Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत ने किया इस ‘बाहुबली’ मिसाइल का परीक्षण, सदमे में चीन-पाकिस्तान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 23, 2022
in राष्ट्रीय
A A
brahmos missile
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l पाकिस्तान के लिए नींद उड़ाने वाली खबर सामने आई है. भारत ने एक बार फिर दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस का परीक्षण किया है.

अंडमान-निकोबार में किया गया टेस्ट
सूत्रों के मुताबिक भारत ने बुधवार को अंडमान-निकोबार में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण किया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक टेस्ट में ब्रह्मोस मिसाइल सटीकता के साथ अपने टारगेट को भेदने में कामयाब रही. भारत के इस परीक्षण को पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा संकेत माना जा रहा है.

इन्हें भी पढ़े

india export

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड

November 17, 2026
health scheme

स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च: इलाज के कुल खर्च का 30% बिल दवाओं का

November 17, 2026
E-Rupee

भारत मंडपम: विदेशी मेहमानों को लुभा रहा भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल

November 17, 2026
PM Modi

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में

November 17, 2026
Load More

पाकिस्तान में गिर गई थी ब्रह्मोस
दरअसल ब्रह्मोस पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में लगातार चर्चा में बनी हुई है. भारत से 9 मार्च को एक मिसाइल मेनटेनेंस के दौरान गलती से उड़कर पाकिस्तान के 124 किलोमीटर अंदर जाकर गिर गई थी. इस घटना में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन आसपास के कई घर जमींदोज हो गए थे. हैरत की बात ये थी कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम इस मिसाइल को मार गिराना तो दूर उसका पता तक नहीं लगा पाया था.

फेल हो गए थे पाकिस्तानी रेडार
स्थानीय लोगों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना (Pakistan) को घटना की जानकारी हुई, जिसके चलते उसकी देश और बाहर जमकर किरकिरी हुई. इसके बाद अपनी इज्जत बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने 24 घंटे बाद बयान जारी किया कि उसके रेडार ने इस मिसाइल को लॉन्च होते ही ट्रैक करना शुरू कर दिया था. लेकिन पाकिस्तानी आर्मी यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि अगर उसने मिसाइल ट्रैक कर ली थी तो उसने उसे मार क्यों नहीं गिराया.

पाकिस्तानी सेना (Pakistan) के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तानी जमीन पर गिरी भारतीय मिसाइल सुपरसोनिक स्पीड से आई थी और 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी. पाकिस्तानी सेना ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए मिसाइल के बारे में भारत से जानकारी मांगी. भारत ने इस गलती पर खेद जताते हुए हाई लेवल जांच की बात कही. हालांकि यह नहीं बताया कि पाकिस्तान में गिरी मिसाइल कौन सी थी.

गिरा नहीं पाए चीन के एयर डिफेंस सिस्टम
पाकिस्तानी मीडिया (Pakistan) के मुताबिक मियां चुन्नू इलाके में गिरी मिसाइल कोई और नहीं बल्कि ब्रह्मोस (BrahMos Missile) थी. जो अपनी जबरदस्त स्पीड और जमीन के बेहद नजदीक उड़ने की वजह से रेडार की पकड़ में नहीं आ सकी. पाकिस्तान ने भारतीय मिसाइलों को मार गिराने के लिए चीन से खरीदे HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम लगा रखा है. चीन ने जब इस सिस्टम को पाकिस्तान को बेचा था तो दावा किया था कि वह दुनिया की किसी भी तरह की मिसाइल को ट्रैक करके गिरा सकता है. हालांकि उसके इस दावे की तब धज्जियां उड़ गई, जब भारतीय मिसाइल पाकिस्तान में गिरी और चीन का दिया हुआ एयर डिफेंस सिस्टम नाकारा बनकर रह गया.

‘भारत ने पूरी योजना के साथ की लॉन्चिंग’
पाकिस्तानी मीडिया (Pakistan) में लगातार चर्चा है कि यह मिसाइल तकनीकी गलती से नहीं गिरी बल्कि भारत ने पूरी योजना के साथ पाकिस्तान के खिलाफ लॉन्च किया. जिससे मिसाइल की सटीकता और पाकिस्तानी एयर डिफेंस की क्षमता की जांच हो सके. पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान में गिरी ब्रह्मोस मिसाइल से भारत के ये दोनों उद्देश्य पूरे हो गए.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india eonomic

भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की हैं असाधारण उपलब्धियां!

February 13, 2025
Pahal media group

जरुरतमंदो के शिविरों के आयोजन के लिए राजस्थान पहुंचा ‘पहल’ का कारवां

November 2, 2023
trump

ट्रंप का टैरिफ भारत के लिए किस तरह बन सकता है अवसर?

April 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान: 19,822 डार्क स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी
  • भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड
  • मथुरा में चिंतन शिविर से क्या दूर हुई बीजेपी की चिंता?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.