दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी ने ऑफर किया है कि अगर गुजरात चुनाव में नहीं जाओगे तो सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को छोड़ दिया जाएगा और उनके केस बंद हो जाएंगे। गुजरात में चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद केजरीवाल ने ये दावा करके राजनीति भौचाल ला दिया है। अरविंद केजरीवाल के दावे पर एंकर ने उनसे पूछा कि किसने आपको ऑफर किया था? इस सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं अपने किसी का नाम कैसे ले सकता हूं।
वहीं मनी लांड्रिंग के मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक और लेटर बम फोड़ा है। इस लेटर में सुकेश ने इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन को लेकर काफी खुलासे किए हैं। लेटर में सुकेश ने 2017 मे डिनर पार्टी का जिक्र किया है जिसमें पार्टी फंड को लेकर काफी बाते लिखी है। इस लेटर में दावा किया गया है कि केजरीवाल की ओर से 50 करोड़ के बदले उसे राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया था।







