Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

यूपी में गर्माई सियासत, 48 घंटे में दूसरी बार जेपी नड्डा से मिले डिप्टी सीएम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 16, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
nadda-keshav
10
SHARES
321
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ : यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद से बीजेपी में मची उथल-पुथल शांत होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ नेताओं की बयानबाजी को लेकर सरकार घिरी हुई है तो दूसरी तरफ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर तरह तरह की अटकलबाजी चल रही है। इस बीच केशव प्रसाद ने मंगलवार की शाम नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से फिर मुलाकात की है। केशव 48 घंटे के अंतराल में नड्डा से दूसरी बार मिले हैं। इसे लेकर नई तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है। इससे यहां की सियासत गर्मा गई है। इससे पहले रविवार को ही नड्डा और केशव की लखनऊ में मुलाकात हुई थी। हालांकि केशव के एक करीबी ने इसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुई भेंट बताया। केशव के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के भी भाजपा अध्यक्ष से मिलने की चर्चा है।

लोकसभा के चुनावी नतीजों के बाद से भाजपा हतोत्साहित कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने के प्रयास में जुट गई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के भाषण कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाले ही थे।

इन्हें भी पढ़े

bjp team

बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

August 17, 2026
bjp

BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

August 17, 2026
BJP

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

August 17, 2026
CM Devendra Fadnavis met PM Modi

PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

August 17, 2026
Load More

केशव ने बैठक में फिर दोहराया था कि संगठन सरकार से बड़ा है। उसके बाद जेपी नड्डा से केशव प्रसाद मौर्य की मुलाकात को यूपी के मौजूदा सियासी हालात से जोड़कर देखा जा रहा है। केशव मौर्य इधर कुछ समय से सरकारी बैठकों में भी नहीं आ रहे थे। भाजपा के कई सहयोगी दलों के नेताओं और भाजपा के प्रमुख लोगों ने भी केशव से अलग से मिलने का दौर शुरू किया था। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को लेकर बताया गया कि वे दिल्ली होते हुए पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने मुरादाबाद गए हैं।

जनता से कटे प्रत्याशियों को मिली निराशा: त्रिभुवन

वाराणसी की अजगरा विधानसभा सीट से विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि संविधान और आरक्षण को लेकर इंडिया गठबंधन ने भ्रम फैलाया मगर हम इसकी कोई प्रभावी काट नहीं कर सके। लखनऊ में मीडिया से बातचीत में टी. राम ने कहा कि हम मानकर चल रहे थे कि बसपा का वोट बहनजी के साथ रहेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने जिस वोट बैंक को मायावती के भरोसे छोड़ दिया था, वो उसे संभाल नहीं पाईं। 2022 की तुलना में 2024 में बसपा का करीब 3.5 फीसदी वोट इंडिया गठबंधन में चला गया। उन्होंने कहा कि संगठन बड़ा है और बदलाव अच्छे के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो प्रत्याशी लगातार जनता के बीच रहे, उन्हें जनता ने सम्मान दिया। वहीं जो लोग जनता और कार्यकर्ताओं से बिल्कुल कटे रहे, उनको चुनावी नतीजों में निराशा झेलनी पड़ी।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
National flag

भारत ने दुनिया को निराश नहीं किया

December 25, 2023
PM Modi Speech Rajya Sabha

जुमले गढऩे में बीते नौ साल

May 30, 2023
मंत्री भूपेंद्र यादव

वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

March 21, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.