Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

‘100 करोड़ तो छोड़िए…1 नए पैसे का सबूत ED के पास नहीं’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 7, 2023
in दिल्ली
A A
ED
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने स्पष्ट कर दिया है कि 100 करोड़ तो छोड़िए, 30 करोड़ छोड़िए, एक भी पैसे का घोटाला दिल्ली आबकारी नीति मामले में नहीं हुआ.राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने 85 पेज के फैसले में ये कहा है.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि शराब घोटाला मामले में आरोपी दो लोग यानी राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को शनिवार को शराब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने रविवार को अपने प्रेस कॉन्फेंस में दावा किया है कि राउज एवेन्यू कोर्ट के इसी फैसले में कहा गया है कि बीजेपी नेताओं ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली शराब घोटाले दावा किया था वहीं आरोप सीबीआई और ईडी की चार्जशीट में है.

इन्हें भी पढ़े

ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Load More

जांच में लगे थे 500 से ज्यादा अधिकारी

उन्होंने कहा कि छह माह से ज्यादा समय से सीबीआई और ईडी के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. इस मामले की जांच में दोनों एजेंसियों ने 500 ज्यादा अधिकारियों को ड्यूटी लगाई. अब सवाल यह है कि तथाकथित शराब घोटाले में आरोप क्या क्या लगाए गए.  इस तथाकथित घोटाले में मुख्य रूप से दो आरोप लगाए गए. पहला आरोप आप सरकार ने नई आबकारी नीति बनाने के एवज में शराब कारोबारियों से 100 करोड़ के रिश्चत लिए. दूसरा आरोप यह है कि शराब कारोबारियों से लिए 100 करोड़ आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव में लगाए.

85 पेज के कोर्ट ऑर्डर का दिया हवाला

आतिशी ने कहा कि ये आरोप पिछले एक साल से बीजेपी के अलग-अलग नेता अलग-अलग मंचों से लगाते आए हैं, लेकिन कल राउत एवेन्यू कोर्ट ने एक फैसला दिया. आतिशी ने अदालत के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि जो दो लोग यानी राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा इस मामले में गिरफ्तार किए गए उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी. राउज एवेन्यू कोर्ट के 85 पेज का आर्डर में ये बातें भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये आर्डर कोर्ट ने दिया है. अब मैं चाहूंगी की बीजेपी के नेता जो शराब घोटाले का आरोप लगाते आए हैं, क्या वो अब ये कहेंगे कि ऐसा घोटाला नहीं हुआ, जो टीवी चैनल एक साल से शराब घोटाले की रिपेार्ट चला रहे हैं,  क्या वो इन खबरों को हटाएंगे? इतना ही नहीं, आतिशी ने 85 पेज के आर्डर के आधार पर ये भी दावा किया कि 100 करोड़ रुपये, 30 करोड़ रुपये तो छोड़िए एक नए पैसे का भी दिल्ली आबकारी नीति के तहत घोटाला नहीं हुआ. सीबीआई और ईडी ने अदालत में सामने इस मामले में एक भी सबूत नहीं पेश किए हैं.  सीबीआई और ईडी ने अदालत में सामने इस मामले में एक भी सबूत नहीं पेश किए हैं.

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. उसके बाद से मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में हैं. उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है. इस बीच ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. वर्तमान में मनीष सिसोदिया की ओर से दाखिल जमानत याचिका का विरोध दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियां अदालत में कर रही हैं. दूसरी तरफ हर स्तर पर कोशिश के बावजूद सिसोदिया को फिलहाल जमानत मिलने की उम्मीद कम है. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी माना था कि शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की भूमिका अहम है. ऐसे में उन्हें जमानत देना मुश्किल है, क्योंकि सीबीआई और ईडी की जांच अहम मोड़ पर है. इस समय जमानत देने पर मनीष सिसोदिया केस को प्रभावित कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
किसान आंदोलन

किसान आंदोलन से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, परेशान सिर्फ किसान नहीं!

February 18, 2024
PM Modi

पीएम मोदी बोले- पंजे और लालटेन के जंगलराज से बिहार को मुक्ति दिलाने का संकल्प!

June 20, 2025
Israel-Hezbollah conflict

15 दिनों में ही घुटनों पर आया हिजबुल्लाह, युद्धविराम की अपील की

October 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.