Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

रुपये में आई बड़ी गिरावट, Potus ने दे दिया साल का दूसरा सबसे बड़ा दर्द

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 9, 2025
in विश्व, व्यापार
A A
note
17
SHARES
564
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। Potus यानी प्रेसीडेंट ऑफ द यूनाइटिड स्टेट्स यानी डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का ऐसा खेन किया कि रुपए में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. खास बात तो ये है कि रुपए में मंगलवार को 85 दिन के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसका मतलब है कि 13 जनवरी के रुपए में डॉलर के मुकाबले में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है. करेंसी मार्केट के आंकड़ों को देखें तो तीसरे दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में 50 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ है. ग्लोबल ट्रेड वॉर के चलते आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच यह करीब तीन महीने में सबसे बड़ी सिंगल डे गिरावट है.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में कुछ सुधार और विदेशी पूंजी के निरंतर बहिर्गमन ने भी धारणा को प्रभावित किया. इसके अलावा, अमेरिकी प्रशासन द्वारा चीन द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर 34 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के जवाब में 50 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क लगाने की नई धमकी के बाद वैश्विक बाजारों में अत्यधिक अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर करेंसी मार्केट में सेंसेक्स में किस तरह की गिरावट देखने को मिल रही है.

इन्हें भी पढ़े

navi pillay

भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल, ट्रंप का सपना फिर टूटा

October 9, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
FD

FD में ₹1 लाख के निवेश पर किस अवधि में मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

85 दिन बाद सबसे बड़ी गिरावट

इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया 85.89 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 85.82 के उच्च स्तर और 86.29 के निम्न स्तर के बीच झूलता रहा. रुपया 86.26 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 50 पैसे की गिरावट है. इससे पहले इस वर्ष 13 जनवरी को एक सत्र में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जब इसमें 66 पैसे की गिरावट आई थी. सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे गिरकर 85.76 पर बंद हुआ, जबकि इससे पहले शुक्रवार को इसमें 14 पैसे की गिरावट आई थी. इसका मतलब है कि तीन दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया 96 पैसे टूट चुका है.

ढाई हफ्तों के लोअर लेवल पर रुपया

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखी गई, जिसका मुख्य कारण आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग और भारतीय इक्विटी बाजारों से विदेशी फंडों का लगातार बाहर जाना है. जिसकी वजह से रुपया इस महीने अपने एशियाई समकक्षों के बीच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा के रूप में उभरा है. बाजार की धारणा रुपए के लिए नकारात्मक बनी हुई है, खासकर अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के बाद, जिसके कारण मुद्रा 21 मार्च के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है. घरेलू वृहद आर्थिक उछाल पर, निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं. आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में सोमवार को प्रमुख ब्याज दरों पर अपने तीन दिवसीय विचार-विमर्श की शुरुआत की. निर्णय की घोषणा बुधवार को की जाएगी.

डॉलर इंडेक्स में तेजी और बाजार में उछाल

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.06 प्रतिशत बढ़कर 103.03 पर कारोबार कर रहा था. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में कुछ सुधार दिखा और वायदा कारोबार में यह 0.19 फीसदी 64.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. घरेलू शेयर बाजारों में रिकॉर्ड निचले स्तर से उछाल आया और 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1089.18 अंक या 1.49 प्रतिशत बढ़कर 74,227.08 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 374.25 अंक या 1.69 प्रतिशत उछलकर 22,535.90 पर बंद हुआ. सोमवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और अंत में यह करीब 3 प्रतिशत नीचे बंद हुआ. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 9,040.01 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition unity missing in 2023

2024 के लिए बदलेगा UPA का नाम? क्या है विपक्ष की मीटिंग का एजेंडा

July 17, 2023
murder

जंगलराज : रेस्तरां कर्मी को मारी गोली, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा

April 25, 2025
Mission

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कब्जे के लिए क्यों मची है जंग!

August 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.