Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

राहुल के कारण दक्षिण पहुंचे मोदी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
pm Modi-Rahul
25
SHARES
848
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कांग्रेस पार्टी का मीडिया विभाग इन दिनों बेहद सक्रिय है। उसका एकमात्र काम कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी को हाईलाइट करना है। कांग्रेस का मीडिया विभाग पार्टी के प्रवक्ताओं के लिए एजेंडा तय कर रहा है और सोशल मीडिया में भी एजेंडा सेट कर रहा है। भाजपा कोई भी पहल कर रही है तो उसका प्रचार हो रहा है कि राहुल गांधी की यात्रा की वजह से भाजपा ऐसा कर रही है। जब से यात्रा शुरू हुई है तब से ऐसा चल रहा है। संघ प्रमुख के मुस्लिम इमाम के पास जाने को भी यात्रा से जोड़ा गया तो हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भाजपा की कथित मुश्किल को भी यात्रा का नतीजा बताया जा रहा है।

जाहिर है ऐसा यात्रा को सफल बताने के लिए किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के मीडिया सेल ने प्रचार किया है कि राहुल गांधी जैसे ही दक्षिण भारत में यात्रा पूरी करके वहां से निकले हैं और महाराष्ट्र पहुंचे हैं वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी की दो दिन में चार दक्षिणी राज्यों के दौरे को राहुल की यात्रा से बनी मजबूरी बताया जा रहा है। हालांकि यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। निश्चित रूप से भाजपा में यह चिंता है कि दक्षिण भारत में राहुल की यात्रा से कांग्रेस मजबूत हो सकती है और उसका चुनावी फायदा भी मिल सकता है। पर इसके साथ ही भाजपा इस यात्रा के पहले से दक्षिण में अपने को मजबूत करने में लगी है क्योंकि उसे भी अपनी सीटें वहीं से बढऩे की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़े

Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
राशन कार्ड

1.58 करोड़ लोगों का बंद हो जाएगा राशन! केंद्र सरकार करने जा रही यह काम

September 29, 2026
Load More

भाजपा कम से कम दो दक्षिणी राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना पर पहले से काफी फोकस किए हुए है। राहुल की यात्रा से पहले छह महीने में दो-तीन बार प्रधानमंत्री तेलंगाना गए और राहुल गांधी की यात्रा शुरू होने से दो महीने पहले भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में की थी। राहुल की यात्रा के बीच में भी प्रधानमंत्री कर्नाटक गए थे, जहां उन्होंने बीए येदियुरप्पा को खास तरजीह देकर राज्य के लिंगायत मतदाताओं को मैसेज दिया था। सो, इन दो राज्यों को लेकर भाजपा पहले से बहुत मेहनत कर रही है।

बाकी दो राज्यों- तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जहां प्रधानमंत्री गए उनमें से तमिलनाडु को लेकर भाजपा को कुछ उम्मीद है। ध्यान रहे पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिल भाषा को महत्व देने की बात कही। उसके बाद प्रधानमंत्री का दौरा हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि अन्ना डीएमके के एक गुट के साथ तालमेल करके या उसके नेताओं को पार्टी में शामिल करा कर भाजपा तमिलनाडु में अपनी ताकत बढ़ाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा खाता खोलने की उम्मीद कर रही है। सो, संभव है कि राहुल गांधी की यात्रा की वजह से भाजपा को लगा हो कि प्रधानमंत्री का दक्षिण दौरा होना चाहिए लेकिन सिर्फ यही कारण नहीं है। भाजपा कर्नाटक में सरकार और लोकसभा की 23 सीटें बचाने और तेलंगाना में सरकार बनाने के लिए काफी पहले से मेहनत कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vinesh Phogat

शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देने पहुंची विनेश फोगाट!

August 31, 2024
Indian economic

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया

September 2, 2026
राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, 40 दिनों में 70 बार चोरी, एसआईटी की रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

July 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन
  • ‘दिल्ली के चक्कर छोड़ जमीन पर उतरें’, नितिन नवीन की बीजेपी प्रभारियों को सख्त हिदायत

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.