Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सागरद्वीप से 720 किमी दूर बना दबाव, ‘दाना’ के चक्रवात में बदलने की संभावना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2024
in राष्ट्रीय
A A
cyclone
16
SHARES
545
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है और इसके चक्रवात में बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि यह दबाव क्षेत्र सागरद्वीप से लगभग 720 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और आज (बुधवार) दोपहर तक यह ‘दाना’ चक्रवात का रूप ले सकता है। इसके चलते बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

लैंडफॉल के समय चक्रवात की गति 100-110 किमी प्रति घंटे हो सकती है

इन्हें भी पढ़े

नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Baba Ramdev

ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी भोजन पर विवाद, रामदेव बोले- इसे धर्म से जोड़ना बौद्धिक दिवालियापन

September 15, 2026
upi and rupay

यूपीआई पेमेंट पर 2,000 रुपये की सीमा से क्यों बढ़ी चिंता? जानिए क्या है सरकार का नया नियम !

September 15, 2026
Load More

दबाव क्षेत्र फिलहाल पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह छह किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है और बुधवार को यह और तेज हो जाएगा। ओडिशा के पारादीप से 670 किमी और बांग्लादेश के खेपुपारा से 700 किमी दूर स्थित यह दबाव क्षेत्र गुरुवार सुबह तक चक्रवात ‘दाना’ में बदल सकता है। इसके बाद, गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह यह ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप के बीच कहीं लैंडफॉल कर सकता है। लैंडफॉल के समय इसकी गति 100-110 किमी प्रति घंटे हो सकती है, जबकि तेज हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अंडमान के तटवर्ती क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही, ओडिशा के भद्रक, बालासोर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी और खोरदा जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता, झाड़ग्राम और बांकुड़ा में भी भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार से इन क्षेत्रों में बारिश और तेज हो जाएगी और 25 अक्टूबर तक मौसम खराब रह सकता है।

गौरतलब है, समुद्र में उथल-पुथल पहले से ही शुरू हो चुकी है। सोमवार से ही बंगाल की खाड़ी के पूर्वी और मध्य भाग में समुद्र उथल-पुथल है, और गुरुवार तक यह स्थिति और गंभीर हो जाएगी। बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों के पास बुधवार शाम से शुक्रवार सुबह तक समुद्र में भारी उथल-पुथल रहने की संभावना है।

क्या है राज्य सरकार की तैयारी?

पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात से निपटने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। बुधवार से नौ जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है और स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।सरकार ने विभिन्न विभागों के सचिवों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी है। मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है, और तटवर्ती इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को चेतावनी दी जा रही है। निचले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मंगलवार को दिघा समुद्र तट को रस्सियों से घेर दिया गया। जिला प्रशासन ने होटल मालिकों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार तक अपने होटलों को खाली कर दें। पूर्व मेदिनीपुर के शंकरपुर, मंदारमनी और ताजपुर के होटलों के लिए भी यही निर्देश जारी किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Uttarakhand festival

उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन एक ओर अवध के श्रीराम तो दूसरी ओर बद्री विशाल व चारों धाम की संयुक्त शक्ति का प्रतीक : CM योगी

November 17, 2025
NASA Voyager

धरती से 24 अरब किमी दूर पहुंचकर खामोश हुआ ये यान, बढ़ी टेंशन

December 14, 2023

चुनावी सेमीफाइनल के बाद 2024 की पिच तैयार

December 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!
  • 2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
  • दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.