Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

रूस के खिलाफ वोटिंग से भारत ने बनाई दूरी तो भड़के अमेरिकी सांसद

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 8, 2022
in विश्व
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l यूक्रेन के शहर बूचा में हुए मानवाधिकार उल्लघंन को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया है. गुरुवार को UNHRC से रूस को हटाने के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. प्रस्ताव को 93 देशों का समर्थन मिला और 24 देशों ने इसका विरोध किया. प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान भारत समेत 58 देश अनुपस्थित रहे. वोटिंग के दौरान भारत की अनुपस्थिति पर अमेरिका ने गहरी निराशा जताई है.

एक अमेरिकी सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने कहा है कि वो संयुक्त राष्ट्र में मतदान से दूर रहने के भारत के फैसले से निराश हैं. पेंसिल्वेनिया के रिपब्लिकन सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रूस के खिलाफ समर्थन नहीं देने वाले देशों को जवाबदेह ठहराना जरूरी है.

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

फिट्जपैट्रिक ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं कल ही भारत के राजदूत से मिला था. मैंने उनसे भारत के संयुक्त राष्ट्र में अनुपस्थित रहने के संबंध में बात की…हम भारत के रुख से बेहद निराश हैं.’

जब उनसे ये सवाल किया गया कि रूस की बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए अमेरिका को क्या कदम उठाने की जरूरत है तो उन्होंने कहा, ‘जरूरी है कि अमेरिका उन देशों को जवाबदेह ठहराए जो रूस के खिलाफ खड़े नहीं हो रहे हैं. आज सुबह ही हमें खबर मिली कि जर्मनी रूस के तेल आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से झिझक रहा है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रतिबंधों को कड़ा करके व्लादिमीर पुतिन और रूसी सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना जरूरी है. लेकिन हम अब तक ऐसा नहीं कर पाए है. दूसरी बात ये कि हम यूक्रेन को सभी तरह के रक्षा हथियार उपलब्ध कराएं जिसकी उसे जरूरत है. लेकिन हम ये भी नहीं कर पाए हैं.’

पिछले हफ्ते भी भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की एक वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था. ये वोटिंग यूक्रेन में रूस की तरफ से युद्ध अपराधों की जांच के लिए एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की स्थापना के लिए की गई थी. भारत ने 15 सदस्यों वाले सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ दो प्रस्तावों और 193 सदस्यीय महासभा में एक प्रस्ताव पर भाग नहीं लिया है.

भारत पर बढ़ता अमेरिकी दबाव

भारत निष्पक्ष रहते हुए रूस-यूक्रेन मुद्दे को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने पर जोर देता आया है. लेकिन अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बनाता आया है कि वो रूस की आलोचना करे. अमेरिका भारत-रूस रक्षा संबंधों पर भी सवाल उठा रहा है. उसका कहना है कि भारत हथियारों को लेकर रूस पर अपनी निर्भरता खत्म कर दे, बदले में वो उसे हथियार मुहैया कराएगा.

हाल ही में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि रूसी हथियारों में निवेश भारत के लिए ठीक नहीं है. बीते हफ्ते अमेरिका के उप राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार दलीप सिंह भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने तीखे लहजे में कहा था कि अगर चीन सीमा पर किसी तरह का उल्लंघन करता है तो रूस भारत के बचाव में नहीं आएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी भारत के रुख पर क्वॉड में अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साध चुके हैं. पिछले महीने क्वॉड की मीटिंग के बाद उन्होंने कहा था कि यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर कोई बहाना या किसी तरह का टालमटोल नहीं चलेगा.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
journalist

प्रकाश मेहरा… युवा पत्रकार जिसने दी नई दिशा, अब ‘जर्नलिज़्म विदआउट बॉर्डर’ की तैयारी

November 22, 2025
सरकारी कर्मचारी

समय पर वित्तीय लाभ नहीं देने पर अधिकारियों के खिलाफ करें विभागीय कार्रवाई

July 6, 2023

जमुई का करमटिया इलाका बना सोने का इकलौता स्वर्ण भंडार

December 7, 2021
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.