Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पुतिन से बोले पीएम मोदी, समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 22, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
PM modi Russia
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: BRICS समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के शहर कजान पहुंच चुके हैं. कजान पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ. रूस के नागरिकों ने उनके सम्मान में कृष्ण भजन गाया. इसके साथ ही भारतीय नृत्य पेश किया. पीएम मोदी से भारतीय प्रवासियों ने मुलाकात भी की. अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता चल रही है. पढ़ें इससे जुड़े पल-पल के अपडेट.

द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कजान के साथ भारत के ऐतिहासिक रिश्ते हैं. कजान आना सौभाग्य की बात है. तीन महीने में दो बार रूस आना हमारे करीबी संबंधों को दर्शाता है.

इन्हें भी पढ़े

climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
Load More

पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए बधाई. 15 साल में ब्रिक्स ने अलग पहचान बनाई है. कई देश इससे जुड़ना चाहते हैं. मैं कल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए पीएम ने कहा, रूस-यूक्रेन संघर्ष के मामले पर मैं लगातार आपके संपर्क में रहा हूं. जैसा कि मैंने पहले कहा है कि हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. हम शांति और स्थिरता की बहाली का समर्थन करते हैं. हमारे प्रयास मानवता को प्राथमिकता देते हैं. आने वाले समय में भारत हर संभव सहयोग के लिए तैयार है.

द्विपक्षीय बैठक में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, इंटरगवर्नमेंटल कमीशन की अगली बैठक 12 दिसंबर को दिल्ली में होनी है. हमारी परियोजनाएं लगातार विकसित हो रही हैं. आपने कजान में वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला लिया है, इसका हम स्वागत करते हैं. हमारे सहयोग को भारत की नीतियों से लाभ मिलेगा. आप और आपका प्रतिनिधिमंडल रूस आया, इसके हमें बहुत खुशी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन की बात सुनकर लगाए ठहाके: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के दौरान जब राष्ट्रपति पुतिन ने यह कहा कि हमारे संबंध इतने घनिष्ठ हैं कि मेरी बातों को समझने के लिए आपको ट्रांसलेशन की भी जरूरत नहीं है. इस पर पीएम मोदी खुलकर हंसते दिखे.

दरअसल राष्ट्रपति पुतिन लगातार बोल रहे थे. उनके ट्रांसलेटर को ट्रांसलेशन का मौका नहीं मिल पा रहा था. जब पुतिन को यह आभास हुआ तो तुरंत उन्होंने इसे लेकर यह दिलचस्प बात कही और पीएम भी खुद को ठहाके लगाने से रोक नहीं सके.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी रूस पहुंच चुके हैं. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. जिनपिंग शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के अधिक सहयोग के लिए चीन के दृष्टिकोण पर बात करेंगे. साथ ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता पर भी बात कर सकते हैं.

रूस पहुंचने पर पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की. हर तरफ लोगों के हाथ में तिरंगा का दिखाई दिया. लोग पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए उत्साहित दिखे. पीएम ने कई लोगों से हाथ मिलाया. उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया. कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Gautam-Adani

सबके अपने-अपने ‘अडानी’

March 28, 2023

वरुण गांधी का नया अवतार

June 7, 2022
Corona

काल्पनिक भेडिये का भय?

January 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.