Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मोदी कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बनकर ये नेता तोड़ेंगे अपने पिता का रिकॉर्ड!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 9, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Ram Mohan Naidu
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है. मोदी 3 सरकार की रविवार शाम हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों के नाम सुर्खियों में शामिल हैं. इनमें सबसे कम उम्र के मंत्री के रूप में सहयोगी दल टीडीपी के तीसरी बार के सांसद राम मोहन नायडू शपथ ले सकते हैं.

नई मोदी सरकार में तेलुगु देशम पार्टी के कोटे से दो मंत्री

इन्हें भी पढ़े

bjp team

बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

August 17, 2026
bjp

BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

August 17, 2026
BJP

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

August 17, 2026
CM Devendra Fadnavis met PM Modi

PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

August 17, 2026
Load More

जानकारी के मुताबिक, नई मोदी सरकार में तेलुगु देशम पार्टी के कोटे से दो सांसद मंत्री बनेंगे. टीडीपी की ओर से आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से तीसरी बार चुनकर आए राम मोहन नायडू किंजरापु कैबिनेट मंत्री और चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ लेंगे. महज 36 साल के युवा राम मोहन नायडू मोदी सरकार के अब तक के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री होंगे. आइए, इनके बारे में और विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं.

माय नेता और सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीडीपी नेता येरन नायडू के बेटे किंजरापु राम मोहन नायडू का जन्म  18 दिसंबर, 1987 को निम्माडा में हुआ था. राम मोहन नायडू को सार्वजनिक सेवा और राजनीति विरासत में मिली है. देस की राजधानी दिल्ली के आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद राम मोहन नायडू ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.

पिता के निधन के बाद सिंगापुर से लौटकर की राजनीति में एंट्री

इसके बाद राम मोहन नायडू ने लॉन्ग आईलैंड से एमबीए की पढ़ाई भी की. पढ़ाई के बाद सिंगापुर में करियर बनाने की शुरुआत करते ही साल 2012 में एक कार एक्सीडेंट में उनके पिता का असामयिक निधन हो गया. इसके बाद राम मोहन नायडू राजनीति में आए और लोकसभा चुनाव 2014 में 26 साल की उम्र में श्रीकाकुलम से पहली बार सांसद चुने गए. 16वीं लोकसभा में वह दूसरे सबसे कम उम्र के सांसद बने थे. 2019 में भी जनता ने उन्हें चुनकर संसद में भेजा था.

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में खोला मोर्चा

लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार सांसद चुने गए राम मोहन नायडू को उनके पिता येरन नायडू की तरह ही टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का बेहद करीबी माना जाता है. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के मुश्किल वक्त में राम मोहन नायडू ने दिल्ली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चंद्रबाबू के बेटे नारा लोकेश के साथ मिलकर राम मोहन ने गिरफ्तारी के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ी.

अलग-अलग राजनीतिक दलों में बनाए अपने संपर्क का बेहतर इस्तेमाल

राम मोहन नायडू ने दिल्ली में नौ साल में अलग-अलग राजनीतिक दलों में बनाए अपने संपर्क का बेहतर इस्तेमाल किया. टीडीपी प्रमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ नारा लोकेश के साथ मिलकर उन्होंने राजनीतिक मोर्चा बनाया. दिल्ली की सभी यात्राओं में चंद्रबाबू के साथ रहने की जिम्मेदारी संभालने वाले रम मोहन नायडू जो राष्ट्रीय राजनीति की जटिलताओं का काफी अनुभव ले चुके हैं.

अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं संसद रत्न राम मोहन नायडू

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राम मोहन नायडू कृषि, पशुपालन, रेलवे, गृह मामलों, पर्यटन एवं संस्कृति समेत कई संसद की कई समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं. उन्हें साल 2020 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. राम मोहन नायडू के पिता येरन नायडू साल 1996 में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे. अब 2024 में राम मोहन नायडू एनडीए गठबंधन में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री बनकर उनका रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार हैं.

संसद के बजट सत्र से ली पैटर्निटी लीव, यौन शिक्षा पर चलाया अभियान

साल 2017 में राम मोहन नायडू ने श्री श्रव्या से शादी है. 2021 में दंपति एक बच्ची के माता-पिता बने. खुद को पारिवारिक शख्स मानने वाले राम मोहन नायडू राजनीति में भी रूढ़िवादिता को तोड़ते दिखते हैं. पत्नी की गर्भावस्था के दौरान 2021 के बजट सत्र से पैटर्निटी लीव लेने के उनके फैसले ने लैंगिक अधिकारों और शिक्षा पर स्वस्थ बहस को बढ़ावा दिया था. वह संसद में मासिक धर्म के समय स्वास्थ्य समेत यौन शिक्षा की वकालत करने वाले पहले सांसदों में शामिल हैं. राम मोहन नायडू ने सैनिटरी पैड पर जीएसटी हटाने के लिए अभियान भी चलाया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट

April 25, 2025
Ayodhya

राम हमारे भीतर प्रकाशित ज्योति के प्रतीक

January 16, 2024
opposition alliance I.N.D.I.A.

विधानसभा चुनाव का गठबंधन पर असर नहीं

December 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.