Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

न मुकदमा न जांच, हरिद्वार जमीन घोटाले में अभी कई राज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 20, 2026
in राज्य
A A
भू-माफिया
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम के जमीन घोटाले में बड़ा ऐक्शन तो ले लिया, लेकिन मामले में अभी भी कई राज खुलने बाकी हैं। फिलहाल सीएम धामी के आदेश के बाद आरोपी और तत्कालीन नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी और तत्कालीन डीएम कमेंद्र सिंह पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह की भी तीन वेतन वृद्धियां रोकने के आदेश जारी हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया था कि एक कथित भाजपा नेता के खाते में 99 लाख ट्रांसफर हुए थे। जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ भी की थी, लेकिन मामले में न मुकदमा हुआ और न ही जांच आगे बढ़ी।

हरिद्वार जमीन घोटाले की जांच में सामने आए बैंक लेनदेन ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि रानीपुर क्षेत्र से जुड़े एक कथित भाजपा नेता के बैंक खाते में भूमि विक्रेताओं की ओर से 99 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। जांच एजेंसियों ने इस लेनदेन को संदेहास्पद मानते हुए नेता से भी पूछताछ की थी।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

अधिकारी का करीबी है नेता

आरोप यह भी रहे कि यह नेता एक अधिकारी का करीबी था और उसके खाते का इस्तेमाल कमीशन के लेनदेन के लिए किया गया। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार भूमि खरीद के भुगतान के बाद धनराशि कई खातों में स्थानांतरित हुई। जांच में सामने आया कि करीब 14 अलग-अलग बैंक खातों से धन का लेनदेन हुआ। इन्हीं लेनदेन की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच एजेंसी ने बैंक खातों, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और संबंधित लोगों से पूछताछ की। रानीपुर क्षेत्र के कथित भाजपा नेता के खाते में 99 लाख रुपये पहुंचे थे। हालांकि, लंबी जांच के बावजूद विजिलेंस ने इस रकम को लेकर अब तक कोई अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया है और न ही किसी व्यक्ति के खिलाफ इस आधार पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारी के साथ की थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

जिस कथित भाजपा नेता के खाते में पैसे आए हैं उसका पार्टनर और दोस्त एक अधिकारी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की थी। अधिकारी का चयन हो गया लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया। हरिद्वार आने के बाद अधिकारी और उसमें गहरी दोस्ती हो गई और उसकी प्रॉपर्टी का काम बढ़िया चला। चर्चा यहां तक है कि कमीशन प्रॉपर्टी डीलर और कथित भाजपा नेता की खाते में ही ली गई थी।

रिपोर्ट में तत्कालीन तहसीलदार का नाम नहीं

हरिद्वार। कृषि भूमि को व्यावसायिक भूमि बनाने के आरोप पर एसडीएम अजयवीर सिंह पर कार्रवाई हुई जबकि रिपोर्ट नीचे से आई है। जिनके हस्ताक्षर रिपोर्ट पर हैं, उन अधिकांश लोगों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन तत्कालीन तहसीलदार को छोड़ दिया गया है। घोटाले के सामने आने के बाद तत्कालीन तहसीलदार को बाकायदा प्रमोशन तक दिया गया है। जिनके खिलाफ शासन से मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए हैं, उनमें भी तत्कालीन तहसीलदार का नाम नहीं है जिसके बाद हरिद्वार में यह मामला चर्चाओं का विषय बना रहा।

भूमि बेचने का आवेदन कर दिया गया गायब

लोगों ने कृषि भूमि बेचने के लिए नगर निगम में आवेदन किया था। इनमें से एक आवेदन पत्र ही नगर निगम की फाइलों से गायब कर दिया गया था। विजिलेंस ने कई बार नगर निगम जाकर उसे आवेदन पत्र की तलाश की लेकिन आवेदन पत्र नहीं मिल पाया।

35 करोड़ किए थे होल्ड

सूत्रों के अनुसार नगर निगम ने भूमि विक्रेताओं के खातों में 54 करोड़ का भुगतान किया गया था। बाद में जांच शुरू होने पर लगभग 35 करोड़ रुपये की राशि बैंक खातों में होल्ड करा दी गई, ताकि सरकारी धन की रिकवरी सुनिश्चित की जा सके। हालांकि शेष राशि की वसूली और रजिस्ट्री निरस्त करने की प्रक्रिया अब भी पूरी नहीं हो सकी है। प्रशासनिक और कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक भूमि की रजिस्ट्री निरस्त नहीं होती और भुगतान की पूरी रिकवरी नहीं हो जाती, तब तक यह मामला पूरी तरह समाप्त नहीं माना जा सकता।

निगम को मिले थे 100 करोड़

हाईवे पर जमीन आने के बाद नगर निगम को करोड़ों रुपये मिले थे, इसके अलावा हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को एकता मॉल बनाने के लिए हाईवे के बाद ज्वालापुर में जमीन दी गई थी। इन दोनों से करीब हरिद्वार नगर निगम को 100 करोड़ रुपये मिले थे इसी राशि के आधार पर निगम ने जमीन खरीदने की योजना बनाई थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pralay missile

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तर कोरिया की मिसाइल टेस्टिंग, 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, पड़ोसी देशों में अलर्ट

March 15, 2026
Manish Joshi's play 'Pataloon'

इंटरव्यू : जीवन के असल मूल्यों को दर्शाती मनीष जोशी जी का नाटक ‘पतलून’

September 5, 2023
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

UP ऊर्जा मंत्री की सख्ती : बस्ती में बिजली अधिकारी का ऑडियो वायरल, निलंबन के साथ चेतावनी!

July 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.