Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अब ‘पूरी तरह साक्षर’ हुआ हिमाचल प्रदेश!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2025
in राज्य
A A
himachal pradesh
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि आजादी के समय जहां पूरे देश को ‘अनपढ़’ कहा जाता था, वहीं अब भारत के कुछ राज्य 100% साक्षरता के मुकाम तक पहुंच चुके हैं? जी हां, हिमाचल प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को देश का चौथा पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित किया है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर कौन से और राज्य इस लिस्ट में शामिल हैं और इस सफर की शुरुआत कैसे हुई?

हिमाचल की ऐतिहासिक छलांग
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 8 सितंबर, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ऐलान किया कि अब हिमाचल प्रदेश 99.3% साक्षरता दर के साथ पूरी तरह साक्षर हो गया है. यह दर राष्ट्रीय औसत 95% से भी ज्यादा है.

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!

August 10, 2026
CM Dhami

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें

August 10, 2026
107th Foundation Day of Umaria Municipality

उमरिया नपा का 107वां स्थापना दिवस: 8.90 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

August 10, 2026
army

घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

August 9, 2026
Load More

सीएम सुक्खू ने कहा, “आजादी के वक्त जब हिमाचल की साक्षरता दर महज़ 7% थी, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि 78 साल बाद यह राज्य शिक्षा का नया मापदंड बनेगा.”

कौन-कौन से राज्य बने ‘फुली लिटरेट’?
हिमाचल के साथ अब तक चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

1. मिजोरम- सबसे पहला साक्षर राज्य

  • 20 मई 2025 को मिजोरम ने भारत का पहला पूरी तरह साक्षर राज्य बनने का गौरव हासिल किया.
  • 2023-24 की रिपोर्ट के मुताबिक यहां की साक्षरता दर 98.2% है.
  • 2011 की जनगणना में मिज़ोरम की साक्षरता 91.33% थी, जो अब बढ़कर नए रिकॉर्ड तक पहुंच गई.

2. गोवा- दूसरा राज्य

  • गोवा ने ULLAS (Understanding of Lifelong Learning for All in Society) पहल के तहत यह उपलब्धि पाई.
  • मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पहले राज्य की साक्षरता दर 94% थी, लेकिन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बाद अब यह 100% हो गई है.

3. त्रिपुरा- तीसरा राज्य

  • त्रिपुरा की साक्षरता दर अब 95.6% तक पहुंच चुकी है.
  • 1961 में यह आंकड़ा महज़ 20.24% था, यानी इस राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में वाकई चमत्कारिक सुधार किया है.

4. हिमाचल प्रदेश- चौथा राज्य

  • 99.3% की साक्षरता दर के साथ हिमाचल ने अब लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

5. लद्दाख- पहला केंद्र शासित प्रदेश

  • 97% साक्षरता दर के साथ लद्दाख भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जिसने इस मुकाम को हासिल किया है.
  • लेफ्टिनेंट गवर्नर बी.डी. मिश्रा ने इस उपलब्धि की घोषणा की.

कहां पहुंचा देश?
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि भारत की साक्षरता दर 2011 की 74% से बढ़कर अब 2023-24 में 80.9% हो चुकी है. उन्होंने कहा, “सच्ची प्रगति तभी होगी जब हर नागरिक के जीवन में शिक्षा हकीकत बनेगी.”

क्यों है यह उपलब्धि इतनी खास?
शिक्षा सिर्फ किताबें पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की नींव है. साक्षरता से बेरोजगारी घटती है, महिलाएं सशक्त होती हैं और गरीबी का स्तर भी कम होता है. भारत जैसे बड़े देश में जब एक-एक राज्य 100% साक्षर बनता है, तो यह पूरे देश के लिए प्रगति का संकेत है.

आज जब दुनिया डिजिटल हो रही है, तब शिक्षा सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है. हिमाचल प्रदेश और बाकी राज्यों की ये उपलब्धि हमें याद दिलाती है कि बदलाव संभव है- अगर सही दिशा और मेहनत हो.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Yogi

लिफ्ट की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: सीएम योगी

December 26, 2023

श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर आदि कैलाश यात्रा को किया रवाना!

May 19, 2024
russia

युद्ध के मैदान में ‘शिकारी’ को उतार सकते हैं रूस, गिरा सकते हैं ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’

February 26, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द
  • धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!
  • PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.