Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अब क्या करके मानेंगे ट्रंप, इन 43 देशों के लोगों की US में एंट्री होगी बैन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 15, 2025
in विश्व
A A
donald trump
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. ट्रंप के शपथ के 2 महीने होने पहले ही अब तक कई बड़े फैसले ले चुके हैं, जिससे कई देशों की टेंशन बढ़ी हुई है. अब ट्रंप प्रशासन एक ऐसा फैसला लेने जा रहा है, जिसके तहत ट्रंप नए यात्रा प्रतिबंध पर विचार कर रहे हैं. यह प्रतिबंध 43 देशों के नागरिकों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में प्रवेश को अवरुद्ध या गंभीर रूप से प्रतिबंधित करेगा. इसमें 43 देशों की तीन कैटेगरी में रखा गया है, जिनमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और रूस जैसे देशों के नाम हैं. हालांकि राहत की बात है कि लिस्ट की किसी भी कैटेगरी में भारत का नाम नहीं है.

रेड लिस्ट वाले देशों के लोगों की एंट्री पूरी तरह होगी बैन

इन्हें भी पढ़े

donald trump

आधी कीमत पर बिकेगा पेट्रोल-डीजल? ट्रंप ने किया क्रूड ऑयल सस्ता करने का वादा

September 8, 2026
Starlink

भारत में Starlink से बदलेगा TV और इंटरनेट का खेल?

September 8, 2026
Consecration ceremony at the first BAPS Hindu temple in Paris

फ्रांस की धरती पर सनातन का परचम, पेरिस में BAPS के पहले हिंदू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

September 6, 2026
india europe trade deal

चीन से व्यापार पर पीएम मोदी ने हमें चेतावनी दी थी, यूरोप को हुआ भूल का एहसास

September 5, 2026
Load More

43 देशों में 11 देशों को रेड लिस्ट में रखा गया है, जिनके नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने से पूरी तरह से रोका जाएगा. इसमें अफगानिस्तान और भूटान के अलावा क्यूबा, ​​ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं. इसके बाद ऑरेंज लिस्ट में 10 नाम शामिल हैं, जिसमें रूस और पाकिस्तान के अलावा बेलारूस, इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं. इन देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, लेकिन पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. ये देश केवल कुछ प्रकार के अल्पकालिक गैर-आप्रवासी वीजा के लिए पात्र होंगे, जिसके लिए पर्सनल इंटरव्यू की आवश्यकता होगी.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी और आखिली येलो लिस्ट है, जिसमें 22 देश शामिल हैं, जिनमें ज्यादातर अफ्रीका और कैरिबियन देश हैं. इन देशों को प्रतिबंध का सामना करने से पहले जांच या सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा. हालांकि, अनुपालन न करने पर उन्हें ऑरेंज या रेड लिस्ट में डाला जा सकता है. रेड लिस्ट में अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, बुर्किना फासो, कैमरून, केप वर्डे, चाड, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, डोमिनिका, इक्वेटोरियल गिनी, गाम्बिया, लाइबेरिया, मलावी, माली, मॉरिटानिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, साओ टोमे और प्रिंसिपे, वानुअतु और जिम्बाब्वे शामिल हैं.

ट्रंप प्रशासन क्यों प्रतिबंध पर कर रहा विचार

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने चिंताओं का हवाला दिया है कि ये देश अमेरिका के साथ यात्रियों के बारे में जानकारी पर्याप्त रूप से साझा करने में विफल रहते हैं या पासपोर्ट जारी करते समय ढीली सुरक्षा प्रथाएं अपनाते हैं, जो प्रतिबंधित देशों के व्यक्तियों को खामियों का फायदा उठाने की अनुमति दे सकता है.

तो क्या ऐसा पहले भी हुआ है?

प्रस्तावित यात्रा प्रतिबंध ट्रंप की प्रमुख नीतियों में से एक की वापसी का संकेत देता है. अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने एक यात्रा प्रतिबंध जारी किया था, जो शुरू में सात मुस्लिम देशों को लक्षित करता था. इस प्रतिबंध ने पूरे अमेरिका में कानूनी लड़ाई और विरोध को जन्म दिया और संघीय अदालतों ने इसके शुरुआती संस्करणों को रोक दिया. हालांकि, 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध के संशोधित संस्करण को बरकरार रखा, जिससे प्रशासन को आठ देशों से प्रवेश प्रतिबंधित करने की अनुमति मिल गई, जिनमें से छह मुस्लिम बहुल थे. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद यात्रा प्रतिबंधों को रद्द कर दिया, उन्हें भेदभावपूर्ण और अमेरिकी मूल्यों के साथ असंगत बताया. उस समय बाइडेन ने कहा था कि वे हमारी राष्ट्रीय अंतरात्मा पर एक दाग हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kedarnath

भारत का आध्यात्मिक पुनरुत्थान: पीएम मोदी द्वारा समृद्ध विरासत का संरक्षण

February 25, 2024
जलियांवाला बाग

क्‍या था रोलेट एक्‍ट, जिसका विरोध करने पर गोलियों से भून दिए गए थे हजारों बेगुनाह

April 13, 2023

मोदी सरकार ला रही है अग्निपथ योजना, सेना भर्ती में होगा बड़ा बदलाव

April 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान
  • उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान
  • बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.