Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

लोगों ने चंदे के पैसे से बनवाई सड़क और लिखा, ‘नेता यहां वोट मांगने न आएं’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 17, 2023
in राज्य
A A
लोगों ने चंदे के पैसे से बनवाई सड़क और लिखा
21
SHARES
689
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नगर पालिका क्षेत्र में एक गली के लोग प्रशासन से तंग आ गए थे. बार-बार मांग करने के बावजूद गली का निर्माण नहीं करवाया जा रहा था. नेताओं से भी खूब सिफारिश की गई लेकिन काम नहीं बना. आखिर में तंग आकर लोगों ने चंदा जुटाया और गली का निर्माण उसी पैसे से करवा डाला. जनता का गुस्सा यहीं नहीं थमा. नेताओं को सबक सिखाने के लिए लोगों ने एक बोर्ड भी लगवाया और लिख दिया कि यह गली चंदे के पैसे से बनवाई गई है तो खुद को जनप्रतिनिधि बताने वाले लोग यहां वोट मांगने न आएं. अब हाथरस का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामला हाथरस के मुरसान गेट क्षेत्र की रामा प्रेस गली का है. यहां के लोग लंबे समय समय से नगर पालिका परिषद और अन्य प्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे कि उनकी गली बनवा दी जाए. इसके लिए लोगों ने नेताओं के दफ्तरों और नगर पालिका परिषद के खूब चक्कर लगाए. तमाम कोशिशें काम नहीं आईं तो लोगों ने खुद ही गली बनवाने का निर्णय लिया. इसके लिए लोगों ने ठेकेदार का चयन किया और आने वाले खर्च की जानकारी जुटाई.

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

सीवर और गली बनवाने के लिए जुटाया चंदा

गली को बनवाकर आरसीसी और इंटरलॉकिंग बिछवाने का खर्च 40 हजार रुपये आना था. इसके लिए लोगों ने चंदा लगाया और खुद ही पैसे जुटाए. गली के टूटे हिस्से पर आरसीसी बिछवाई गई और बाकी के हिस्से पर इंटरलॉकिंग का काम करवा दिया गया. इससे पहले यहां के लोगों ने अपने ही पैसों से सीवर लाइन भी बिछवाई गई थी जिसमें 30 हजार रुपये का खर्च किया गया था. ये पैसे भी चंदे के जरिए ही जुटाए गए थे.

सीवर और गली का काम खुद करवाने और जनप्रतिनिधियों से सहयोग न मिलने से नाराज लोगों ने अपना गुस्सा गली के बाहर लगाए गए बोर्ड पर दिखाया है. इस बोर्ड पर लिखाया गया है, ‘गली का निर्माण गली वालों के धन से किया गया है. कृपया जनप्रतिनिधि कहने वाले ली में वोट मांगने न आएं.’ स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने पैसे से सड़क बनवाई है इसलिए नेताओं का यहां आना मंजूर नहीं है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm dhami

निजी बसों की सवारियों को भी मिले दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा : सीएम धामी

January 16, 2025
pm modi

परीक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम, पीएम मोदी ने नंदन नीलेकणी की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स बनाई

July 26, 2026
Ajit and Sharad Pawar

कुछ नया गुल खिला रहे चाचा-भतीजा?

July 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.