण रूस भारत को सस्ता तेल बच रहा है. भारत कुल आयात का 80 प्रतिशत से ज्यादा तेल आयात करता है. रियायत कीमतों के कारण फिलहाल भारत सबसे ज्यादा तेल रूस से खरीद रहा है. रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत इराक से भारी मात्रा में तेल खरीदता था.

भारतीय तेल बाजार में रूस के आने से इराक को झटका लगा है. क्योंकि रूस, इराक और सऊदी अरब को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए शीर्ष तेल निर्यातक देश बन गया है. चूंकि, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. ऐसे में सस्ते रूसी तेल से निपटने और भारतीय तेल बाजार को आकर्षित करने के लिए इराक ने भी भारत को रियायत कीमतों पर तेल बेचने का फैसला किया है.

इन्हें भी पढ़े

UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Petrol-Diesel

तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट

June 23, 2026
suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
Load More

भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तेल निर्यात में रूस से मिल रही कड़ी टक्कर के कारण भारत निर्यात की जाने वाली इराकी तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. भारत ने जनवरी महीने में इराक से 78.92 डॉलर प्रति बैरल तेल खरीदा था. जबकि, फरवरी महीने भारत ने औसतन 76.19 डॉलर प्रति बैरल तेल खरीदा.

हालांकि, अभी भी भारत को सबसे सस्ता तेल रूस से ही मिल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सबसे महंगा तेल सऊदी अरब से खरीद रहा है. फरवरी महीने में भारत ने सऊदी अरब से औसतन 87.66 डॉलर प्रति बैरल तेल खरीदा.

भारतीय तेल बाजार में रूस की एंट्री इराक के लिए क्यों है झटका

एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोर्टेक्सा के अनुसार, भारत ने मार्च 2022 में रूस से सिर्फ 68,600 बैरल प्रति दिन कच्चा तेल आयात किया था. जो इस साल बढ़कर 1.64 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है. वहीं, भारत ने इराक से मार्च 2022 में लगभग 1.1 मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चा तेल खरीदा था. जो इस साल घटकर 0.8 मिलियन बैरल प्रति दिन पर आ गया है. इस तरह देखें, तो रूस इराक से दोगुना कच्चा तेल भारत को निर्यात कर रहा है.

रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत 60 फीसदी से ज्यादा तेल मिडिल ईस्ट कंट्री से आयात करता था. इसमें इराक सबसे बड़ा सप्लायर था. इराक को भारत का क्रूड बास्केट कहा जाता था. 2017-18 से रूस-यूक्रेन युद्ध तक इराक भारत के लिए शीर्ष तेल निर्यातक देश था. उस वक्त भारतीय तेल बाजार में रूसी तेल की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से भी कम थी. वर्तमान में यह हिस्सेदारी बढ़कर 34 प्रतिशत हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने मार्च महीने में चीन और यूरोप से भी ज्यादा रूसी तेल खरीदा है. जबकि चीन दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. चीन ने मार्च महीने में रूस से लगभग 1.4 मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चा तेल खरीदा है. वहीं, भारत ने रिकॉर्ड 1.64 मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चा तेल खरीदा.

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर 2022 के दौरान भारत के कुल तेल आयात में रूस की भागीदारी लगभग 19 प्रतिशत रही. इस तरह से सिर्फ नौ महीने में ही रूस ने इराक और सऊदी अरब जैसे शीर्ष तेल निर्यातक देशों को पीछे छोड़ दिया.

रूस भारत के लिए एक बड़ा तेल निर्यातक बनकर उभरा

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी महीने की तुलना में फरवरी में रूसी कच्चे तेल की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है. जनवरी महीने में रूस ने भारत को 78.92 डॉलर प्रति बैरल तेल निर्यात किया था. जबकि, फरवरी महीने में रूस ने 76.92 डॉलर प्रति बैरल तेल निर्यात किया.

रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के उद्देश्य से अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं. इस कारण रूस को तेल निर्यात करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा कई यूरोपीय देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. जबकि भारत ने इस प्रतिबंध को मानने से इनकार कर दिया है. भारत का कहना है कि वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जहां उसे सस्ता तेल मिलेगा, वहां से वह खरीदेगा. ऐसे में अपनी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए रूस भारत को रियायत कीमतों पर कच्चे तेल बेच रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
hafiz saeed

लाहौर में हाफिस सईद के ठिकाने का पर्दाफाश, पाक का तय विनाश !

April 30, 2025

विकास से कोसों दूर ग्राम पंचायत फेंचरी

December 8, 2023
murder

क्या है अमेरिका में 1 लाख लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला फेंटेनल?

November 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!
  • वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.