Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पाकिस्तान निकल गया आगे, अब ये कंपनी भारत के लिए बनाएगी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 8, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
f-35 fighter jet
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दुनिया में इस वक्त पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की खूब चर्चा है. बीते दिनों इजराइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ऐसे ही लड़ाकू विमानों से बमों की बारिश की थी, जिसमें उसके चीफ नसरल्लाह और कई अन्य कमांडर मारे गए थे. इन लड़ाकू विमानों से ऐसे-ऐसे बम गिराए गए जिससे कि जमीन में 60 फीट गहरी खाई बन गई. इन्हें स्टील्थ फाइटर जेट भी कहा जाता है. यानी इनको इंटरसेप्ट करना करीब-करीब असंभव है. ये दुश्मर की रडार प्रणाली को आसानी से चकमा देकर उसकी सीमा में घूस जाते हैं और कहर बरपाकर लौट आते हैं.

इजराइल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ अमेरिकी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट एफ-35 का इस्तेमाल किया था. इस वक्त दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों के पास ही ऐसे फाइटर जेट हैं. वैसे रूस ने भी ऐसे फाइटर जेट बना लेने का दावा किया है. चीन के पास भी ऐसे फाइटर जेट हैं. चीन ने पांचवीं पीढ़ी के दो फाइटर जेट एफसी-31 और जे-20 हैं. एफसी-31 को जल्द ही वह अपनी वायु सेना को सौंपेगा. दूसरी तरफ जे-20 को उसने विशेष तौर पर अपनी सेना के लिए बनाया है. उसने उस विमान को दुनिया के किसी अन्य देश को नहीं बेचने की योजना बनाई है.

इन्हें भी पढ़े

iran war

ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा

November 12, 2026
Israel

अब और घातक होगी इजरायल की सैन्य ताकत!

November 12, 2026
8th pay commission

8वां वेतन आयोग: क्या 2027 में बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

November 12, 2026
पंजाब किसान

कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

November 11, 2026
Load More

पाकिस्तान के पास 5th Gen फाइटर
इस बीच रिपोर्ट आ रही है कि चीन एफसी-31 फाइटर जेट पाकिस्तान को देने की योजना पर काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी एयर फोर्स के पायलट एफसी-31 उड़ाने की चीन में ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं. ऐसे में भारत की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. भारत चीन और पाकिस्तान दोनों से खतरे का सामना कर रहा है.

ऐसे में एक अच्छी खबर है. वैसे तो इस वक्त भारत के पास राफेल और सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान हैं. ये चार से साढ़े चार पीढ़ी के फाइटर जेट बताए जाते हैं. ये शानदार फाइटर जेट हैं और इसमें बेहद एडवांस मिसाइल सिस्टम लगे हुए हैं. लेकिन, 5th जेन फाइटर की बात ही अलग है.

एफ-35 का बाप

भारत ने फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविशएन (Dassault Aviation) से वायु सेना के लिए 36 लड़ाकू विमान खरीदे थे. अब नौसेना के लिए राफेल के मरीन वर्जन की खरीदारी की तैयारी चल रही है. इस बीच दसॉल्ट एविशएन ने सुपर राफेल बनाने का दावा किया है. कंपनी का कहना है कि सुपर राफेल हर मामले में अमेरिकी एफ-35 से बीस है. यह फाइटर जेट ग्लोबल स्तर पर हर मामले में एफ-35 को सीधी टक्कर देगी. इस सुपर राफेल को राफेल एफ5 नाम भी दिया गया है.

bulgarianmilitary.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ सालों में एफ-35 की वजह से दसॉल्ट एविएशन के हाथ से कई कॉन्ट्रेक्ट निकल गए. फिर कंपनी ने सुपर राफेल पर काम किया. अब वह इस सुपर जेट के जरिए दुनिया के बाजार में सीधे एफ-35 को टक्कर देने की योजना बना रही है.

जाम हो जाएंगे दुश्मन के रडार

इस सुपर राफेल में दुश्मन देश के रडार को जाम करने, किसी भी हमले से खुद को बचाने जैसे फीचर्स हैं. इतना ही नहीं ये दुश्मक के सभी एयर डिफेंस का तोड़ निकालने की क्षमता रखते हैं. इसमें हाइपरसोनिक न्यूक्लियर मिसालनें तैनात की जा सकती हैं. इससे दुश्मन के हर बेड़े को तोड़कर उसके इलाके में परमाणु बम गिराया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि सुपर राफेल केवल एक लड़ाकू विमान नहीं है बल्कि यह एक एंटीग्रेटेड कंबैट सिस्टम है.

भारत की ‘अपनी’ कंपनी

अब आप सोच रहे होंगे कि राफेल तो फ्रांसीसी कंपनी है. इसको अपनी कैसे कहा जा सकता है. आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं. लेकिन, मौजूदा वक्त में रूस के बाद फ्रांस दूसरा सुपर पावर हैं जिसके साथ भारत की सैन्य साझेदारी बेहद मजबूत है. भारत ने बीते सालों में फ्रांस के साथ सैन्य साझेदारी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है. भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की कंपनियों को नजरअंदाज कर बीते सालों में दसॉल्ट एविएशन के साथ साझेदारी बढ़ाई है. एयरफोर्स के लिए 36 जेट खरीदने के बाद भारत उससे 26 मरीन एयरक्राफ्ट भी खरीदने की तैयारी में है.

दसॉल्ट राफेल विमानों के मेंटेनेंस के लिए भारत के साथ मिलकर काम रही है. ऐसे में ऐसी कंपनी को अपनी न कहा जाए तो क्या कहा जाएगा. राफेल से पहले भी भारतीय वायु सेना के बेड़े में मिराज-2000 जेट पहले से मौजूद हैं. इसे भी दसॉल्ट ने डेवलप किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दसॉल्ट एविएशन दिल्ली से लगे नोएडा में बड़ा प्लांट लगा रही है जहां इन राफेल और मिराट-2000 विमानों का मेंटेनेंस किया जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

टीम वेकोलि ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को दी भावभीनी विदाई

February 1, 2024
CM Yogi

सीएम योगी ने बोले – राजस्व केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला है!

June 8, 2025

वेकोलि में “वर्क लाइफ बैलेंस एवं बैलेंस डाइट” विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

May 31, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार
  • दिल्ली-गुरुग्राम सफर होगा सुपरफास्ट, MG रोड बनेगा पूरी तरह सिग्नल-फ्री
  • हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.