Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

दुश्मन की ‘परमाणु साजिश’ को नाकाम करेगा RDE, भारत की सीमाओं पर लगेगा ये सिस्टम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 15, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
RDE system border
19
SHARES
645
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारत ने तमाम पड़ोसी देशों की सीमा पर रेडियो एक्टिव एलीमेंट की तस्करी की जांच के लिए विकिरण जांच उपकरण (आरडीई) लगाने का फैसला किया है. अधिकारियों ने कहा कि परमाणु उपकरण बनाने में इसके संभावित उपयोग को लेकर रेडियो एक्टिव सामग्री की तस्करी की जा सकती है. यही वजह है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल की सीमाओं पर आठ जगह लैंड क्रांसिंग प्वाइंट पर ये उपकरण लगाए जाएंगे.

आरडीई को अटारी (पाकिस्तान सीमा), पेट्रापोल, अगरतला, डावकी और सुतारकांडी (सभी बांग्लादेश सीमा पर), रक्सौल और जोगबनी (नेपाल) और मोरेह (म्यांमार) के एकीकृत चेक पोस्ट और बंदरगाहों पर स्थापित किया जाएगा.

इन्हें भी पढ़े

प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
WCL

वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता

June 24, 2026
UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Petrol-Diesel

तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट

June 23, 2026
Load More

इसको लेकर एक अधिकारी ने कहा कि उपकरणों की आपूर्ति, इंस्टालेशन और मेंटेनेंस के लिए सरकार द्वारा पिछले साल किए गए एक समझौते के बाद ऑर्डर दिया गया था. इसके डीलर जल्द ही आरडीई की डिलीवरी देंगे जिसके बाद इसे इंस्टाल किया जाएगा.

रेडियो एक्टिव एलीमेंट की रुकेगी तस्करी

केंद्र सरकार ने आरडीई स्थापित करने की ये पहल इसलिए की है ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से रेडियो एक्टिव सामग्रियों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि रेडियो एक्टिव सामग्री की कोई भी तस्करी भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक चुनौती हो सकती है क्योंकि इसका इस्तेमाल परमाणु उपकरण या रेडियोलॉजिकल उपकरण बनाने के लिए किया जा सकता है. आरडीई को ड्राइव-थ्रू मॉनिटरिंग स्टेशन में स्थापित किया जाएगा जो ट्रकों और उनके कार्गो की निगरानी करता है.

भले ही पाकिस्तान के साथ संबंधों में खटास आने के बाद अटारी बॉर्डर के माध्यम से लोगों और सामानों की आवाजाही में भारी कमी आई है, लेकिन अन्य बॉर्डर पर ये उपकरण बेहद महत्वपूर्ण है. आईसीपी की सुरक्षा एजेंसियां ​​सीमा पार कार्गो आवाजाही की निगरानी के लिए आरडीई का उपयोग कर सकती है.

कैसे काम करेगी ये तकनीक

अधिकारी ने कहा, “आरडीई अलग-अलग गामा और न्यूट्रॉन विकिरण अलार्म सिस्टम और संदिग्ध वस्तुओं के वीडियो फ्रेम तैयार करने की तकनीक से लैस है.” इसमें विशेष परमाणु सामग्री और उर्वरक या सिरेमिक में प्राकृतिक रूप से होने वाले विकिरण के साथ-साथ उच्च-ऊर्जा गामा आइसोटोप के बीच अंतर करने की क्षमता भी होगी जो यूरेनियम का एक महत्वपूर्ण गुण है. माना जा रहा है कि सरकार ने आरडीई स्थापित करने में संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कुछ विदेशी एजेंसियों से तकनीकी मदद ली है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
donald trump

भारत-पाक युद्ध विराम मध्यस्थता पर ट्रंप का यू-टर्न, अब सिर्फ़ ‘मदद’ की बात !

May 15, 2025
WCL

श्री आनंदजी प्रसाद ने संभाला वेकोलि के निदेशक का पदभार

January 22, 2025
All India Samta Foundation submitted a memorandum to the District Magistrate

अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

April 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.