Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

किन मुद्दों को आधार बनाकर दिल्ली जीतना चाहती है बीजेपी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
7
SHARES
248
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी राजधानी दिल्ली सभी सात सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पूरे प्लान के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। दिल्ली में स्थानीय राजनीति में आम आदमी पार्टी मजबूत है और कांग्रेस के साथ गठबंधन ने बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी दी है। इसके बावजूद बीजेपी एक बार फिर से लोकसभा की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है और इसके लिए पार्टी एक साथ कई स्तरों पर काम कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद दिल्ली में सरकार के कामकाज को लेकर संकट खड़ा हो गया है, केजरीवाल जेल से सरकार चलाने की बात कह चुके हैं। लेकिन, इसकी कटु आलोचना करने के बावजूद बीजेपी राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावना को सिरे से नकार रही है।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
BJP

कौन हैं ये आठ चेहरे जिन्हें UP से राज्यसभा भेजना चाहती है BJP!

October 5, 2026
cm Dhami

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

October 5, 2026
Load More

दरअसल, बीजेपी एक रणनीति के अनुसार केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने के फैसले को भ्रष्टाचार और नैतिकता से जोड़ते हुए न केवल दिल्ली के मतदाताओं को एक संदेश देना चाहती है बल्कि पार्टी को यह भी लग रहा है कि केजरीवाल जितने दिन जेल में रहकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे, आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच उतने ही अंतर्विरोध उजागर होते जाएंगे।

परिवारवाद का मुद्दा
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की सक्रियता भले ही थोड़ी कम हो गई हो, लेकिन बीजेपी अभी भी जोर-शोर से परिवारवाद का मुद्दा उठाकर केजरीवाल को घेरने के साथ-साथ आप के विधायकों एवं नेताओं के अलावा दिल्ली के वोटरों को भी संदेश देने का प्रयास कर रही है।

यही वजह है कि एक तरफ जहां बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर आप पार्टी में से किसी और को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने की नसीहत दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया केजरीवाल पर यह आरोप लगा रहे हैं कि वह आम आदमी पार्टी के बचे-खुचे नेताओं को जेल भेजना चाहते हैं ताकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री बन सके।

बीजेपी लगातार केजरीवाल से यह भी सवाल पूछ रही है कि अगर जेल से सरकार चलाई जा सकती है तो फिर उन्होंने अपने करीबी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा क्यों लिया? पार्टी को यह भी उम्मीद है कि अगर केजरीवाल का यही रवैया जारी रहा तो राजकुमार आंनद की तरह कई अन्य नेता भी आप से इस्तीफा दे सकते हैं।

नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता
हालांकि, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर भी बीजेपी पूरी तरह से आश्वस्त है। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शुक्रवार को दावा किया कि जिस दिल्ली में अरविंद केजरीवाल लगातार सीएम बन रहे हैं, उसी दिल्ली की जनता ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर बीजेपी को विजयी बनाया था।

गठबंधन का नतीजों पर कोई असर नहीं-बीजेपी
बीजेपी का यह भी दावा है कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले 57 प्रतिशत के लगभग मत मिले थे, जो कि इन दोनों दलों को मिले वोट से भी कहीं ज्यादा था।

6 सीटों पर नए चेहरे
बता दें कि दिल्ली की सातों सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है और बीजेपी ने इस बार मनोज तिवारी को छोड़कर दिल्ली की बाकी सभी 6 सीटों पर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है।पार्टी दिल्ली की राजनीति में कई वर्षों से सक्रिय इन पुराने चेहरों को लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारकर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और कैडर वोट बैंक को भी काफी पहले ही राजनीतिक संदेश दे चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
atiq ahmad

अतीक-अशरफ हत्याकांड : कौन था मास्टरमाइंड; सबका हुआ खुलासा

April 23, 2023
yamuna water level

यमुना की स्थिति नाजुक क्यों?

November 9, 2024
CM Dhami

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे CM धामी

April 22, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.