Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार में राजनीतिक भूचाल! राजद सुप्रीमो ने खेला बड़ा दांव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 4, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
rjd party
16
SHARES
541
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटनाः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर राजनीतिक बयान दे कर बिहार की राजनीति को एक अलग मोड़ दे दिया है। दिलचस्प तो यह है कि इस बार राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने पुत्र तेजस्वी यादव के विरुद्ध ही खड़े दिख रहे हैं। जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साफ कहा- ‘साल कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद है। हम लोगों ने नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है।’ वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार कुमार के लिए कहा उनके लिए दरवाजा खुला है।

क्या कहा लालू प्रसाद ने?

इन्हें भी पढ़े

Amit Shah

यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति

November 13, 2026
Bidupur 6-lane bridge

नीतीश कुमार के नाम पर होगा बिहार का बिदुपुर 6 लेन पुल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

November 13, 2026
PM Modi

कर्नाटक की विकास यात्रा को मिलेगी नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास: पीएम मोदी

November 13, 2026
The Tourism Department finally cracks the whip on the influential Suyash!

रसूखदार सुयश पर आखिर चला पर्यटन विभाग का डंडा..!

November 13, 2026
Load More

कन्फ्यूजन पॉलिटिक्स में महारथ हासिल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज बिहार की राजनीति को लेकर बिछे विसात पर फिर एक बाजी चल कर एनडीए की राजनीति को शह दे दी है। बिहार की राजनीति में उलटफेर के संकेत देते बड़े ही सधे स्वर में राजद सुप्रीमो ने कूट भाषा मे एक चाल चल बिहार की राजनीति की दिशा ही बदल दी है। हालांकि एक पत्रकार के पूछे प्रश्न के जवाब में राजद सुप्रीमो ने साफ तौर पर नीतीश कुमार को महत्व देते कह डाला कि उनके लिए दरवाजा खुला है। अगर नीतीश कुमार आना चाहते हैं, तो उनके लिए दरवाजा खुला है। राजद सुप्रीमो का यह बयान तेजस्वी यादव के उस बयान के चंद घंटे बाद आया है जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने साफ शब्दों में कहा था कि नीतीश कुमार के लिए राजद का दरवाजा अब बंद हो चुका है।

काफी आश्वस्त हैं लालू?

एक निजी चैनल से बात करते हुए लालू यादव ने बहुत शकुन के साथ नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा- ‘नीतीश कुमार के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला है। साथ इसके एक सलाह भी दे दी कि नीतीश कुमार को भी दरवाजा खुला रखना चाहिए। आगामी राजनीति की तरफ एक झरोखा खोलते एक बार फिर लालू यादव ने समाजवादी नेताओं को एक मंच पर लांच करने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कर गया।

राज्यपाल ने भी लालू से मिल कर बढ़ा दिया राजनीतिक कदम

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास पर जाकर बिहार की राजनीति को अफवाह के रथ पर चढ़ा दिया। वैसे भी औपचारिकता थी कि वे अपने पुराने रिश्ते और राज्यपाल की भूमिका को निभाते जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बीघा गए तो इस औपचारिकता का निर्वहन करते राज्यपाल नेता प्रतिपक्ष के यहां भी अपने कदम रख कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से नववर्ष की बधाई दे दी। हालांकि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद के राबड़ी आवास जाने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राजभवन में गवर्नर से जाकर मुलाकात की थी। यह दीगर की प्रोटोकॉल को ध्यान में रख राजपाल को राबड़ी देवी के आवास पर नहीं जाना चाहिए था।

क्या चल भी रहा है कुछ क्या?

वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क मानते हैं कि बिहार की राजनीति में अभी काफी उथल पुथल मचा है। हर एक दूसरे घंटे पर तरह तरह के बयान आ जा रहे हैं। पर बिहार की राजनीति की लाइन खींच गई है। महागठबंधन के मुख्य पोल तेजस्वी बने रहना चाहते हैं। देश की राजनीत और कांग्रेस की राजनीति के संतुलन के लिए भी तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार के विरुद्ध खड़ा होना पड़ेगा। नीतीश कुमार को साथ ले कर तेजस्वी फिलहाल मुख्यमंत्री के दावेदार नहीं हो सकते। नीतीश कुमार की उम्र को देखते तेजस्वी यादव फिर पांच वर्ष इंतजार के मूड में नहीं हैं। इस बार तेजस्वी यादव को कुर्सी तक पहुंचाने के लिए लालू यादव कन्फ्यूजन पॉलिटिक्स गढ़ने में लगे हैं। सफलता मिलती है तो ठीक,नहीं तो फिर कोई नई बाजी गढ़ लेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UAE Pakistan?

क्या पाकिस्तान को बचा पाएगी यूएई की खैरात?

January 13, 2023
Shahbaz Sharif

शहबाज शरीफ ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, भारत ने भी दे दिया करारा जवाब!

August 14, 2025
WCL

वेकोलि के दो दिवसीय प्रवास पर रही कोयला मंत्रालय की उप महानिदेशक श्रीमती संतोष

July 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.