Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पानी की कमी से ज्यादा उसकी बर्बादी के बारे में सोचना जरूरी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2024
in राष्ट्रीय
A A
water
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस समय जल संकट बढ़ता जा रहा है। पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग तरह रहे हैं, टैंकर के आते ही लड़ाइयां हो रही हैं, राजनीति भी चरम पर पहुंच चुकी है। किसी ने नहीं सोचा था कि दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच ऐसे हालात देखने पड़ेंगे। लेकिन अभी दिल्ली को जितने पानी की जरूरत है, उतना उसे मिल नहीं पा रहा है। राजधानी को कुल तीन जगहों से पानी मिलता है- हरियाणा की यमुना नदी से, यूपी की गंगा नदी से और पंजाब की भाखरा नांगल से।

तीन दशक से दिल्ली परेशान

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
Load More

लेकिन बढ़ती गर्मी की वजह से पानी की डिमांड भी बढ़ती जा रही है, जल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली को रोज 129 करोड़ गैलन पानी चाहिए। इस आपूर्ति पूरा करने के लिए दिल्ली के पास खुद ज्यादा पानी नहीं है, भू-जल स्तर काफी नीचे जा चुका है। इस वजह से भी दूसरे राज्यों पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली का जल संकट कोई आज का नहीं है, तीन दशक पुराना है। यानी कि इतने सालों बाद भी कोई सरकार अभी तक इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाल पाई है।

बेंगलुरु भी पानी के लिए तरस रही

समझने वाली बात यह भी है कि अकेले दिल्ली में इस प्रकार का जल संकट देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि देश के कई महानगरों में ऐसी ही स्थिति बन चुकी है। गर्मी के आते ही प्रशासन की व्यवस्था धरी की धरी रह जाती है और आम जनता पानी के लिए तरसने लगती है। इस साल बेंगलुरु में हुई पानी की कमी को कोई भूला नहीं है। बेंगलुरु को 145 लीटर करोड़ पानी कावेरी नदी से मिलता है, 60 करोड़ लीटर बानी बोरवेल से आता है। अब ये दोनों ही स्त्रोत सूख रहे हैं और आईटी हब में हाहाकार मच चुका है। इस प्रकार के हालात सभी को चिंता में डाल गए हैं, एक समय बचपन में किताबों में जरूर पढ़ाया जाता था कि आने वाले सालों में जल संकट देखने को मिलेगा, लेकिन इतनी जल्दी उससे रूबरू होना पड़ेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

पानी की बर्बादी बड़ी समस्या

तमाम रिपोर्ट्स बता रही हैं कि भारत में पानी की कमी है, साफ पानी की और ज्यादा कमी है और उससे भी ज्यादा उसकी हो रही बर्बादी ने स्थिति को जमीन पर विस्फोटक बना दिया है। सरकारों को कोसना आसान रहता है, उनकी जवाबदेही है, इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन सिर्फ उनके सहारे इस जल संकट को खत्म नहीं किया जा सकता है। सवासो करोड़ वाले इस देश में जल संकट सिर्फ कम पानी की वजह से नहीं है, बल्कि जिस तरह से उस पानी को बर्बाद किया जा रहा है, उसने स्थिति को और ज्यादा खराब कर दिया है।

आप और हम कैसे बन गए जिम्मेदार?

डाउन अर्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 33 फीसदी लोग ऐसे मौजूद हैं जो नहाते वक्त, या दांत साफ करते वक्त अपने पानी के टैप को खुला छोड़ देते हैं। उस वजह से कम समय में काफी पानी ऐसे ही बर्बाद कर दिया जाता है। एक और रिपोर्ट बताती है कि इंसान जितना पानी पूरे दिन में इस्तेमाल करता है, उसका 30 फीसदी बर्बाद हो जाता है। वहां भी 27 फीसदी पानी सिर्फ नहाने और टॉयलेट में इस्तेमाल हो रहा है। इसी तरह अगर घर में कोई नल लीक कर रहा हो, तो उससे भी एक लीटर पानी रोज का बर्बाद हो रहा है।

सबसे बड़ी चूक कहां हुई?

हैरानी की बात यह है कि जो टॉयलेट में फ्लश किया जाता है, उससे भी 25 लीटर पानी रोज का बर्बाद किया जा रहा है। अगर आंकड़ों में ही बात करें तो 4,84,20,000 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी रोज का भारत में वेस्ट किया जा रहा है, यहां भी 600 मिलियन लोग ऐसे हैं जो साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। लापरवाही की हद इतनी ज्यादा चल रही है कि हर तीसरा भारतीय अपने घर में पानी का नल खुला छोड़ देता है, हर मिनट वो पांच लीटर पानी बर्बाद कर रहा है, शावर के जरिए प्रति मिनट 10 लीटर पानी भी ऐसे ही वेस्ट किया जा रहा है। कई लोग साफ पानी के चक्कर में बड़े-बड़े पीयूरिफायर घर में लगाना नहीं भूलते हैं, लेकिन उससे रोज का 3 लीटर पानी बर्बाद भी हो रहा है। जिस पानी को खराब समझकर लोग फेंक देते हैं, उसका इस्तेमाल भी कई कामों में किया जा सकता है।

भविष्य के लिए क्या चुनौतियां?

अब एक तरफ लोग पानी बर्बाद कर रहे हैं, दूरी तरफ उसी पानी की कमी से भी वही जूझ रहे हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 163 मिलियन भारतीयों के पास साफ पानी नहीं है। Composite Water Management Index report कहती है कि 2030 तक भारत में पानी की जरूरत दोगुना से भी ज्यादा हो जाएगी और उस वजह से जल संकट और ज्यादा गहरा जाएगा। 2050 तक तो भारत की जीडीपी को अतिरिक्त 6 प्रतिशत का नुकसान भी इस जल संकट की वजह से ही झेलना पड़ेगा। आज से 6 साल बाद भारत की 40 फीसदी आबादी के पास पीने का पानी नहीं रहेगा, जल स्त्रोत सूखते रहेंगे और एक महाविनाशकारी स्थिति की ओर तेज गति से बढ़ा जाएगा।

अब पीने के पानी की तो भारत में किल्लत बढ़ेगी, ये नहीं भूलना चाहिए देश ग्राउंड वॉटर भी जरूरत से ज्याद निर्भर चल रहा है। यहां भी पूरी दुनिया का 25 फीसदी ग्राउंड वॉटर तो भारत ही इस्तेमाल कर रहा है। उधर भी 70 फीसदी ग्राउंड वॉटर प्रदूषित बताया जाता है। इस बात की तस्दीक तो ये आंकड़ा भी करता है कि वॉटर क्वालिटी इंडेक्स में भारत 122 में से 120वें पायदान पर आता है, यानी कि पानी की गुणवक्ता जरूरत से ज्यादा ही खराब चल रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
goa in SCO

शंघाई सहयोग संगठन में भारत का दमदार उभार

May 6, 2023

शिवजी के अहिंसक त्रिशूल की राजनीति!

July 19, 2024

देश में ताकतवर नेताओं का रुतबा और उनकी राजनीति में लोकतंत्र!

March 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.