Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

प्रसूता पूजा की मौत: यह सिर्फ एक जान का जाना नहीं, पहाड़ के विश्वास की हत्या है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 19, 2026
in राज्य
A A
murder
10
SHARES
325
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


चमोली। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। सवाड़ गांव की 28 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन तक चले इलाज और अस्पतालों के चक्कर के बावजूद पूजा को बचाया नहीं जा सका। यह मामला केवल एक महिला की मौत का नहीं, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर विफलता का प्रतीक बन गया है।

इन्हें भी पढ़े

CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026
BJP

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, शीर्ष स्तर पर 50% फेरबदल

May 29, 2026
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई, क्या सिद्धारमैया की बराबरी कर पाएंगे डीके शिवकुमार?

May 28, 2026
महिला सम्मान योजना

महिलाओं की लगी लॉटरी! 1 जून से खाते में आएंगे ₹3,000 महीना

May 28, 2026
Load More

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा को प्रसव संबंधी जटिलताओं के चलते इलाज के लिए कई स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया। इस दौरान कर्णप्रयाग, बागेश्वर और बैजनाथ में अल्ट्रासाउंड कराए गए। बैजनाथ अस्पताल को क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड और प्रसव सेवाओं के लिए भरोसेमंद माना जाता है, इसके बावजूद पूजा की स्थिति में समय रहते सुधार नहीं हो पाया।

रिशनल रिपोर्टर को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया गया कि पूरे क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए 60 से 100 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। खराब सड़कें, सीमित संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण गंभीर मामलों में समय पर उपचार नहीं मिल पाता। पूजा का मामला भी इसी व्यवस्था की कमी की ओर इशारा करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूजा अकेली ऐसी महिला नहीं है, जो इस समस्या से जूझ रही थी। उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में आज भी गर्भवती महिलाओं को मूलभूत जांच और सुरक्षित प्रसव सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार अस्पताल बदलते-बदलते मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।

पूजा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध होती, तो एक मां की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना में पूजा के नवजात बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया, जबकि पति प्रमोद के साथ देखे गए पारिवारिक सपने अधूरे रह गए।

इस मामले ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में प्रसूति सेवाओं को मजबूत किया जाए, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल प्रभाव से सुधारा जाए।

फिलहाल, पूजा की मौत ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या पहाड़ के लोगों को आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
political parties in India

भारत मे जितने दल हैं, उनके सबके अपने अपने लोकतंत्र हैं…

November 10, 2022
TD vaccine

दस एवं सोलह वर्ष की आयु के छूटे हुए बच्चों को लगाई जाएगी TD की वैक्सीन

April 24, 2025

राजस्थान में प्रचार थमा, मतदान कल

November 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फाइनल में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों झड़ी?
  • सस्ते में खरीदा…महंगे में बेचा! डॉलर गेम से RBI ने कमाए लाखों करोड़
  • आखिर इतनी कम बारिश में कैसे साफ हो गई दिल्ली की हवा?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.