Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

PM मोदी ने की ‘जल जन अभियान’ की शुरुआत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 17, 2023
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi started 'Jal Jan Abhiyan'
26
SHARES
878
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल प्रदूषण के कारण बनने वाली हर विकृति को दूर करने का आह्वान करते हुए गुरुवार को कहा कि हमें देशवासियों में जल संरक्षण के मूल्यों के प्रति फिर से पुरानी आस्था पैदा करनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में जल संरक्षण जैसे कामों को लेकर लोगों की मानसिकता बदली है और ‘नमामि गंगे’ अभियान आज देश के विभिन्न राज्यों के लिए एक मॉडल बनकर उभर रहा है। वह राजस्थान के आबूरोड में ब्रहमाकुमारीज संस्थान के ‘जल जन अभियान’ की शुरुआत कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक संस्थाओं की जल अभियान में बड़ी भूमिका है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बीते दशकों में हमारे यहां एक ऐसी नकारात्मक सोच भी बन गई थी कि हम जल संरक्षण एवं पर्यावरण जैसे विषयों को मुश्किल मानकर छोड़ देते हैं। कुछ लोगों ने यह मान लिया था कि इतने बड़ा काम है कि इसे किया ही नहीं जा सकता। लेकिन बीते आठ नौ वर्षों में देश ने इस मानसिकता को भी बदल है और हालत भी बदले हैं। उन्होंने नमामि गंगे को इसका एक सशक्त उदाहरण करार देते हुए कहा कि आज न केवल गंगा साफ हो रही है बल्कि उसकी तमाम सहायक नदियां भी स्वच्छ हो रही हैं। उनका कहना था कि गंगा के किनारे प्राकृतिक खेती जैसे अभियान भी शुरू हुए हैं तथा नमामि गंगे अभियान आज देश के विभिन्न राज्यों के लिए एक मॉडल बनकर उभर रहा है।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

देशभर में लागू हो NRC, SIR पर बवाल के बीच RSS ने उठाई मांग

October 1, 2026
indus water treaty

सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह

October 1, 2026
TRAI

TRAI ने बदला Spam Call का नियम, पहली गलती पर 15 दिन बंद होगी आउटगोइंग सर्विस

October 1, 2026

GST कलेक्शन में कौनसा राज्य बना नंबर वन? सरकार को इस बार मिला बंपर टैक्स

October 1, 2026
Load More

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘जल जन अभियान ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब पानी की कमी को पूरे विश्व में भविष्य के संकट के रूप में देखा जा रहा है। 21वीं सदी में दुनिया इस बात की गंभीरता को समझ रही है कि हमारी धरती के पास जल संसाधन कितने सीमित हैं।” मोदी ने कहा, ‘‘ इतनी बड़ी आबादी के कारण जल सुरक्षा भारत के लिए भी एक महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हम सब की साझी जिम्मेदारी है। इसलिए आजादी के अमृत काल में आज देश ‘जल को कल’ के रूप में देखेगा तभी आने वाला कल भी रहेगा और इसके लिए हमें मिलकर आज से ही प्रयास करने होंगे।” उन्होंने कहा कि उन्हें संतोष है कि जल संरक्षण के संकल्प को अब देश एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रहा है तथा ब्रह्माकुमारी के इस जल जन अभियान से जनभागीदारी के इन प्रयासों को नई ताकत मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के ऋषियों ने हजारों वर्ष पहले ही प्रकृति, पर्यावरण एवं पानी को लेकर संयमित, संतुलित एवं संवेदनशील व्यवस्था का सृजन किया था। हमारे यहां कहा गया है कि हम जल को नष्ट न करें, उसका संरक्षण करें। यह भावना हजारों वर्षों से हमारे आध्यात्म एवं धर्म का हिस्सा है। यह हमारे समाज की संस्कृति है हमारे सामाजिक चिंतन का केंद्र है। इसलिए हम जल को देव की संज्ञा देते हैं, नदियों को मां मानते हैं।” मोदी ने कहा, ‘‘हमें देशवासियों में जल संरक्षण के मूल्यों के प्रति फिर से वैसी ही आस्था पैदा करनी होगी। हमें हर उस विकृति को भी दूर करना होगा जो जल प्रदूषण का कारण बनती है।”

मोदी ने कहा, ‘‘जल प्रदूषण की तरह ही गिरता भूजल स्तर पर भी देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इसके लिए देश ने ‘कैच द रेन’ आंदोलन शुरू किया है जो अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की हजारों ग्राम पंचायतों में अटल भूजल योजना के जरिए भी जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।’ उन्होंने देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर के निर्माण के अभियान को जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया उन्होंने श्री अन्न योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मोटे अनाजों में पोषण भी भरपूर होता है और उनकी खेती में पानी भी कम लगता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग अपने भोजन में मोटे अनाजों को शामिल करें। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जनजाति समाज

जनजाति समाज का भारत के आर्थिक विकास में योगदान

November 23, 2022
india economy

क्या भारत कभी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाएगा?

June 10, 2024
terrorists

क्यों खौफ में हैं दुनिया दहलाने वाले दहशतगर्द?

June 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’, प्रदूषण पर सरकार की सख्ती
  • देशभर में लागू हो NRC, SIR पर बवाल के बीच RSS ने उठाई मांग
  • सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.