Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पुतिन को यूक्रेन में बड़ी कामयाबी, 420 KM तक हुआ कब्जा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 6, 2024
in विश्व
A A
russia ukraine war
8
SHARES
258
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को ढाई साल से ज्यादा का वक्त हो गया है और दोनों में से किसी भी देश ने अपनी हार नहीं स्वीकारी है। हालांकि अमेरिका और यूरोपीय देशों की मदद से जहां यूक्रेन पहले रूस को लोहे के दांत चबवा रहा था अब रूसी सेना की रणनीति के आगे यूक्रेनी दांव फेल हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन को युद्ध में काफी नुकसान हो रहा है। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों को तबाह करते हुए कीव की तरफ लगातार आगे बढ़ रही है। नई रिपोर्ट है कि बीते 14 जून से रूसी सेना यूक्रेन के 420 वर्ग किलोमीटर एरिया पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं यूक्रेन का दूसरा शहर भी रूसी सेना ने यूक्रेन से अलग कर दिया है।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने मंगलवार को व्लादिमीर पुतिन की सेना के हवाले से बताया कि कहा कि रूस ने 14 जून से यूक्रेनी क्षेत्र के 420 वर्ग किलोमीटर (162 वर्ग मील) हिस्से पर कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इतना ही नहीं रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में एक और यूक्रेनी शहर पर अपना कब्जा कर लिया है। मंगलवार को रूसी सेना डोनेट्स्क क्षेत्र में टिमोफिइवका गांव पर अपना झंडा लहराया।

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?

September 18, 2026
China's 'underground plan

चीन का पाताल प्लान लीक, स्पेस से दिखा ‘सीक्रेट हथियार’; अमेरिका भी अलर्ट

September 18, 2026
PM Modi Trump

ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- ‘उन प्रयासों का स्वागत करता हूं जिसमें…’

September 17, 2026
Crude oil

तेल के तीन रास्ते… तीनों बंद, दुनिया में फिर से मचने वाला है कोहराम?

September 15, 2026
Load More

यूक्रेन में पुतिन की कामयाबी की राह कितनी कठिन

22 फरवरी 2022 को जब रूस ने पूरी ताकत से यू्क्रेन पर आक्रमण शुरू किया था तो तब पुतिन को अंदाजा नहीं था कि यह युद्ध इतना लंबा चलेगा और उसे अपने लाखों सैनिकों की कुर्बानी देनी पड़ेगी। अमेरिका और कई यूरोपीय देशों की मदद से छोटा सा यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध में आग उगल रहा था। वलोडोमिर जेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेन ने रूस को लोहे के दांत चबवा दिए। ऐसे कई मौके आए जब पुतिन ने आपा खोया और अमेरिका को परमाणु युद्ध तक की धमकी दे डाली। हालांकि पुतिन की सेना यूक्रेन से पीछे नहीं हटी और हमले लगातार जारी रखे। लगातार बदलती रणनीति और विस्फोटक हथियारों की मदद से रूसी सैनिक यूक्रेन पर लगातार हावी होते रहे।

हर दिन 1000 रूसी सैनिकों की मौत

एनवाईटी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में रूसी सेना को मिल रही बढ़त का दूसरा पहलू यह भी है कि जंग में मिल रही कामयाबी के लिए पुतिन को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। पिछले तीन महीनों में रूसी सेना ने बड़े पैमाने पर अपने सैनिकों को खोया है। जून और जुलाई महीने में ही 70 हजार रूसी सैनिकों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन कम से कम 1000 रूसी सैनिक युद्ध में मारे जा रहे हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है।

खारकीव में बैलिस्टिक मिसाइल से अस्पताल को उड़ाया

खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि मंगलवार को पूर्वोत्तर यूक्रेन के खारकीव शहर पर एक रूसी मिसाइल हमले ने एक अस्पताल को क्षतिग्रस्त कर दिया और कम से कम पांच लोग घायल हो गए। ओलेह सिनीहुबोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर यह भी कहा कि रूसी सेना ने सुबह के हमले में इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि इससे दर्जनों कारों और आवासीय भवनों और कुछ प्रशासनिक भवनों को नुकसान पहुंचा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें

December 6, 2022
मंत्री पंकज चौधरी

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी कई मायनों में नंबर एक : पंकज चौधरी

February 23, 2024
Hindu conference

1 फरवरी को भाई वीर सिंह बस्ती में होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन

January 27, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?
  • हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन
  • विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.