Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2026
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने मनीला में आयोजित वार्षिक पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में प्रमुख क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने में बातचीत और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का आह्वान करते हुए कहा कि ईएएस को वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और पूर्वानुमेयता सुनिश्चित करने में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि संकटों और संघर्षों का संपूर्ण विश्व में खाद्य, ईंधन और उर्वरक की आपूर्ति पर किस प्रकार प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में लगातार निशाना बनाए जा रहे वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का भारत समर्थन करता है। उन्होंने शांतिप्रिय समाजों के लिए आतंकवाद से उत्पन्न खतरों को भी रेखांकित किया।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ साढ़े तीन घंटे चली बैठक, क्या हुई बात?

November 18, 2026
health survey

एक क्लिक पर मिलेगी मेडिकल हिस्ट्री, अस्पताल बदला तो भी रिपोर्ट ले जाने का झंझट नहीं?

November 18, 2026
Cyclone

चक्रवात अकवान से निपटने के लिए ओडिशा में 53 टीमें और 6.5 करोड़ का बजट तैयार!

November 18, 2026
Prakash Mehra

सच की कीमत: खतरे में पत्रकारिता और लोकतंत्र का भविष्य

November 18, 2026
Load More

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एक प्रमुख मंच है। 2005 में अपनी शुरुआत के बाद से इसने पूर्व एशिया के रणनीतिक, भू-राजनीतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में आसियान (दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संघ) के 11 सदस्य देशों के अलावा भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और रूस शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मोदी ने एक शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भारत के दृष्टिकोण को दोहराया तथा किसी भी क्षेत्रीय ढांचे में आसियान की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया। जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया तथा प्रमुख क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए बातचीत और कूटनीति के महत्व पर प्रकाश डाला।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन मंगलवार को मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर आयोजित किया जा रहा है। आसियान को क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है। 1967 में स्थापित इस संगठन के 11 सदस्य हैं, जिनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं। भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश आसियान के संवाद भागीदार हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ED

गिरफ्तारी या पूछताछ, केजरीवाल को लेकर ED के पास हैं कई विकल्प!

November 3, 2023
Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं थी वरना राजस्थान जैसी स्थिति होती!

December 18, 2022

वेकोलि ने अन्नामृत फाउंडेशन को प्रदान किए 1000 इंसुलेटेड कंटेनर

April 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रामायणम् 2 में होगा सनी देओल का धमाल, ‘हनुमान’ करेंगे ‘जटायु’ से बड़ा कमाल
  • हरिद्वार अर्धकुंभ के श्रद्धालुओं का डिजिटल साथी तैयार!
  • पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ साढ़े तीन घंटे चली बैठक, क्या हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.