Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

अब रूस के साथ-साथ भारत पर भी एक्शन लेगा अमेरिका!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 20, 2024
in Uncategorized
A A
india-us-3
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत, चीन, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी देशों ने रूस के खिलाफ लगाए गये अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को अभी तक बेअसर कर रखा है। पिछले दो सालों में इन देशों ने रूस से इतना तेल खरीदा, कि पुतिन का देश और भी ज्यादा आर्थिक तौर पर मजबूत हो गया है।

लेकिन, अब अमेरिका और यूरोपीय देश रूस के खिलाफ प्रतिबंध पैकेज का 13वां सेट लागू करने जा रहे हैं और इस बार जो प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, वो मॉस्को के साथ साथ उन कंपनियों पर सीधा असर करेगा, जो रूस के साथ कारोबार कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़े

Shri Krishna Janmashtami

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

September 5, 2026
hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Load More

ऐसी रिपोर्ट है, कि 24 फरवरी को, जिस दिन रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के दो साल पूरे होंगे, पश्चिमी देश उस दिन रूस के खिलाफ नये प्रतिबंधों का ऐलान करने जा रहे हैं। जिसमें कुछ भारतीय कंपनियां भी शामिल हो सकती हैं। लेकिन, इसके बाद भी भारत ने तय किया है, कि रूस के साथ डिस्काउंट पर तेल खरीदने का सिलसिला जारी रहेगा।

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान साफ शब्दों में कहा है, कि भारत के पास अलग अलग ऑप्शन होना और अलग अलग देशों के साथ कारोबार करना ‘स्मार्ट’ फैसला है।

प्रतिबंधों से नहीं डरेगी मोदी सरकार

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उनकी हर यूरोपीय यात्रा के दौरान पश्चिमी देशों के पत्रकार रूस के खिलाफ भारत के प्रतिबंध में शामिल नहीं होने, रूस के साथ बड़े स्तर पर तेल खरीदने को लेकर सवाल पूछते हैं और एस. जयशंकर ने भी हमेशा हर प्लेटफॉर्म पर भारत के रूख को साफ किया है।

भारतीय विदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है, कि यूरोप के पास भारत से सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि जब यूरोप ने खुद रूस से गैस खरीदना बंद नहीं किया है, तो फिर वो भारत से सवाल कैसे पूछ सकता है? जबकि भारत ने रूस से तेल खरीदकर तेल बाजार को स्थिर रखा है।

लेकिन, भारत को लेकर पश्चिमी देशों की चिढ़ को समझा जा सकता है, क्योंकि भारत ने चीन और मध्य पूर्व के साथ मिलकर रूस के खिलाफ लगाए गये प्रतिबंधों को नाकाम बना दिया है। रूसी अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। रूस की तेल और गैस की बिक्री रोकने के प्रयासों के बावजूद, रूसी ऊर्जा बाजार अभी भी मजबूत है। रूसी तेल कंपनियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो सालों में भारत ने रूस से 37 अरब डॉलर के पेट्रोल खरीदे हैं। साल 2022 में रूस के कच्चे तेल और गैस का प्रोडक्शन बढ़ा है और गैसोलीन और डीजल ईंधन उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

सेंट पीटर्सबर्ग में यूरोपीय विश्वविद्यालय की नीना पॉसेनकोवा के मुताबिक, 2022 में रूसी कच्चे तेल का उत्पादन 2% और तेल निर्यात 7% बढ़ गया है। जबकि, उसी वर्ष रूस का पेट्रोलियम राजस्व 28% बढ़ गया है। रूसी तेल कंपनियों ने 2022 में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 28,000 किमी से ज्यादा कुएं खोदे हैं।

किन देशों को तेल सप्लाई करता है रूस?

चीन और भारत के अलावा, रूस ने तुर्की, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात को डिलीवरी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके अलावा गैर-पारंपरिक ग्राहकों, विशेष रूप से अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में तेल आपूर्ति शुरू कर दी है। जबकि, इस दौरान पश्चिमी देशों ने लगातार रूस की कंपनियों, रूसी नेताओं और रूसी टेक्नोलॉजी पर प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिका ने मार्च 2022 में रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद, G7 और EU ने रूस के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और ऊर्जा टेक्नोलॉजी और वस्तुओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिए। एक्सॉनमोबिल, शेल और बीपी जैसी बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने अरबों की संपत्ति बट्टे खाते में डालकर रूस छोड़ दिया। विदेशी तेल सेवा कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपनी रूसी गतिविधियाँ रोक दीं।

इसके अलावा, यूरोपीय संघ ने रूसी तेल (5 दिसंबर 2022 से) और पेट्रोलियम उत्पादों (5 फरवरी 2023 से) के समुद्री आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, रूसी तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल का प्राइस कैप भी लगा दिया, यानि कोई भी देश रूस से 60 डॉलर प्रति डॉलर से ज्यादा की कीमत पर तेल नहीं खरीद सकता है।

भारत ने खरीदे 37 अरब डॉलर के तेल

इन सबके बीच फिनलैंड के सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है, कि पिछले दो सालों में भारत ने रूस से 37 अरब डॉलर के पेट्रोल-डीजल खरीदे हैं, जो एक विशालकाय आंकड़ा है। इस थिंक टैंक ने दावा किया है, कि भारत के विशालकाय आयात ने रूस के खिलाफ यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों को बेअसर कर दिया है।

जबकि, सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि युद्ध शुरू होने से पहले सभी यूरोपीय देश मिलकर रूस से जितना तेल खरीदते थे, युद्ध शुरू होने के बाद उतना तेल अकेले भारत ने खरीदना शुरू कर दिया। जबकि, रूस से कच्चा तेल खरीदकर भारत ने करीब एक अरब डॉलर के रिफाइंड तेल अमेरिका को भी बेचा है।

दूसरी तरफ भारत ने बार बार जोर देकर कहा है, कि रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीदना उसका अधिकार है और वो किसी भी देश के प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं कर रहा है। लेकिन, अब जब रूस के खिलाफ नये प्रतिबंध लगाए जाएंगे, तो फिर देखना होता है, कि भारत का अगला कदम क्या होता है?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
natwork tower

सफलता की कहानी:अबूझमाड़ में फैलता संचार नेटवर्क

December 31, 2022
जगद्गुरु रामभद्राचार्य

यमुना की दुर्दशा पर भड़के रामभद्राचार्य, कैबिनेट मंत्री को दी नसीहत

April 15, 2025
रीयल टाइम डिजिटल सर्विलान्स

रियल टाइम डिजिटल सर्विलान्स शूरु करने वाला पहला राज्य बना यूपी

May 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क
  • यशस्वी निकले गंभीर से आगे, राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड
  • विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.