Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में भाजपा के आते ही ऐक्शन मोड में अधिकारी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 13, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
BJP
19
SHARES
642
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले हफ्ते भाजपा की सरकार के सत्ता में आने की संभावना है। इससे पहले ही अधिकारियों ने नई सरकार के साथ काम करने के लिए कमर कस ली है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नौकरशाह विकसित दिल्ली और आयुष्मान भारत जैसी लंबित केंद्रीय योजनाओं को लागू करने के साथ ही सीवर ओवरफ्लो और जलभराव से निपटने के लिए 100 दिनों का ऐक्शन प्लान तैयार करने में जुट गए हैं। हाल ही में मुख्य सचिव धर्मेंद्र ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्हें गुरुवार तक अपना ऐक्शन प्लान देने का निर्देश दिया है।

इन एक्शन प्लान में 15 दिनों, एक महीना और 100 दिनों की अवधि वाले टार्गेट्स पर फोकस करने को कहा गया है। सभी विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे नई सरकार आपे के बाद शुरू की जाने वाली योजनाओं या परियोजनाओं के लिए मसौदा कैबिनेट नोट तैयार करना शुरू कर दें।

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
Load More

अधिकारियों की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) 100 दिनों का ऐक्शन प्लान तैयार करेगा। इसे नई सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रखेगा। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के लिए कैबिनेट नोट तैयार करने को कहा गया है।

सनद रहे आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं किया था। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सभी BJP नेताओं ने सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू करने का वादा किया था। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर भी दिया जाता है।

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो विभिन्न विभागों के प्रमुखों को केंद्र सरकार की योजनाओं पर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली जल बोर्ड, डीयूएसआईबी, सिंचाई और बाढ़ विभाग जैसे नगर निकाय जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई और गाद निकालने के लिए कदम उठाएंगे। मुख्य सचिव ने दिल्ली में आवासीय क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया है।

NDMC के साथ दिल्ली के लिए एक सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। एक अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी विभागों को विभिन्न अधिनियमों और नियमों के तहत की गई गैर-सरकारी नियुक्तियों की सूची सौंपने को कहा गया है। अधिकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार करेंगे। इसे नई सरकार और मंत्रियों के समक्ष पेश किया जाएगा। नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार तक घोषित होने की संभावना है। इसमें सदन के नेता का चुनाव किया जाएगा जो अगला सीएम होगा। भाजपा नेताओं की मानें तो पीएम मोदी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

प्रदेश के विकास हेतु हमारी नीति और नीयत है स्पष्ट: सीएम धामी

March 25, 2023
India-Canada

G-7 में मोदी की गैरमौजूदगी… क्या भारत-कनाडा तनाव तोड़ेगा 6 साल की परंपरा ?

June 2, 2025
Tihar Jail

तिहाड़ बन रहा अपराध का गढ़!

May 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.