Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

PM मोदी बोले- ‘धार्मिक आरक्षण पर कांग्रेस की पोल खोल ध्रुवीकरण नहीं…’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 29, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
13
SHARES
432
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत वोट डाले जा चुके हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं. इस बीच बीजेपी पर ध्रुवीकरण के विपक्ष के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक जवाब दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कांग्रेस ने कानून लाकर संविधान का उल्लंघन किया है. क्या ये बताना ध्रुवीकरण नहीं है. एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर दिए गए अपने बयान पर कायम रहे कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का  है.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

El Nino को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने मंत्रालयों को आपात योजना बनाने के दिए निर्देश

July 2, 2026
Amit Shah

घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

July 2, 2026
EPFO

लागू हो गई ‘EPF स्कीम 2026’, जानिए क्या बदल गया आपका पीएफ अकाउंट और UAN?

July 2, 2026
Sanae Takaichi India

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

July 2, 2026
Load More

मोदी ने कहा कि वह यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लागू करने के बीजेपी की प्रतिबद्धता पर अडिग हैं. उन्होंने कहा कि ये साफ है कि समुदायों के लिए अलग-अलग कानून बनाना समाज के लिए घातक है. हम ऐसा राष्ट्र नहीं बन सकते, जहां संविधान की मदद से एक समुदाय तरक्की करे जबकि अन्य समुदाय तुष्टिकरण की वजह से भंवर में ही फंसकर रह जाए. हम भारत में यूसीसी को लागू करने को लेकर भरसक प्रयास करेंगे.

विरासत टैक्स जैसे कॉन्सेप्ट देश के लिए खतरनाक

पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार जीतकर केंद्र में सरकार बनाने पर विश्वास जताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमें 400 से ज्यादा सीटें जीतनी है. ताकि इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी का आरक्षण और उनके अधिकार छीनकर अपने वोट बैंक को देने के विपक्षी दलों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके.

पीएम मोदी ने वेल्थ डिस्ट्रिब्यूशन और विरासत टैक्स को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये किसी तरह का समाधान है. ये असल में खतरनाक है. अगर सरकार धन के रिडिस्ट्रिब्यूशन के नाम पर आपका पैसा छीन ले तो क्या आप दिन-रात कड़ी मेहनत से काम करेंगे? इस तरह के कॉन्सेप्ट स्टार्टअप क्रांति को खत्म कर देंगे और ये विपक्ष के लिए अपने वोट बैंक को खुश करने का एक तरीका है.

मोदी ने कहा कि इस तरह के कॉन्सेप्ट से सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान सभी अल्पसंख्यकों की संपत्तियों की रक्षा करता है. इसका मतलब है कि जब कांग्रेस संपत्ति के रिडिस्ट्रिब्यूशन की बात करती है, वह अल्पसंख्यकों की संपत्तियों को छूएगी तक नहीं. वह धन के बंटवारे के लिए वक्फ की संपत्तियों की तरफ भी देख नहीं सकती लेकिन उसकी नजर अन्य समुदायों की संपत्तियों पर होगी.

मोदी ने राहुल गांधी के कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद लोगों की संपत्तियों का सर्वे कराने के बयान पर भी निशाना साधा. मोदी ने इसे नक्सली विचारधारा बताते हुए कहा कि इससे हर घर में छापेमारी होगी.

बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने पर संविधान बदलने के विपक्ष के आरोपों पर पीएम मोदी ने कहा कि ये अजीब विडंबना है कि जिन लोगों ने सबसे अधिक बार संविधान को बदला, वे कह रहे हैं कि हम संविधान बदलेंगे. लेकिन इस तरह के सवाल पूछने से पहले आपको मेरे ट्रैक रिकॉर्ड पर गौर करना चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Yogi

लिफ्ट की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: सीएम योगी

December 26, 2023

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित

December 3, 2023
bjp-aap

आप, बीजेपी और एलजी के झगड़े में कैसे उलझ गई दिल्ली, जानिए इनसाइड स्टोरी

August 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.