Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

40 हजार बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 30, 2024
in राज्य
A A
free electricity scheme
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। बिजली विभाग ने उत्तराखंड में 40 हजार लोगों को नोटिस जारी किया है। कम किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेकर अधिक लोड इस्तेमाल करने वालों की ऊर्जा निगम ने धरपकड़ शुरू कर दी है। इस क्रम में निगम ने पूरे उत्तराखंड में 40 हजार लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

दरअसल ऊर्जा निगम की पड़ताल में सामने आया कि एक किलोवाट का कनेक्शन लेने वालों के घर में तीन से पांच किलोवाट तक लोड का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में ऊर्जा निगम ने ऐसे सभी लोगों को अपने घरों, दुकानों, संस्थाओं का लोड बढ़ाने को कहा गया है।

इन्हें भी पढ़े

Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026
केतन अग्रवाल

शादी से पहले मौत या रची गई साजिश? लोहागढ़ किले की रहस्यमयी कहानी

June 23, 2026
ram temple

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट, अंतिम रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना

June 23, 2026
Load More

ऐसा नहीं कराए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। राजस्व वसूली में लगी ऊर्जा निगम की टीम घरों, दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों के साथ उद्योगों में लोड की भी जांच रही है। इसके तहत कम लोड का कनेक्शन लेकर ज्यादा बिजली खर्च करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।

अभी तक ऐसे 40 हजार मामले सामने आ चुके हैं। निगम ने इन सभी को तीन बिल के बाद नोटिस जारी कर रहा है। पांचवे बिल के बाद भी यदि लोड नहीं बढ़ाया जाता, तो ऊर्जा निगम छठे बिल में सीधे अपने स्तर पर लोड बढ़ाकर वसूली कर रहा है।

अकेले दून के मोहनपुर जैसे एक डिवीजन में एक हजार से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। दरअसल, कम लोड के कनेक्शन लेकर ज्यादा बिजली खर्च करने वालों से निगम को डबल नुकसान हो रहा है। एक तो राजस्व का नुकसान हो रहा है, दूसरा लोड सिस्टम भी गड़बड़ा रहा है।

निगम मांगेगा अधिकार

ऊर्जा निगम, विद्युत नियामक आयोग से उक्त मामलों में अब सीधे लोड बढ़ाने का हक मांगने जा रहा है। अभी ऐसे मामलों में लोड बढ़ाने की प्रक्रिया लंबी है।

प्रति किलोवाट का रेट

यदि उपभोक्ता का कनेक्शन एक किलोवाट का है, तो उसे प्रतिमाह 60 रुपये का फिक्स चार्ज देना होता है। दो से चार किलोवाट तक यह दर 70 रुपये प्रति किलोवाट है। चार किलोवाट वाले व्यक्ति को प्रतिमाह 280 रुपये देने होते हैं। पांच या इससे अधिक किलोवाट लोड पर रेट 80 रुपये/किलोवाट है। पांच किलोवाट वाले उपभोक्ता को हर महीने 400 रुपये फिक्स चार्ज के देने होते हैं।

लोड सिस्टम गड़बड़ाने से करोड़ों का नुकसान

लोड सिस्टम गड़बड़ाने से ऊर्जा निगम को हर महीने करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। निगम के 27 लाख उपभोक्ता हैं। यदि किसी एक उपभोक्ता ने एक किलोवाट का कनेक्शन लेकर तीन किलोवाट का इस्तेमाल किया तो प्रतिमाह 150 रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

इस हिसाब से अभी तक की जांच में सामने आए 40 हजार मामलों की बात करें तो इनसे निगम को प्रतिमाह 60 लाख रुपये तक का नुकसान हो रहा है। निगम का आकलन है कि प्रदेश में लोड में गड़बड़ी करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या पांच लाख तक हो सकती है। ऐसे में नुकसान का आंकड़ा प्रतिमाह सात करोड़ से अधिक हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक के विकास में और कितने स्पीडब्रेकर?

July 27, 2023

पत्रकारों पर प्रश्नचिन्ह के बीच प्रकाश मेहरा की पुस्तक ‘पत्रकारिता का रास्ता’ चर्चा का विषय!

January 3, 2025
Congress MP Manish Tiwari

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी होंगे बीजेपी में शामिल!

February 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.