Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वाले : सीएम योगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 9, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
cm yogi
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


पूर्वी चंपारण : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है। शनिवार को उन्होंने पिपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्यामबाबू प्रसाद यादव के पक्ष में जनसभा कर कमल खिलाने की अपील की। सीएम योगी ने भीड़ में से एक बच्ची को मंच पर बुलाकर उसकी हौसलाअफजाई की। सीएम योगी ने यहां राजद, कांग्रेस, ए माले समेत महागठबंधन पर प्रहार किया और कहा कि भगवान राम-कृष्ण के बाद अब यह लोग छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं। जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें कतई वोट नहीं देना है।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

cm yogi

योगी की अपीलः राम का विरोध और आस्था का अपमान करने वालों को कतई न दें वोट
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस राम को नकारती थी, राजद राम मंदिर निर्माण की रथ यात्रा को रोकती थी, समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाकर लहुलूहान करती थी। जब रामभक्त कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस, राजद व सपा सरकारें रामभक्तों पर गोली-लाठी चलाती थीं, तब भी रामभक्त कहता था कि लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। यूपी में एनडीए सरकार बनी तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया।

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि, रैनबसेरा निषादराज, रसोई मां शबरी के नाम पर बनी है। सीतामढ़ी में भी मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस और महागठबंधन वाले भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं। सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें वोट देकर जाया नहीं करना चाहिए।

बिहार में 14 नवंबर को ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’
सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद हताश और निराश महागठबंधन के लोगों का वक्तव्य दिख रहा है। यह बताता है कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी तो जनता का फैसला बिहार में ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ होगा। बिहार के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है।

cm yogi

उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि इन लोगों ने देश के सामने सुरक्षा व बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। कांग्रेस, राजद, ए माले व इनके सहयोगी अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना हैं। इनके द्वारा अपराध को संरक्षण, भ्रष्टाचार को पनपाने के साथ ही अराजकता पैदा की गई। यह सभी जंगलराज के अपराधी हैं। जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए नौजवानों ने 2005 में एनडीए नेतृत्व पर विश्वास किया था। परिणाम स्वरूप नीतीश बाबू की सरकार बनी।

कांग्रेस व राजद के कारण पहचान के लिए मोहताज हुआ बिहार का नौजवान
सीएम योगी ने कहा कि जिस बिहार ने दुनिया को ज्ञान दिया। उसे राजद, नक्सलवाद व माओवादियों के गठबंधन ने साक्षरता में पीछे ढकेल दिया। नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। अपनी प्रतिभा व मेधा के लिए जगविख्यात बिहार का नौजवान पहचान के लिए मोहताज हुआ तो इसकी दोषी कांग्रेस, राजद व ए माले है। सीएम योगी ने कहा कि 20 वर्ष में नीतीश बाबू के नेतृत्व में नए बिहार का स्वरूप दिख रहा है। बिहार जिसका हकदार था, वह हर कार्य आज यहां हो रहा है। जो कार्य 30-50 वर्ष पहले होना चाहिए था, वह कार्य पिछले 20 वर्ष से हो रहा है। 11 वर्ष के अंदर इसमें और तेजी आई है।

बिहार में अब सड़क, बिजली, एयरपोर्ट, एनआईटी, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला है। बिहार में रोजगार, सुरक्षा, सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम योगी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। बोले कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदला है। मोदी जी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं, जबकि राजद वाले पशुओं का भी चारा खा गए थे। एनडीए रोजगार के साथ ही पंच गारंटी (आवास, बिजली, राशन, स्वास्थ्य, पानी) भी दे रही है।

अपराध, अपराधियों, नक्सलवाद, माओवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
सीएम योगी ने कहा कि एक ओर विकास, विरासत का सम्मान, गरीब कल्याण है तो दूसरी ओर अपराध, अपराधियों, नक्सलवाद, माओवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। पीएम मोदी ने कहा कि मार्च 2026 तक माओवाद व नक्सलवाद को भारत की धरती से सर्वदा समाप्त कर देना है। सीएम ने पिपरा के लोगों से अपील की कि किसी नक्सलवादी को वोट नहीं देना है। नक्सलवाद, अराजकता को फिर से नहीं आने देना है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने के लिए रामजानकी मार्ग बन रहा है और गोरखपुर से सिलीगुड़ी वाले मार्ग में मोतिहारी होते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य तेजी से बढ़ गया है। इससे विकास के साथ ही घर में ही रोजगार भी होगा।

जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह, यूपी से राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Water Minister Atishi

लोगों की शिकायतों पर ग्राउंड जीरो पर पहुंची जलमंत्री, विभिन्न क्षेत्रों में जाकर किया निरीक्षण

December 5, 2023
Chief Secretary Radha Raturi

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

April 16, 2024
Jhandewala Devi temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में हुई विधिवत गणपति प्रतिमा विसर्जन

September 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.