Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : झुग्गी वालों को पीएम मोदी ने दी सौगात, 575 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 2, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
दिल्ली के झुग्गी वासी
19
SHARES
632
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में झुग्गी-झोपड़ीवासियों के पुनर्वास के लिए नवनिर्मित 3,024 ईडब्ल्यूएस आवासों का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी.इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के सैकड़ों परिवारों के लिए, हजारों गरीब हमारे भाई-बहनों के लिए, ये बहुत बड़ा दिन है.’उन्होंने कहा, ‘वर्षों से जो परिवार दिल्ली की झुग्गियों में रह रहे थे, आज उनके लिए, एक प्रकार से उनके जीवन की नई शुरुआत होने जा रही है.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दिल्ली के गरीब परिवारों को पक्का घर देने का ये जो अभियान शुरू हुआ है. सिर्फ कालकाजी एक्सटेंशन के पहले फेज में ही 3 हजार से ज्यादा घर तैयार कर लिए गए हैं. बहुत जल्द यहां रह रहे बाकी परिवारों को भी नए घर में गृह प्रवेश का मौका मिलेगा.

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Load More

PM मोदी बोले- आज है गरीब की सरकार
पीएम मोदी ने कहा, आज देश में जो सरकार है, वो गरीब की सरकार है. इसलिए वो गरीब को अपने हाल पर नहीं छोड़ सकती. आज देश की नीतियों के केंद्र में गरीब हैं. आज देश के निर्णयों के केंद्र में गरीब हैं. विशेषकर शहर में रहने वाले गरीब भाई-बहनों पर भी हमारी सरकार उतना ही ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा, इसी जगह दिल्ली के निवासियों के बीच पहले से ही काफी मतभेद थे. लेकिन अब देश अमृत काल में प्रवेश कर गया है और सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का मंत्र सभी के लिए कल्याणकारी साबित हो रहा है.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे गरीब साथियों को एक बड़ी दिक्कत राशन कार्ड से जुड़ी अव्यवस्थाओं से भी होती थी. हमने ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ की व्यवस्था करके दिल्ली के गरीबों का जीवन आसान बनाया है. इस वैश्विक संकट के समय में दिल्ली के लाखों गरीबों को केंद्र सरकार पिछले दो साल से मुफ्त राशन दे रही है.

40 लाख से ज्यादा गरीबों को मिला सुरक्षा कवच- PM
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि दिल्ली में 40 लाख से ज्यादा गरीबों को बीमा सुरक्षा कवच दिया है. दवाइयों का खर्च कम करने के लिए ‘जन औ​षधि केंद्र’ की सुविधा है. ऐसे में जब जीवन में सुरक्षा होती है तो गरीब निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए जी जान से जुट जाता है. केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हम दिल्ली को देश की राजधानी के अनुरूप एक शानदार सुविधा संपन्न शहर बनाएं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास को गति देने के लिए हमने जो काम किए हैं, दिल्ली के लोग, दिल्ली के गरीब, दिल्ली का विशाल मध्यम वर्ग उसके साक्षी हैं.

DDA ने किया आवासों का निर्माण
दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि ये आवास इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के तहत निर्मित किए गए हैं. इन आवासों का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने किया है. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री भूमिहीन कैंप के वासियों को यहां स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों की चाबी सौंपेंगे.इस पुनर्वास परियोजना का उद्देश्य झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर के निवासियों को उचित सुविधाओं के साथ बेहतर और स्वस्थ रहने का वातावरण प्रदान करना है.

डीडीए ने कालकाजी एक्सटेंशन, जेलरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में ऐसी तीन परियोजनाएं शुरू की हैं. कालकाजी एक्सटेंशन परियोजना के तहत कालकाजी में स्थित भूमिहीन कैंप, नवजीवन कैंप और जवाहर कैंप नामक तीन स्लम क्लस्टरों का पुनर्वास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Allahabad High Court

सात फेरों के बिना हिन्दू विवाह वैध नहीं : इलाहबाद हाई कोर्ट

October 5, 2023
रिश्वतखोरी

वित्तीय स्थिरता प्रतिवेदन के अनुसार भारत की वित्तीय प्रणाली बहुत मजबूत है!

July 12, 2024
neta

कर्नाटक : जीत के लिए जद्दोजहद करते ‘स्टार प्रचारक’ पार्टी को कैसे दिला पाएंगे जीत?

May 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.