Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अब चांद पर होगी इंसानों की बस्ती, अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया आगे का प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 11, 2026
in विश्व
A A
Moon astronauts
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाशिंगटन: चांद पर 10 दिनों तक रहने वाले नासा के चारों अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को सुरक्षित प्रशांत महासागर में लैंड कर गए हैं। नासा के वैज्ञानिकों ने अब चंद्रमा पर आगे का प्लान बताया है। अंतरिक्ष यात्रियों ने अब चंद्रमा पर इंसानी बस्ती बसाने के बड़े प्लान का खुलासा किया है। शुक्रवार को नासा का आर्टेमिस-2 मिशन के चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चंद्रमा की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के माहौल में प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतर गया।

1972 के बाद चंद्रमा पर इंसानों की पहली उड़ान

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

आर्टिमिस-2 मिशन 1972 के अपोलो-17 मिशन के बाद चंद्रमा पर पहली मानवयुक्त उड़ान थी। नासा के भारतीय मूल के सहायक प्रशासक अमित क्षत्रिय ने सैन डिएगो तट के पास पृथ्वी पर वापसी के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “चंद्रमा तक जाने का रास्ता अब खुल गया है, लेकिन आगे का काम पीछे किए गए काम से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण और बड़ा है।” मिशन कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच और कनाडियन स्पेस एजेंसी के जेरेमी हैनसेन ने कुल 10 दिन की यात्रा पूरी की। उड़ान निदेशक रिक हेनफ्लिंग ने बताया कि चारों यात्री खुश और स्वस्थ हैं तथा ह्यूस्टन लौटने के लिए तैयार हैं।

11 लाख किलोमीटर से अधिक की तय की यात्रा

आर्टेमिस-2 नासा के नए अंतरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली (SLS) रॉकेट और ओरियन क्रू कैप्सूल का पहला मानवयुक्त परीक्षण मिशन था। इसने 11 लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा की। इसने साबित कर दिया कि नासा का उपकरण अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की कक्षा से बाहर भेजकर सुरक्षित वापस ला सकता है। अमित क्षत्रिय ने कहा, “उड़ान निदेशक जेफ रेडिगन ने बताया था कि चंद्रमा तक ढाई लाख मील की दूरी तय करने के बाद लक्ष्य साधने के लिए हमारे पास एक डिग्री से भी कम कोण बचा था और टीम ने इसे बेहद सटीकता से हासिल किया। यह किस्मत नहीं, बल्कि एक हजार लोगों की अथक मेहनत का नतीजा है।” मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के उस हिस्से (far side) को भी देख पाए जिसे पहले कभी मानव ने नहीं देखा था। उन्होंने पूर्ण सूर्यग्रहण का भी अवलोकन किया। कुल मिलाकर उन्होंने लगभग 6.94 लाख मील (करीब 11.17 लाख किलोमीटर) की दूरी तय की।

चांद पर मानवों की बस्ती बनाना अगला लक्ष्य

अब नासा का अगला लक्ष्य आर्टेमिस-3 मिशन है, जिसमें चंद्रमा की सतह पर मानव उतारना और वहां दीर्घकालिक बस्ती बसाने की तैयारी करना शामिल है। यह भविष्य में मंगल ग्रह और उससे आगे के मिशनों के लिए ‘लॉन्च पैड’ का काम करेगा। ओरियन कैप्सूल के प्रशांत महासागर में उतरते ही टीम ने राहत की सांस ली। हेनफ्लिंग ने कहा, “जैसे ही कैप्सूल खुला, हमने नियंत्रण कक्ष से बात की और परिवारों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह हमारे लिए शानदार दिन था।” पुनः प्रवेश के दौरान वायुमंडल की गर्मी को लेकर कुछ चिंता थी, लेकिन टीम के प्रशिक्षण पर पूरा भरोसा था।

चंद्रमा पर वापसी और सौरमंडल की खोज नये युग की शुरुआत

नासा ने कहा कि आर्टेमिस-2 से मिले अनुभवों का उपयोग आर्टेमिस-3 और भविष्य के मिशनों में किया जाएगा। वर्तमान में नासा के वरिष्ठ सलाहकार और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्यरत अमित क्षत्रिय ने कहा कि यह मिशन न केवल तकनीकी सफलता है, बल्कि मानव जाति के चंद्रमा पर वापसी और सौर मंडल की खोज के नए युग की शुरुआत भी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
INDI Alliance

क्यों बिखर गया इंडी अलायंस?

January 28, 2024
Modi-Carney meeting

मोदी-कार्नी की मुलाकात… निज्जर मामले पर संयमित चर्चा, भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की उम्मीद !

June 18, 2025
Vekoli Pathakheda area

वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के तवा भूमिगत खदान में कंटीन्यूअस माइनर का हुआ उद्घाटन

September 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.