Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में किया बड़ा कमाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 6, 2025
in खेल
A A
prasidh Krishna
11
SHARES
355
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम के लिए एक वक्त तक मैथ्यू ब्रिट्ज्के और क्विंटन डी कॉक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने स्पेल के चौथे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को दो झटके दिए। एक ओवर में दो विकेट गिरने के बाद फिलहाल अफ्रीकी टीम बैकफुट पर नजर आ रही है।

मैथ्यू ब्रिट्ज्के LBW आउट होकर लौटे पवेलियन

इन्हें भी पढ़े

Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Hockey World Cup

‘चक दे इंडिया…’,15 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास

August 15, 2026
Load More

भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका की पारी का 29वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने सिंगल लिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर प्रसिद्ध ने ब्रिट्ज्के को LBW आउट किया। इस गेंद को अफ्रीकी बल्लेबाज समझ नहीं पाए और वह गलत शॉट खेल बैठे। गेंद पिच पर पड़ने के बाद सीधे उनके पैड्स पर जा लगी। इसके बाद भारतीय गेंदबाज और फील्डर्स ने जोरदार अपील किया। ऑनफिल्ड अंपायर ने तुरंत उन्हें आउट दिया। ब्रिट्ज्के ने यहां DRS जरूर लिया लेकिन वहां भी गेंद स्टंप्स पर लगती हुई नजर आई और अंत में उन्हें 24 के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

एडन मार्करम को भी प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट

29वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने एडन मार्करम को आउट करके टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। मार्करम ने पिछले मैच में शतक लगाकर साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस गेंद पर मार्करम ने हल्के हाथों से शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद कवर्स पर खड़े विराट कोहली के पास गई। विराट ने नीचे की ओर डाइव लगाते हुए एक आसान कैच पकड़ा। मार्करम इस मैच में 3 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे कृष्णा

वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शतकवीर क्विंटन डी कॉक को भी चलता किया। डी कॉक शतक लगाने के बाद काफी खतरनाक नजर आ रहे थे। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए एक बड़ी सफलता है। आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे वनडे मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। उस मैच में उन्होंने 8.2 ओवर में 85 रन खर्च किए थे। वहां टीम इंडिया की हार के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। ऐसे में इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर जबरदस्त वापसी की है। अब देखना ये होगा कि इस मैच में वह पांच विकेट हॉल ले पाते हैं या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition unity missing in 2023

इन तीन राज्यों में जाति जनगणना पर फंस रहा है विपक्ष?

October 23, 2023
WCL

वेकोलि में स्वच्छता की ‘विशेष मुहिम-3.0’ संपन्न

November 2, 2023
अनादि समर

अनादि समर : छावा के बलिदान से जाग उठा हिन्दू

April 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव शाखा में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव!
  • सावन मास के चौथे सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया जलाभिषेक
  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.