Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चीन की इस चाल से खतरे में भारत की ये इंडस्‍ट्री, दांव पर 32 अरब डॉलर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 19, 2025
in राष्ट्रीय
A A
20
SHARES
651
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चीन ने भारत पर कई अनौपचारिक व्‍यापारिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे भारत की इलेक्‍ट्रॉनिक इंडस्‍ट्री पर खतरा मडराता रहा है. इसे लेकर भारत के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इंडस्‍ट्री ने चिंता जताई है और कहा है कि इससे देश का एक्‍सपोर्ट प्रभावित हो सकता है. भारत का अनुमान है कि वह वित्त वर्ष 2026 के पूरा होने तक 32 अरब डॉलर का स्‍मार्टफोन निर्यात हासिल कर लेगा, लेकिन चीन के इस हरकत से यह लक्ष्‍य संभव नहीं दिख रहा है. वहीं वित्त वर्ष 2025 में भारत ने 64 अरब डॉलर प्राइस के प्रोडक्‍ट्स का उत्‍पादन किया है.

उद्योग निकाय इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने भारत सरकार को लिखे एक लेटर में कहा कि चीन की कार्रवाई का एकमात्र उद्देश्‍य भारत की आपूर्ति चेन को प्रभावित करना और ग्‍लोबल मैन्‍युफैक्‍चरिंग के तौर पर उभरते भारत को कमजोर करना है. चीन के इन प्रतिबंधों के कारण कंपनियों की लागत बढ़ रही है. ICEA सदस्‍यों में ऐपल, गूगल, मोटोरोला, फॉक्सकॉन, वीवो, ओप्पो, लावा, डिक्सन, फ्लेक्स और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां हैं.

इन्हें भी पढ़े

women reservation bill

महिला आरक्षण बिल पर ‘इंडिया’ गठबंधन देगी साथ?

July 14, 2026
Nitin Gadkari

अब हवा में उड़ने वाली बसें लाने वाले हैं- एथेनॉल मुद्दे के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान

July 14, 2026
monsoon

फिर रफ्तार पकड़ रहा मानसून, बंगाल की खाड़ी में हो रही नई हलचल!

July 14, 2026
ISRO

ISRO अंतरिक्ष जा रहे भारतीय ऐस्ट्रोनॉट को धरती पर वापस कैसे लाएगा?

July 14, 2026
Load More

क्‍यों भारत से ड्रैगन को लग रहा डर?
आखिर चीन भारत पर ऐसा प्रतिबंध क्‍यों लगा रहा है? इस सवाल का जवाब है- भारत का तेजी से बढ़ता एक्‍सपोर्ट. साल 2020 से भारत में स्‍मार्टफोन निर्माण में तेजी आई है और वित्त वर्ष 2025 में देश ने 64 अरब डॉलर प्राइस के प्रोडक्‍ट्स का उत्‍पादन किया, जिनमें से 24.1 अरब डॉलर का निर्यात किया. वित्त वर्ष 2015 में भारत स्‍मार्टफोन निर्यात में 167वें स्थान पर आता था, लेकिन अब प्रमुख‍ निर्यातक बन चुका है. वहीं 2026 तक निर्यात 32 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है.

एप्‍पल के कदम से भी बौखलाया ड्रैगन
Apple ने अपने मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट्स को चीन से हटाकर भारत ला रहा है और यहां से दुनियां को आईफोन एक्‍सपोर्ट करना चाहता है, जिसे लेकर ड्रैगन को और भी ज्‍यादा मिर्ची लगी है. लगभग 5 साल पहले तक, एप्पल अपने सभी आईफोन चीन में ही बनाता था. हालांकि, 2020 में शुरू की गई स्मार्टफोन निर्माण के लिए भारत की PLI योजना का लाभ उठाते हुए, अमेरिकी कंपनी ने फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से तेजी से उत्पादन भारत में बढ़ा रही है. यह ग्‍लोबल आईफोन निर्माण का 20 फीसदी हिस्‍सा है.

भारत के लिए 155 अरब डॉलर का लक्ष्‍य आसान नहीं
चीन के इस कदम से भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो रही है. आईसीईए का कहना है कि चीन के नवीनतम कदम भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण विकास इंजन को जोखिम में डाल रहे हैं. अगर इनका सॉल्‍यूशन नहीं निकाला गया तो भारत की ग्‍लोबल एक्‍सपोर्ट में हिस्‍सेदारी बहुत कम हो जाएगी, जिससे भारत का 2030 तक 155 अरब डॉलर तक मैन्युफैक्‍चरिंग टारगेट हासिल करना आसान नहीं होगा.

चीन के प्रतिबंध से क्‍या हो रहा असर?
चीन के इस एक्‍शन से भारत की इलेक्‍ट्रॉनिक इंडस्‍ट्री में परिचालन मुश्किल होता दिख रहा है, जिस कारण पैमाने पर असर पड़ रहा है और सबसे बढ़कर उत्पादन लागत बढ़ रही है, क्योंकि इन उपकरणों का स्थानीय स्तर पर या जापान या कोरिया के सहयोग से उत्पादन चीनी आयात की तुलना में 3-4 गुना अधिक महंगा है. ऐसे में भारत किसी अन्‍य विकल्‍प की तलाश में भी है, ताकि कम लागत में इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मैन्‍युफैक्‍चर हो सके.

चीन ने भारत पर क्‍या प्रतिबंध लगाया है?
सबसे बड़ी बात रेयर अर्थ मिनरल्‍स को लेकर है. चीन ने भारत के लिए रेयर अर्थ का शिपमेंट्स रोक दिया है, जो इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स चीजों के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाती है. इसके अलावा, चीन ने पूंजीगत उपकरण और अन्‍य खनिज के शिपमेंट को भी रोक रखा है. वहीं चीन कर्मचारियों को स्‍वदेश लौटने का भी आदेश दिया, ताकि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से रोका जा सके. इतना ही नहीं अपनी कुछ कंपनियों को भारत में परिचालन बंद करने का भी आदेश चीन ने दिया है. चीन की इन हरकतों की वजह से इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मैन्युफैक्‍टचरिंग को लेकर खतरा बढ़ रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
modi-putin

पुतिन ने पीएम मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ पूरा समर्थन का वादा !

May 5, 2025
saudi arabia

बिना शर्त सऊदी ने की अपने दुश्मन देश की मदद

March 8, 2023
Jai Shri Ram

रामनवनी विशेष: कुछ ऐसी थी भगवान राम की वंशावली, जानें श्रीराम की जन्म कहानी

April 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला आरक्षण बिल पर ‘इंडिया’ गठबंधन देगी साथ?
  • अब हवा में उड़ने वाली बसें लाने वाले हैं- एथेनॉल मुद्दे के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान
  • गोविंदा की धमाकेदार वापसी! नई फिल्म का किया ऐलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.