Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

भाजपा नेताओं का मुलायम प्रेम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 15, 2022
in राज्य, विशेष
A A
mulayam-singh
22
SHARES
735
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की जैसी सक्रियता दिखी वह हैरान करने वाली है। आमतौर पर किसी भी पार्टी के नेता के निधन सारी पार्टियों के नेता दलगत विरोध छोड़ कर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं लेकिन मुलायम सिंह के मामले में भाजपा का रवैया कुछ खास दिखा। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला तो यह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आत्मीय संबंध थे और उनके निधन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने जिस तरह से उनको श्रद्धांजलि दी उसने भाजपा नेताओं को प्रेरित किया। दूसरा कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में यादव वोट की राजनीति है, जिस पर भाजपा पिछले कई सालों से नजर लगाए हुए है।

मुलायम सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट करके उनके साथ अपनी आठ फोटो शेयर की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भरूच की जनसभा में भी अपने भाषण के दौराम मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने 2014 में मुलायम सिंह ने उनको आशीर्वाद दिया था, जो उनकी अमानत है। ध्यान रहे मुलायम सिंह ने लोकसभा में खड़े होकर मोदी को दूसरी बार भी प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। सो, प्रधानमंत्री ने भी खुल कर अपनी भावनाओं का इजहार किया।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!

August 10, 2026
CM Dhami

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें

August 10, 2026
Jhandewala Devi Temple

सावन के दूसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मन्दिर में उमड़े भक्त, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

August 10, 2026
107th Foundation Day of Umaria Municipality

उमरिया नपा का 107वां स्थापना दिवस: 8.90 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

August 10, 2026
Load More

सपा संस्थापक जब अस्पताल में भर्ती थे तब राजनाथ सिंह उनको देखने गए थे और निधन के बाद भी राजनाथ सिंह और अमित शाह ने अस्पताल में जाकर उनको श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया। सोमवार को जिस समय मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुंचा उसी समय मुख्यमंत्री ने जाकर उनको श्रद्धांजलि दी। अगले दिन मुख्यमंत्री को सिताब दियारा जाकर अमित शाह के साथ जेपी की जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। उसमें शामिल होने के बाद वे फिर लौट कर सैफई गए और अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। उनके उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित तमाम मंत्री और बड़े नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

ट्विटर और फेसबुक सहित सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर भाजपा के नेताओं ने मुलायम सिंह को खुले दिल से श्रद्धांजलि दी। भाजपा के कम से कम तीन नेताओं ने अंग्रेजी, हिंदी के अखबारों में लेख कर लिख कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इनमें एक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया भी हैं, जो पहले सपा में रहे हैं। उन्होंने अंग्रेजी के एक अखबार में लेख लिख कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। पूर्व राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे प्रभात झा ने भी लेख लिखा तो उत्तर प्रदेश भाजपा के एक नेता शतरूद्र प्रकाश ने भी मुलायम सिंह के ऊपर लेख लिखा। वे भी पहले सपा में रहे हैं। वैसे मुलायम सिंह को सभी पार्टियों के नेताओं ने खुले दिल से श्रद्धांजलि दी लेकिन भाजपा नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि देने या अंतिम संस्कार में जैसे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वह हैरान करने वाला था।


इनपुट एजेंसी RNS

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UAE Pakistan?

क्या पाकिस्तान को बचा पाएगी यूएई की खैरात?

January 13, 2023
PM Modi

लाइव: बीते 10 वर्षों से हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रही है बीजेपी सरकार : पीएम मोदी

March 13, 2024
new parliament

नए संसद भवन में और क्या है खास?

May 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द
  • धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!
  • PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.