प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने अनोखे और प्रतीकात्मक अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित जश्न के दौरान एक ऐसा क्षण देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था। इसी मौके पर भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (नितिन नबीन) प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करने के लिए उन्हें माला पहनाने आगे बढ़े।
लेकिन तभी प्रधानमंत्री मोदी ने माला को अपने गले में पहनने के बजाय मुस्कुराते हुए उसे खुद नितिन नवीन के गले में डाल दिया। यह पल न केवल अप्रत्याशित था, बल्कि गहरी राजनीतिक और मानवीय संवेदनाओं को भी दर्शाता है।
यह दृश्य वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बन गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे मोदी की कार्यकर्ता-केंद्रित सोच, विनम्रता और नेतृत्व शैली का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम की एक और खास बात यह रही कि “प्रधानमंत्री मोदी पारंपरिक बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे थे, जिसे पश्चिम बंगाल में मिली सफलता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। यह पूरा आयोजन सिर्फ जीत का जश्न नहीं, बल्कि पार्टी की एकता, नए नेतृत्व का स्वागत और भविष्य की रणनीति का संकेत भी माना जा रहा है।







