Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कांग्रेसी नेता बोले- गोवा पर थोपा गया भारतीय संविधान, किसी से भी बहस को तैयार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 23, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पणजी। दक्षिण गोवा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विरिएटो फर्नांडेज के एक बयान पर विवाद हो गया है। दरअसल कांग्रेस उम्मीदवार ने दावा किया कि ‘साल 1961 में पुर्तगाल से आजादी मिलने के बाद गोवा पर भारतीय संविधान थोपा गया।’ कांग्रेस उम्मीदवार के बयान पर सीएम प्रमोद सावंत ने नाराजगी जताई और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार विरिएटो फर्नांडेज ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर किसी से भी बहस के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार के बयान पर गोवा सीएम ने बोला हमला

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

कांग्रेस उम्मीदवार के बयान पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि दक्षिण गोवा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार की टिप्पणी से मैं हैरान हूं। वे दावा कर रहे हैं कि गोवा पर संविधान थोपा गया। हमारे स्वतंत्रता सेनानी मानते थे कि गोवा, भारत का अभिन्न हिस्सा है। कांग्रेस ने गोवा की आजादी में 14 साल की देरी की। अब उनके उम्मीदवार भारत के संविधान को कमतर आंक रहे हैं।’ सावंत ने कांग्रेस ने पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस, लोकतंत्र के लिए खतरा है।

फर्नांडेज बोले- बहस के लिए तैयार

सीएम के पोस्ट पर फर्नांडेज ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि ‘प्रिय गोवा के सीएम, राजनीतिक फायदे के लिए मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश न करें। मैंने जो बोला उस पर, और भाजपा सरकार में गोवा की पहचान को तबाह करने, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी से भी बहस के लिए तैयार हूं।’ गोवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यूरी अलेमाओ भी अपनी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में उतरे हैं और उनका कहना है कि भाजपा को संविधान के बारे में बोलने का हक नहीं है। गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं और इन पर आगामी 7 मई को मतदान होना है।

फर्नांडेज की किस टिप्पणी पर हुआ विवाद

सोमवार को दक्षिण गोवा में एक जनसभा में कांग्रेस उम्मीदवार फर्नांडेज ने बताया कि ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि गोवा अपना भाग्य खुद तय करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’ फर्नांडेज ने कहा कि ‘साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हमने राहुल गांधी के सामने यह मामला उठाया था और उन्हें बताया था कि ‘जब गोवा को 1961 में आजादी मिली थी, तो उस पर भारतीय संविधान थोपा गया था।’ फर्नांडेज ने बताया कि ‘हमने उस वक्त राहुल गांधी के सामने 12 मांग रखीं थी, जिनमें एक गोवा में रहने वाले पुर्तगाल के लोगों को दोहरी नागरिकता की सुविधा देने की मांग शामिल थी।

राहुल गांधी ने इस पर पूछा कि क्या यह मांग संवैधानिक है? जब हमने मना किया तो उन्होंने कहा कि तो फिर इस मांग पर विचार नहीं किया जाएगा।’ फर्नांडेज ने बताया कि मैंने राहुल गांधी को समझाया कि ‘देश में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, जबकि गोवा को 1961 में पुर्तगाली शासन से आजादी मिली थी। हम पर संविधान थोपा गया, हम संविधान बनाने की प्रक्रिया में शामिल नहीं थे।’ फर्नांडेज एक एनजीओ गोएंचो अवे से जुड़े हुए थे, जो गोवा में पुर्तगाली मूल के लोगों को दोहरी नागरिकता देने की मांग कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कनाडा में मंदिर

कनाडा में मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला… हिंदू महासभा ने लगाए बंटोगे तो कटोगे के नारे

November 4, 2024
शुक्र ग्रह

चार दिन गायब रहेगा शुक्र, क्या आने वाली है कोई बड़ी मुसीबत?

March 18, 2025
समस्याएं

कौन कहता है की समस्याएं सुंदर नहीं होती?

September 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.