- फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल एवं नई दिल्ली भाजपा परिवार ने पद्म भूषण मिलने पर किया समारोह का आयोजन
- भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. ए.राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली की अध्यक्षता में उत्तराखंडी समाज जुटा।
मुरार सिंह कंडारी
नई दिल्ली: नई दिल्ली के प्रेस क्लब में आज फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल एवं नई दिल्ली भाजपा परिवार की ओर से पद्मभूषण सम्मान प्राप्ति के अवसर पर नागरिक अभिनंदन किया गया।
ढोल दमाऊँ और मशकबीन एवं रणसिंघा के साथ श्री कोश्यारी का विशेष स्वागत किया गया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्री कोश्यारी और श्री राजेश्वर पैन्यूली के साथ अतिथियों ने समारोह का शुभारंभ किया।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. ए. राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला यह सम्मान उत्तराखंड के लोगों का सम्मान है । कोश्यारी जी का 66 साल का सामाजिक और राजनीतिक कैरियर बहुत गौरवपूर्ण रहा ,उन्होंने पत्रकारिता में, शिक्षण के क्षेत्र में राजनिति के क्षेत्र में अतिविशिष्ट योगदान दिया जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया । राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि कोश्यारी जी ने प्रतापनगर विधानसभा के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है और हम सदैव उनकी छत्रछाया और आशीर्वाद की आकांक्षा रखते हैं।

पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी ने उपस्थित लोगो को संबंधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और बताया कि उनका उत्तराखंड के प्रति विशिष्ट लगाव है। कोश्यारी जी ने कहा कि सभी लोगों को समाज के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए।
एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो.जगमोहन राजपूत, साहित्यकार हरिसुमन बिष्ट, उत्तराखंड सरकार के प्रवासी राज्यमंत्री श्री पूरण चंद नैलवाल, भाजपा दिल्ली प्रदेश के सचिव और नई दिल्ली प्रभारी डॉ. विनोद बछेती, भाजपा दिल्ली प्रदेश वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री श्याम लाल मज़ेडा, भाजपा मुख्यालय के सह प्रभारी श्री सत्य प्रकाश गौड़, व्यापार संघ के महासचिव सीए आरके गौड़, भाजपा हरियाणा राज्य की सचिव श्रीमती भारती भाकुनी, राज्यसभा की निदेशक श्रीमती मीना कंडवाल, श्री संजय तड़ियाल, श्री मुरार कंडारी, श्री कमल घिल्डियाल, श्री विश्व बडोला,नवदुर्गा महिला समिति, नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली की संस्थापक श्रीमती सुषमा तड़ियाल ने श्री कोश्यारी को सम्मानित किया। श्री राजेश शुक्ला,श्री गिरीश शर्मा, श्री पंकज पैन्यूली, श्री भुवन भाकुनी,श्री महेश बिष्ट,श्री प्रताप थलवाल,श्री अनिल पंत, श्री दाताराम चमोली,श्री नेपाल सिंह, श्रीमती वीना नेगी, श्रीमती बाला बिष्ट, श्रीमती तारा कांडपाल, श्रीमती सविता गोसाई तथा कमल बिष्ट ने भी बधाई दी।
भाजपा बुराड़ी मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बिष्ट, किराड़ी मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू कंडारी, श्रीमती ममता नौटियाल, श्रीमती माया शर्मा और श्रीमती आशा नौटियाल आदि भी मौजूद रहे।
समारोह का मंच संचालन करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मीडिया प्रभारी प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि भगतदा पद्मभूषण के लिए सुपात्र केवल राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और पत्रकारिता में योगदान के ही कारण नहीं बल्कि साढ़े छह दशक से एक व्रती स्वयंसेवक,राष्ट्र, समाज और समुदाय की चिंता करने वाले सबके बीच और सभी पहाड़ों को नापने वाले एक योद्धा हैं,यह सम्मान वास्तव में समूची देवभूमि का सम्मान है।







