Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

झारखंड : गैंगरेप की शिकार हुई स्पेन की महिला ने बचाई भारत की इज्जत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 5, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
rape
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दुमका। झारखंड के दुमका में गैंगरेप की शिकार हुई स्पेनिश ट्रैवल ब्लॉगर ने भारत की इज्जत बचाने का काम किया है। महिला के साथ गैंगरेप के बाद कई लोग देश को लेकर जहर उगलने का काम कर रहे हैं। ऐसे में खुद पीड़िता ने सामने आकर ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। महिला ने भारत को महान देश बताते हुए कहा है कि देश को लेकर बकवास करना बंद करो क्योंकि दुनिया के हर देश में इस तरह की घटनाएं होती हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि चाहे वो स्पेन, ब्राजील अमेरिका या कोई और देश हो, कोई भी इससे अछूता नहीं है। हम भारत में थे इसलिए ऐसा हुआ कहना बंद करो। वहीं सोमवार को प्रमुख जिला न्यायाधीश ने पीड़िता से मुलाकात की और उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है।

सोशल मीडिया के जरिए दिया जवाब

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

स्पैनिश जोड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘प्वाइंट यह है कि रेप या डकैती आपके साथ, आपके भाई के साथ, आपकी मां के साथ, आपकी बेटी के साथ या किसी के भी साथ हो सकती है। विश्व का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है। स्पेन में भी ऐसा कई बार हुआ है। ऐसा पूरी दुनिया में हुआ है… स्पेन, ब्राजील, अमेरिका सभी देशों में यह हुआ है… इसलिए बकवास मत करो कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हम भारत में हैं।’ इसके अलावा कपल ने सोशल मीडिया पर एक आरोपी की तस्वीर पोस्ट की और जनता से उसे ढूंढने में उनकी और पुलिस की मदद करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि भारत एक ‘महान और घूमने लायक देश’ है। प्रशासन को उनकी सभी सहायता के लिए धन्यवाद।

जज ने की मुलाकात

दुमका के प्रधान जिला न्यायाधीश (पीडीजे) और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने उस स्पेनिश नागरिक से मुलाकात की, जिसके साथ दुमका में सात लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया था। उन्होंने इस संबंध में झारखंड कानूनी सेवा प्राधिकरण (जेएचएएलएसए) को एक रिपोर्ट सौंपी। अपनी रिपोर्ट में, मिश्रा ने कहा कि उनकी टीम ने यह सुनिश्चित किया था कि जांच आगे बढ़ाने के दौरान महिला को पर्याप्त सुरक्षा मिले।

पीडीजे टीम ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज करने में उसकी मदद की और झारखंड पुलिस ने उन्हें 10 लाख का मुआवजा दिया। दुमका जज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘(हमने) उन्हें आश्वासन दिया कि गलत काम करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। पीड़िता भावनात्मक रूप से टूट गई है, लेकिन उसकी फिजिकल हालत स्थिर है, और मेडिकल एग्जामिनेशन किया जा रहा है।’

पुलिस ने दिया 10 लाख का मुआवजा

बता दें कि शुक्रवार, 1 मार्च को झारखंड के दुमका में गैंगरेप की शिकार स्पेनिश महिला को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। डिप्टी पुलिस कमिश्नर ए डोड्डे ने रेप पीड़िता के पति को मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। पुलिस ने कहा कि स्पेन की महिला, जो अपने पति के साथ बाइक टूर पर थी, उसके साथ राज्य की राजधानी रांची से लगभग 300 किमी दूर कथित तौर पर गैंगरेप किया गया, जहां वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिताने के लिए रुकी थी। महिला के पति ने मुआवजा स्वीकार कर लिया और मामले की त्वरित जांच के लिए राज्य पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘बहुत तेज जांच के लिए धन्यवाद।’

इस अपराध में कथित तौर पर सात लोग शामिल थे। पुलिस ने अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। डिप्टी कमिश्नर ने मंगलवार को कहा कि जोड़ा मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में दुमका से निकलेगा। उन्होंने कहा, ‘वे जो भी मदद चाहेंगे हम देने को तैयार हैं।’ 28 साल की महिला और उसके 64 वर्षीय पति दो बाइक पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे। उन्हें आगे बिहार के भागलपुर जाना था क्योंकि वे बिहार के रास्ते नेपाल जाने वाले थे। जोड़ा टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

लोकमान्य और राजर्षि का भारतीय राष्ट्रवाद

August 2, 2022
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की रिट याचिका

May 1, 2025
bpsc

सहायक अभियंता भर्ती : 1024 पदों पर होगी बंपर भर्ती

April 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.