Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में लौटा ऑड-ईवन, इन कार्यों पर रोक के साथ स्कूलों के लिए भी नई गाइडलाइंस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2023
in दिल्ली
A A
Odd-Even returns in Delhi
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उच्च स्तरीय बैठक की. इसमें फैसला किया गया है कि दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू होगा. दिल्ली में अब हर तरह का निर्माण कार्य बंद रहेगा. इसके साथ ही 10 नवंबर तक 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने का निर्देश दिया गया है. दिल्ली में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 30 अक्टूबर से प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वैज्ञानिकों के विश्लेषण के मुताबिक, हवा की गति बहुत लो दर्ज की जा रही है और तापमान भी कम हो रहा है. दिल्ली में समर और विंटर एक्शन प्लान के जरिए 365 दिन काम हो रहा है. दिल्ली में सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश पर फैसला बाद में लिया जाएगा.

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

September 27, 2026
Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
Load More

गोपाल राय ने बताया- क्यों बढ़ रही AQI

गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली में दीर्घकालिक योजनाओं के तहत इस साल 365 में से 206 दिन हवा साफ थी यानी दीर्घकालिक कामों का असर दिखने लगा है. 30 अक्टूबर के बाद से हवा का स्तर लो बना हुआ है, जिस कारण AQI बढ़ रही है. आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर सभी विभागों की बैठक ली और जो कदम अब तक उठाए गए हैं, उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी गई. दिल्ली सचिवालय में हुई इस बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए.

क्या है ऑड-ईवन

ऑड-ईवन के अनुसार, जिन गाड़ियों के नंबर में आखिर में 1,3,5,7 और 9 अंक होता है, वो एक दिन चलती हैं, जबकि 0,2,4,6 और 8 अंक वाली गाड़ियां दूसरे दिन चलती हैं. ये नियम पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों पर लागू होता है. सीएनजी की गाड़ियों को इससे छूट मिलती है. 13, 15, 17 और 19 नवंबर को 1,3,5,7 और 9 अंक वाली गाड़ियां दिल्ली में चल सकेंगी. वहीं 14, 16, 18 और 20 नवंबर को 0,2,4,6 और 8 अंक वाली गाड़ियां चल सकेंगी. इस नियम के तहत कुछ विशेष लोगों को छूट भी दी जाती है.

आम आदमी पार्टी का कहना है कि प्रदूषण को लेकर केवल दिल्ली और पंजाब सरकार ही कदम उठा रही है. हरियाणा इसके प्रति गंभीर नहीं है. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल अकेले नेता हैं, जो प्रदूषण को लेकर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मेजर्स लेते हैं.

दिल्ली में प्रदूषण में 31 फीसदी की गिरावट

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण में 31 फीसदी की गिरावट आई है और यह केंद्र ने भी माना. CAQM की रिपोर्ट है कि पंजाब में पराली जलने में 52-67 फीसदी की कमी आई है. उन्होंने कहा कि पंजाब में जल रही पराली यहां से करीब 500 किमी दूर है और हरियाणा में जो पराली जल रही है वो 100 किमी दूर है.

पराली जलाने को लेकर खट्टर सरकार ने क्या कदम उठाए?

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पराली जलाने को लेकर हरियाणा सरकार ने क्या कदम उठाए हैं. खबर है कि हरियाणा सरकार 100 EV बसें लेने का विचार कर रही है. अभी तक और अभी भी बसें प्ल्यूटेड फ्यूल पर चल रही हैं. हरियाणा की इंडस्ट्री जो ज्यादातर NCR में है, वो भी प्ल्यूटेड फ्यूल पर चल रही हैं. घरों तक में लोग जेनरेटर इस्तेमाल कर रहे हैं.

हरियाणा को केंद्र से मिल रहा फुल सपोर्ट फिर भी ये हाल

कक्कड़ ने आगे कहा कि दिल्ली में जहां ग्रीन कवर देश भर में सबसे ज्यादा 23 फीसदी है, वो हरियाणा में मात्र 3.6 फीसदी है. ऐसा तब है जबकि केंद्र से पूरा फंड हरियाणा को मिल रहा है, जो दिल्ली और पंजाब को नहीं मिलता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Shri Harsh Baweja

श्री हर्ष बवेजा ने आरईसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) का कार्य-भार ग्रहण किया

May 14, 2024
pakistan vs india weapons

पाकिस्तान देखेगा भारत की हथियारों की ताकत…युद्ध का फाइनल ऐलान !

April 30, 2025
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई, क्या सिद्धारमैया की बराबरी कर पाएंगे डीके शिवकुमार?

May 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.