Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

(नईदिल्ली)पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 7, 2022
in खेल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नईदिल्ली,07 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों के कई पदक जीतने के बाद रविवार को खिलाडिय़ों प्रयासों की सराहना की।
महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भावुक हुई और लोगों से माफी मांगने वाली भारतीय पहलवान पूजा गहलोत के एक वीडियो को टैग करते हुए मोदी ने कहा, पूजा, आपके पदक के लिए उत्सव होना चाहिए, माफी नहीं।

उन्होंने कहा, आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आपकी किस्मत में कई शानदार चीजें हैं…. चमकते रहें!
मोदी ने कांस्य पदक जीतने के लिए पहलवान पूजा सिहाग की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने एक प्रतिभाशाली पहलवान के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

प्रधानमंत्री ने कहा, उसने कभी हार नहीं मानने के रवैये की बदौलत कई चुनौतियों का सामना किया है। उसने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता है, उसे बधाई। मुझे विश्वास है कि वह आने वाले समय में भारत को गौरवांवित करती रहेगी।

कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान दीपक नेहरा की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने उल्लेखनीय धैर्य और प्रतिबद्धता दिखाई।
मोदी ने कहा, उन्हें उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।

मोदी ने महिला एकल पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भाविना पटेल को भी बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने ने ट्वीट किया, शानदार प्रदर्शन करने वाली भाविना ने हमें गर्व करने का एक और अवसर दिया है। उन्होंने पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता जो उनका पहला राष्ट्रमंडल पदक है।

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि उनकी उपलब्धियां भारत के युवाओं को टेबल टेनिस से जुडऩे के लिए प्रेरित करेंगी। मैं भाविना को उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
मोदी ने पैरा टेबल टेबल में कांस्य पदक जीतने वाली सोनल पटेल के प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, जब प्रतिभा, जज्बे और तप का मेल हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। सोनल पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इसे सही साबित किया है। उन्हें बधाई।
मोदी ने कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह आने वाले समय में भी शानदार प्रदर्शन करती रहे।

खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि वह एक उत्कृष्ट मुक्केबाज हैं जिन्होंने कई खेल प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है।

मोदी ने कहा, अद्भुत तकनीक और लचीलेपन की बदौलत इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने बर्मिंघम में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्हें बधाई। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री ने मुक्केबाज रोहित टोकस को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

मोदी ने कहा, उनकी मेहनत और लगन ने शानदार परिणाम दिए हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें और भी सफलता मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने देर रात एक ट्वीट कर पहलवान नवीन कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, हमारे पहलवानों ने और गौरव हासिल किया। नवीन कुमार को स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। उनका उल्लेखनीय आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक देखने को मिली। उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bjp-aap

भाजपा और आप: दोनों डरपोक

October 18, 2022
15 august

आजादी का पर्व: 15 अगस्त 1947 से 2025 तक, 78 वर्षों की विकास गाथा

August 15, 2025
WCL

टीम वेकोलि ने हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.