Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना को मिलेगी ब्रह्मोस-ए की ताकत, दुश्मनों के लिए बनेंगे काल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 12, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Brahmos Missile
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत में जल्द ही बड़ा इजाफा होने वाला है. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 7.64 अरब डॉलर की एक बड़ी रक्षा खरीद योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत वायुसेना को 110 ब्रह्मोस-ए एयर-लॉन्च सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें और 87 भारी-भरकम ड्रोन मिलेंगे. इस सौदे से भारत की हवाई मारक क्षमता और रणनीतिक ताकत दोनों में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी.

हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस-ए का पहली बार युद्ध में इस्तेमाल हुआ था. इस दौरान मिसाइल ने पाकिस्तान वायुसेना (PAF) के अहम एयरबेस और रनवे को सटीक निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि यह मिसाइल किसी भी हालात में दुश्मन की गहराई तक जाकर हमला कर सकती है.

इन्हें भी पढ़े

javelin missile

भारत में ही बनेगी जैवलिन मिसाइल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने किया बड़ा करार

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Post Office

Post Office में एक बार लगाना होगा पैसा, फिर ब्याज से ही छाप लेंगे ₹600000

August 31, 2026
youth India

देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु

August 31, 2026
Load More

क्या है ब्रह्मोस-ए?
ब्रह्मोस-ए, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एयर-लॉन्च संस्करण है जिसे भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और रूस की NPO माशिनोस्त्रोयेनेया ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के तहत मिलकर तैयार किया है. इसका नाम ब्रह्मपुत्र और मस्कवा नदियों के नाम पर रखा गया है.

इसकी रफ्तार मैक 2.8 से 3.0 तक है यानी यह आवाज की गति से करीब तीन गुना तेज उड़ती है. यह 450 किमी से ज्यादा दूरी तक मार कर सकती है जबकि विस्तारित संस्करण में इसकी रेंज 800 किमी तक हो सकती है. यह फायर एंड फॉरगेट तकनीक पर काम करती है यानी एक बार छोड़े जाने के बाद यह अपने लक्ष्य को खुद ट्रैक करके भेद देती है.

सुखोई के साथ जानलेवा कॉम्बिनेशन
ब्रह्मोस-ए को भारतीय वायुसेना के सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमानों से लॉन्च किया जाता है. यह मिसाइल 200 से 300 किलो तक का हाई-एक्सप्लोसिव वारहेड ले जा सकती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 15 किमी की ऊंचाई पर भी उड़ सकती है और केवल 10 मीटर की ऊंचाई तक नीचे जाकर भी वार कर सकती है. कम रडार सिग्नेचर की वजह से इसे ट्रैक करना और रोकना बेहद मुश्किल है.

क्यों है खास?
आवाज से तीन गुना तेज इसकी रफ्तार है. इसकी क्षमता 450 से 800 किमी तक है. ये जमीन और समुद्र दोनों पर सटीक वार कर सकती है. किसी भी मौसम में ऑपरेशन की क्षमता है. दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की ताकत है.

भारत की हवाई ताकत को नई ऊंचाई
इस सौदे से भारत की हवाई ताकत को नया आयाम मिलेगा. ब्रह्मोस-ए और भारी ड्रोन का कॉम्बिनेशन भारत को रणनीतिक बढ़त देगा और जरूरत पड़ने पर लंबी दूरी से दुश्मन के ठिकानों को सटीक तरीके से ध्वस्त करने की क्षमता सुनिश्चित करेगा. भारतीय वायुसेना के पास न सिर्फ हवा से हवा में बल्कि हवा से जमीन और समुद्र पर भी घातक प्रहार करने का घातक हथियार होगा जो किसी भी संभावित खतरे के लिए एक कड़ा संदेश है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
City killer’ asteroid to pass harmlessly between Earth and Moon

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच बिना किसी नुकसान के गुजरेगा ‘सिटी किलर’ क्षुद्रग्रह

March 25, 2023

ज्ञान बटोरिए पर पहले थोड़ा टटोलिए!

July 22, 2022
Jhandewala Devi Temple

सावन के दूसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मन्दिर में उमड़े भक्त, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

August 10, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.