Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, AAP सांसद और कांग्रेस ने जारी की ऑडियो क्लिप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 23, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
शराब दुकान
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बीच आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘X’ अकाउंट पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर करते हुए दावा किया है कि यह आम आदमी पार्टी के विधायक की रिकॉर्डिंग है। जो दिल्ली के शराब घोटाले को एक्सपोज कर रहे हैं। स्वाति मालीवाल के ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी को घोटाला पार्टी बताया। इससे पहले स्वाति मालीवाल ने ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर करते हुए लिखा “हक़ीक़त है कि सारे काले कारनामों की जानकारी सबको है, बस कुर्सी जाने के डर में कोई कुछ बोल नहीं सकता। बेल पर बाहर दो चिंटूओं में राजा की जान बसती है। सारे राज़ यहीं छिपे हैं।”

ये नरेला से विधायक शरद चौहान की आवाज़ बताई जा रही है। ऑडियो में शराब घोटाले को EXPOSE कर रहे हैं। किसी ने ऑडियो रिकॉर्ड करके वायरल कर दी।

हक़ीक़त है कि सारे काले कारनामों की जानकारी सबको है, बस कुर्सी जाने के डर में कोई कुछ बोल नहीं सकता।

बेल पर बाहर दो चिंटूओं में राजा की जान… pic.twitter.com/IXLF0sVKEm

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 23, 2025

इन्हें भी पढ़े

seva sankalp abhiyan

उत्तराखंड : 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक चलेंगे 11 बड़े कार्यक्रम

September 12, 2026
cm rekha gupta

महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में नहीं होगी परेशानी, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

September 12, 2026
cm rekha gupta

आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
Load More

दरअसल, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही वह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार का मुखर होकर विरोध कर रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भी स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी का घेराव किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को भी निशाने पर लिया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि नेता या सांसद को काम करने के लिए जमीन पर जाना पड़ता है। लेकिन केजरीवाल और आतिशी सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं।

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप

दरअसल, स्वाति मालीवाल ने जिस ऑडियो रिकॉर्डिंग को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को वह ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करते हुए दावा किया कि यह आम आदमी पार्टी के विधायक की ऑडियो रिकॉर्डिंग है। कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दावा कि इस रिकॉर्डिंग में आम आदमी पार्टी के विधायक स्वीकार कर रहे हैं कि नई शराब नीति के जरिए ‘आप’ ने धन इकट्ठा किया। जो चुनावों में खर्च किया गया। हालांकि पत्रिका. कॉम इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कांग्रेस नेताओं ने ऑडियो क्लिप में क्या दावा किया?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि यह ऑडियो क्लिप 1.37 मिनट की है। इसमें कथित तौर पर ‘आप’ विधायक शरद चौहान बता रहे हैं कि शराब नीति क्यों और कैसे लागू की गई? पवन खेड़ा ने कहा कि शरद चौहान ने अपनी बातचीत में दावा किया कि वह मनीष सिसोदिया के साथ बैठे थे, जब नायर ने शराब नीति पर चर्चा की थी। चौहान ने मनीष को इस नीति को लागू न करने की सलाह दी थी, क्योंकि इससे गड़बड़ हो सकती थी। इसके बावजूद मनीष सिसोदिया ने इसे लागू करने का निर्णय लिया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा “वायरल ऑडियो क्लिप में ‘आप’ विधायक शरद चौहान ने कहा कि इस नीति से जुटाए गए पैसों का उपयोग गुजरात और गोवा चुनाव लड़ने में किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अब दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए पंजाब से पैसे आ रहे हैं। जबकि पहले शराब के ठेकों से फंडिंग की जाती थी। ऑडियो में शरद चौहान ने भी कहा कि मनीष सिसोदिया ने उन्हें भी दो कंपनियों के साथ सेटलमेंट करने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अगर वह भी इसमें शामिल होते तो आज जेल में होते।”

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में शराब घोटाले के चलते ‘AAP’सरकार के शीर्ष नेता जेल गए। अब वह जमानत पर बाहर हैं। देवेंद्र यादव ने आगे कहा “जिस पार्टी ने पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने का दावा किया था। पहले चुनाव में पारदर्शी राजनीति करने का दावा किया था। उसने खुद घोटाले को अंजाम दिया। ये आम आदमी पार्टी के सीटिंग एमएलए की ऑडियो है। इसमें आम आदमी पार्टी का विधायक अपनी ही पार्टी के खिलाफ भड़ास निकाल रहा है। इसकी असलियत अब आपके सामने है। भारत के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि एक राज्य के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का घोटाला किया हो। दिल्ली वाले अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
fund

भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही, फिर भी क्यों टूट रहा है रुपया?

May 28, 2026

टीम वेकोलि ने दी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को आदरांजलि

April 14, 2024
Kejriwal sisodiya

MCD में AAP की जीत, अब इन चुनौतियों से होगा सामना!

December 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.