Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल हैं विपक्षी दल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 12, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Opposition unity missing in 2023
454
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

धर्मशाला : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नूरपुर के जसूर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में चर्चा की थी कि भाजपा के अपने कार्यालय बनने चाहिए। तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तुरंत उसके ऊपर योजना बनाई और आज पूरे देश भर में प्रदेश और जिला स्तर के कार्यालय खुल रहे हैं। देश में 887 कार्यालयों की रचना हो गई है, 502 कार्यालय बन के तैयार हो गए हैं जिसमें नूरपुर और पालमपुर का कार्यालय भी है और 166 कार्यालयों का काम चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश में भी 8 कार्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं। भाजपा के कार्यालय संस्कार के केंद्र हैं और इन पर कभी ताला नहीं लगता है, यह 24 घंटे खुले रहते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज भाजपा के कार्यकर्ता की छाती चौड़ी हो जाती है जब यह चर्चा होती है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। हमारी पार्टी विचारों पर चलने वाली पार्टी है, आज देखने को मिलता है कि कांग्रेस और सीपीआईएम हाथ मिलाकर चुनाव लड़ते हैं कहां गए इनके राजनीतिक सिद्धांत। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा ने कांगड़ा के पालमपुर में भव्य राम मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित किया था और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति है, जिसे उन्होंने राम मंदिर का शिलान्यास भी कर दिया और बड़ी जल्दी यह तैयार होकर देश को अर्पित कर कर दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र

August 14, 2026
cm dhami

नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी

August 14, 2026
Modi-Meloni

मोदी–मेलोनी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, संदीप दीक्षित के बयान पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

August 14, 2026
भारत-पाकिस्तान विभाजन

विभाजन 1947 का दर्द, सरहदें बदलीं, लेकिन महिलाओं के जख्म आज भी जिंदा हैं!

August 14, 2026
Load More

भाजपा ने 60 के दशक में कहा था कि हम परमाणु शक्ति बनेंगे पर गांधी परिवार ने तब भाजपा का मजाक उड़ाया था। वर्ष 1998 में पोखरण में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में परमाणु प्रशिक्षण किया गया। आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से चढक़र पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। श्री नड्डा ने कहा भारतीय जनता पार्टी के पास पूरे देश भर में 6.80 लाख बूथों पर बूथ अध्यक्ष भी है और बूथ की समिति भी है। हमारे पास देश में 303 लोकसभा के सांसद, 1385 विधायक और 15 राज्यों में सरकारें है , भाजपा निश्चित रूप से एक मजबूत संगठन है। श्री नड्डा ने कहा भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लक्ष्य से काम करने वाली पार्टी है और देश की बाकी पार्टियां तो केवल मात्र एक परिवारों की पार्टी बनकर रह गई हैं। हमारी पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष , मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है।

नड्डा ने कहा अकाली दल, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, टीएमसी, केसीआर, डीएमके, शिवसेना, एनसीपी सभी परिवार की पार्टी बन चुकी है और कांग्रेस तो मां बेटा बेटी की पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कांग्रेस कालखंड और भाजपा के कालखंड की तुलना करते हुए कहा कांग्रेस के समय स्कैंडल होते थे और भाजपा के समय स्कीमें बनती है, कांग्रेस के समय पालिसी बनती थी भाजपा के समय दमदार, निर्णायक सरकार चलती है और कांग्रेस का समय ब्लैक स्पॉट था भाजपा के समय ब्राइट स्पॉट है। श्री नड्डा ने कहा की नूरपुर कांगड़ा में रोड नेटवर्क का बड़ा जंजाल फैल गया है, अगर रेल नेटवर्क की बात करें तो बिलासपुर लेह रेलवे लाइन का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में 74 एयरपोर्ट का निर्माण किया है और सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र सरकार ने 13525 किलोमीटर बॉर्डर सडक़ का निर्माण किया है। ग्रामीण सडक़ की दृष्टि से देश में 328000 किलोमीटर सडक़ों का निर्माण हुआ है, भाजपा ने गांव,गरीब, वंचित, युवा सभी वर्गों की चिंता करते हुए कार्य किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ रहा है। अमरीका के राष्ट्रपति स्टेट डिनर पर प्रधानमंत्री को बुलाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कहते हैं मोदी इज दि बॉस। कांग्रेस का युवराज इंग्लैंड जाता है और प्रजातंत्र को बचाने की बात करता है, यह देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कार्य है।

कांग्रेस का युवराज हमारी संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं, उनके दादाजी ने तो सैंगोल को वाकिंग स्टिक बना लिया था और आज प्रधानमंत्री ने सैंगोल को संसद भवन में स्थापित किया है एवं दंडवत प्रणाम किया।इसका भी कांग्रेस के नेताओं ने मजाक बनाया। कांग्रेस के नेताओं ने देश में भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकाली बल्कि भारत तोड़ो यात्रा निकाली है। जो लोग देश के टुकड़े टुकड़े करने के नारे लगाते हैं कांग्रेस के युवराज उनका साथ देते हैं, इस कार्य के लिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहां की विपक्षी दल केवल नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल बनकर रह गए हैं आज प्रदेश में छल कर सत्ता में आने का कार्य कांग्रेस ने किया है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने एम्स, मेडिकल कॉलेज, पीजीआई सैटलाइट सेंटर, बल्क ड्रग पार्क, आई आई टी, आईआईएम जैसी बड़ी सौगातें दी है, हम मंडी में एयरपोर्ट बनाकर प्रदेश का विकास चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारत के भगौड़े

भारत के वो 7 भगौड़े जिसे लाने के लिए अब भी सरकार कर रही है संघर्ष!

March 25, 2023
एचएमटी

जिससे पूरा देश देखता था समय, अब वह बन गई इतिहास!

April 22, 2023
india economy

क्या भारत बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!

July 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.